ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
अब यह वह प्रदेश नहीं है, जो 6 वर्ष पहले हुआ करता था: सीएम योगी • नोएडा में अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान की पहल – पुष्प वाटिका से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा संबल • CM योगी ने सिसवा अनन्तपुर में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का लोकार्पण किया • CM योगी अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 170वीं बैठक संपन्न • दुनिया भर में फैला एमपॉक्स वायरस, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी • धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री • यूपी के अन्नदाता किसान अपनी जमीन पर स्थापित कर सकेंगे सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र  • मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बने महेन्द्र सिंह, संगठन में विश्वास और समर्पण का सम्मान - जितेन्द्र प्रताप सिंह • अब यह वह प्रदेश नहीं है, जो 6 वर्ष पहले हुआ करता था: सीएम योगी • नोएडा में अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान की पहल – पुष्प वाटिका से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा संबल • CM योगी ने सिसवा अनन्तपुर में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का लोकार्पण किया • CM योगी अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 170वीं बैठक संपन्न • दुनिया भर में फैला एमपॉक्स वायरस, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी • धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री • यूपी के अन्नदाता किसान अपनी जमीन पर स्थापित कर सकेंगे सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र  • मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बने महेन्द्र सिंह, संगठन में विश्वास और समर्पण का सम्मान - जितेन्द्र प्रताप सिंह •
उत्तर प्रदेश English

सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी में गढ़े विकास के नए आयाम

D

Dainik India News

• 7635 views
सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी में गढ़े विकास के नए आयाम

प्राचीन काल से ही संस्कृति,धर्म, अध्यात्म और विरासत के लिए विश्व में मशहूर रही काशी के समग्र और सुव्यवस्थित विकास को सुनिश्चित कर रही योगी सरकार

विश्व पर्यटन के मानचित्र पर तेजी से लाकर दुनिया के सामने लाकर नव्य-भव्य काशी की तस्वीर को कर रही पुख्ता

काशी में 171.30 करोड़ रुपए की कुल 87 पर्यटन विकास परियोजनाओं पर हुआ कार्य, ज्यादातर परियोजनाएं हुईं पूरी तो कई मेगा प्रोजेक्ट्स का कार्य पहुंचा अंतिम चरण में

दैनिक इंडिया न्यूज, वाराणसी। प्राचीन काल से ही काशी अपनी संस्कृति ,धर्म  अध्यात्म और विरासत विश्व में मशहूर रही है। मगर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से समग्र विकास के पथ पर अग्रसर काशी एक बार फिर अपने नव्य-भव्य रूप के कारण दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार वाराणसी में पर्यटन विकास के लिए 171.30 करोड़ रुपए की लागत से 87 कार्य परियोजनाओं की पूर्ति पर फोकस कर रही है। इनमें से कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं जबकि कई मेगा प्रोजेक्ट्स का विभिन्न चरणों में विकास जारी है। पर्यटन विकास के नए कार्यो के जरिए काशी में पर्यटन उद्योग को नई गति भी मिल रही है। काशी के समग्र और सुव्यवस्थित विकास का ख़ाका खींच कर योगी सरकार काशी को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर तेजी से ला रही है। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि पिछले 10 सालों में 59.42 करोड़ रुपए की लागत से 37 पर्यटन के विकास कार्यो को कराया जा चुका है। जबकि 50 पर्यटन विकास के कार्य चल रहे है जिसकी लागत 111.88 करोड़ रुपए है।

59.42 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए प्रमुख पर्यटन विकास के कार्य

गलियों का शहर कहे जाने वाली काशी की गलियों का सौंदर्यीकरण को आधुनिक तरीके से विकसित किया गया है। घाटों का सौंदर्यीकरण कर श्रद्धालुओ के लिए सुविधाजनक बनाया गया है। मांर्कण्डेय महादेव मंदिर, सारंग नाथ तालाब, शूलटंकेश्वर मदिर गंगा घाट व अन्य मंदिरों और घाटों, पंचक्रोशी यात्रा समेत कई धार्मिक यात्राओं और मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों का विकास व पुनर्रुद्धार कार्यों को पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त, सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो, बुद्धा थीम पार्क, संत शिरोमणि रविदास जी के जन्मस्थली पर जन सुविधा के कार्य, गुरुधाम मन्दिर, क्रूज़ बोट का संचालन, लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पर्यटन सूचना केंद्र, नृसिंह मठ, संकुलधारा मठ, राजघाट पर चेंजिंग रूम, पिंडरा में माँ भद्रकाली मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्यों को भी पूर्ण किया गया है।

111.88 करोड़ रुपए की लागत से गतिमान प्रमुख पर्यटन विकास के कार्य

ओवरऑल टूरिज्म डेवलपमेंट के योजना के अंतर्गत काशी की चार धाम यात्रा, काशी विष्णु, द्वादश आदित्य यात्रा, नव दुर्गा, अष्ट भैरव, नव गौरी, विनायक, द्वादश ज्योतिर्लिंग के लिए पवनपथ का निर्माण कार्य तथा पंचक्रोशी यात्रा के पांच पड़ाव का पर्यटन विकास परियोजना के अंतर्गत कार्य जारी हैं। इसी प्रकार, रोहनिया, पिंडरा, शिवपुर आदि क्षेत्रो के ग्रामीण इलाकों में प्राचीन आस्था के केंद्र मंदिरों, तालाबों आदि का कार्य, रामनगर में शास्त्रीय घाट, जैन तीर्थंकर चंद्र प्रभु की जन्मस्थली चंद्रावती, सारनाथ के सारंग नाथ मंदिर का पर्यटन विकास, तथा मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम का पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी जारी है। दूसरी ओर, पर्यटन आवास गृह परेड कोठी व रही पर्यटन आवास गृह का उच्चीकरण मनारी रोड पर सरफेस पार्किंग, संत रविदास  पार्क  सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार, तेलियाना घाट पर निषादराज की प्रतिमा, मांडवी कुंड व गणेश मंदिर, हेलीपैड आदि पर्यटन विकास के कई कार्य अंतिम चरण में हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!