ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
Is there a deliberate neglect in advancement of social status of individuals belonging to the upper castes? • नेशनल फेडरेशनआफ इन्शयोरेंस फील्ड वर्क्स ऑफ इंडिया का 68वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया • प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ • लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, • सीट बेल्ट एवं हेलमेट के बिना वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर गाड़ी होगी सीज • बाजारों में चाईनीज मांझा की धड़ल्ले से हो रही बिक्री • प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) का नामकरण करने के लिए L.U. के ग्रामीण विज्ञान अनुसंधान केंद्र में "चेयर" स्थापित की जाए- जे पी सिंह • जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • Is there a deliberate neglect in advancement of social status of individuals belonging to the upper castes? • नेशनल फेडरेशनआफ इन्शयोरेंस फील्ड वर्क्स ऑफ इंडिया का 68वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया • प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ • लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, • सीट बेल्ट एवं हेलमेट के बिना वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर गाड़ी होगी सीज • बाजारों में चाईनीज मांझा की धड़ल्ले से हो रही बिक्री • प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) का नामकरण करने के लिए L.U. के ग्रामीण विज्ञान अनुसंधान केंद्र में "चेयर" स्थापित की जाए- जे पी सिंह • जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मोबाइल छिनैती का आरोपी वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

D

Dainik India News

• 6960 views
मोबाइल छिनैती का आरोपी वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

दैनिक इंडिया न्यूज़, वाराणसी । रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जीआरपी कैंट थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। रेलवे सुरक्षा के लिए अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे राहुल राज, पुलिस अधीक्षक रेलवे अभिषेक यादव और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के दिशा-निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है।

इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयकरन सरोज तथा उनकी टीम ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय कुमार डोम (पुत्र सर्कस डोम), निवासी राम मंदिर पुल के नीचे, थाना कोतवाली मुगलसराय, जनपद चंदौली, उम्र 26 वर्ष, को चहनियां तिराहा स्थित टिन शेड के नीचे से दबोचा गया। उसके पास से लूट का मोबाइल (वनप्लस कंपनी का मल्टीमीडिया सेट) व 1400 रुपये नगद बरामद किए गए।

गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ थाना स्थानीय पर पूर्व में ही मुकदमा अपराध संख्या 104/25 धारा 304(2) बीएनएस (छिनैती) के अंतर्गत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र बहादुर शाह की कमर में दो जगह और बाएं हाथ में एक जगह गंभीर चोटें आईं, वहीं हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव के अंगूठे को उसने दांत से काट लिया।

पुलिस टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए आरोपी को नियंत्रित किया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर काशी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 के अंतिम छोर से छिनैती का मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल का IMEI नंबर क्रमशः 869559066182697 और 869559066182689 है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अब नई धाराएं 317(2), 109, और 132(1) बीएनएस के तहत मुकदमा अपराध संख्या 105/25 दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत न्यायालय भेज दिया है।

रेलवे पुलिस ने इस कार्रवाई को यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ी सफलता बताया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!