ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
बच्चों को हरी झंडी दिखाकर एबीएसए ने किया रवाना • विकास रैंकिंग में बरेली मंडल प्रथम, सहारनपुर ने भी बाजी मारी • हिन्दी मात्र भाषा नही यह जीवन - अभिव्यक्ति की शक्ति है : जे पी सिंह • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा लखनऊ महानगर के 25 मंडलों में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास • विश्व सिंधी सेवा संगम का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न • उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? • मोबाइल छिनैती का आरोपी वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -राजन त्रिवेदी • बच्चों को हरी झंडी दिखाकर एबीएसए ने किया रवाना • विकास रैंकिंग में बरेली मंडल प्रथम, सहारनपुर ने भी बाजी मारी • हिन्दी मात्र भाषा नही यह जीवन - अभिव्यक्ति की शक्ति है : जे पी सिंह • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा लखनऊ महानगर के 25 मंडलों में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास • विश्व सिंधी सेवा संगम का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न • उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? • मोबाइल छिनैती का आरोपी वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -राजन त्रिवेदी •
उत्तर प्रदेश English

किसानों की एक एक पाई का भुगतान कराएगी सरकार, भ्रष्टाचारियों का इंतजार कर रही है जेल : सीएम योगी

B

Bhargav Bhargav

• 8122 views
किसानों की एक एक पाई का भुगतान कराएगी सरकार, भ्रष्टाचारियों का इंतजार कर रही है जेल : सीएम योगी

◆गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने लखीमपुर खीरी पहुंचे सीएम योगी

◆मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को किया संबोधित, पार्टी प्रत्याशी अमन गिरी के लिए मांगा वोट

बोले सीएम योगी-   

◆हार के लिए अभी से बहाना खोज रही है समाजवादी पार्टी

◆डबल इंजन सरकार में लखीमपुर का हो रहा चहुंमुखी विकास

◆गन्ना मूल्य का एक एक पाई का भुगतान कराके रहेगी सरकार

◆ये सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस वाली

◆जिनकी कभी तूती बोलती थी वो माफिया आज भीगी बिल्ली बने हुए हैं

●काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर करेंगे गोला गोकर्णनाथ का विकास

●छोटी काशी के विकास से आस्था का सम्मान और रोजगार का सृजन होगा

दैनिक इंडिया न्यूज लखीमपुर खीरी/लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। यहां उन्होंने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार की कमान संभालते हुए जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व विधायक अरविंद गिरी के पुत्र अमन गिरी को जिताने की जनता से अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार हर हाल में गन्ना किसानों की पाई पाई का भुगतान करा के रहेगी। इसमें कोताही या भष्ट्राचार करने वालों का इंतजार जेल की चाहरदीवारियां कर रही हैं। 

हार के डर से बौखला गयी है सपा

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा चुनाव से पहले ही हार के डर से बौखला गयी है। सपा नेता हार के लिए अलग अलग बहाने ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सोशल मीडिया पर अभी से हार की भाषा बोल रहे हैं। वे पहले ईवीएम को दोषी ठहराते थे, अब कह रहे हैं कि यहां जबरदस्ती चुनाव जीता जा रहा है। मगर, चुनाव जबरदस्ती नहीं बल्कि मतदाताओं के आशीर्वाद से जीता जाता है। जो मतदाताओं के उम्मीदों पर खरा उतरेगा वो जीतेगा।

बिना भेदभाव हो रहा विकास

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास हो रहा है। आज यहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है। इसके बाद उपचार के लिए जनता को लखनऊ या दिल्ली नहीं जाना होगा। उन्हें यहीं पर स्वास्थ्य की उत्तम व्यवस्था मिलेगी। इसके अलावा मेडिकल की पढ़ाई की शुरुआत होगी। डबल इंजन की सरकार में आज लखीमपुर जिले में गरीबों को आवास, शौचालय, पटरी व्यवसायियों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा गांवों और मजरों का विद्युतीकरण किया जा रहा है और गरीबों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है। 

कोरोना काल में सेवा में जुटी रही भाजपा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के दौरान अपने देखा होगा कि डबल इंजन सरकार और भाजपा के नेता व कार्यकर्ता जनता की सेवा में कैसे जुटे हुए थे। सरकार की ओर से बिना किसी भेदभाव के फ्री इलाज, फ्री वैक्सीन और फ्री राशन की व्यवस्था करायी गयी। अगर सपा की सरकार रहती तो कोई भी अपने घरों से नहीं निकलता। केंद्र सरकार से राशन आता तो ये लोग उसे पूरा डकार जाते। उन्होंने कहा कि पहले यहां का किसान आत्महत्या करने का विवश था। आज डबल इंजन सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ क्षेत्र के 5 लाख से ज्यादा किसानों को दिया है। लखीमपुर में 5 लाख गरीबों को फ्री में रसोई गैस और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत लगभग 40 हजार बेटियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत यहाँ 51 सौ बेटियों की शादी करायी गयी है। साथ ही निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को पेंशन देने की व्यवस्था भी डबल इंजन की सरकार में ही पूरी हुई है। 

गोला गोकर्णनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के रूप में डेवलप किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अरविंद गिरी ने योग्य जन प्रतिनिधि के रूप में इंटर कालेज, आईटीआई और चिकित्सालय का निर्माण कराया। उनकी इच्छा थी कि गोला गोकर्णनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ धाम की तरह में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी काशी के नाम से विख्यात इस स्थान को वास्तविक काशी में बदलने के लिए हर प्रयास किये जाएंगे। आस्था का सम्मान होगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा। हम यहाँ के पटरी व्यवसाइयों का पुनर्वास करेंगे, किसी को भी उजाड़ा नहीं जाएगा। इस स्थान के सुंदरीकरण और मार्ग के चौड़ीकरण का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। 

स्वर्गीय अरविंद गिरी की अधूरी इच्छाओं को पूरा कराने के लिए सरकार कृत संकल्पित

माफिया के खिलाफ गरजते हुए उन्होंने कहा की जो माफिया कभी उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक सीना तानकर चलते थे आज भीगी बिल्ली बनकर और दुम दबाकर घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनसभा के शुरुआत में बाबा गोकर्णनाथ की धरती को प्रणाम करते हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिवंगत विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरी की अधूरी इच्छाओं को पूरा कराने के लिए सरकार कृत संकल्पित है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!