ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
‘Double Vagina’ वाली महिला की अनकही कहानी: 15 साल की उम्र में खुला शरीर का रहस्य, फिर प्यार, शादी और मातृत्व ने कैसे बदली जिंदगी? • कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर सपूतों को किया सम्मानित • कलेक्ट्रेट सभागार हरदोई में आयुक्त महोदया, लखनऊ मण्डल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ मण्डलीय जनता दर्शन • उत्तर प्रदेश: देवरिया में भाजपा के सम्मान समारोह में हंगामा, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का जोरदार विरोध • प्रवीण गर्ग बने इंडिया टीम डेलिगेशन चीफ, बाली में होगा 8वीं वर्ल्ड वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन • आरोप: परिसीमन अधिकारी एवं जोनल अधिकारी पर पार्षदों की मिलीभगत , • मुख्यमंत्री ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया,निर्माणाधीन विन्ध्य कॉरिडोर का किया निरीक्षण • विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा : योगी  • ‘Double Vagina’ वाली महिला की अनकही कहानी: 15 साल की उम्र में खुला शरीर का रहस्य, फिर प्यार, शादी और मातृत्व ने कैसे बदली जिंदगी? • कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर सपूतों को किया सम्मानित • कलेक्ट्रेट सभागार हरदोई में आयुक्त महोदया, लखनऊ मण्डल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ मण्डलीय जनता दर्शन • उत्तर प्रदेश: देवरिया में भाजपा के सम्मान समारोह में हंगामा, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का जोरदार विरोध • प्रवीण गर्ग बने इंडिया टीम डेलिगेशन चीफ, बाली में होगा 8वीं वर्ल्ड वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन • आरोप: परिसीमन अधिकारी एवं जोनल अधिकारी पर पार्षदों की मिलीभगत , • मुख्यमंत्री ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया,निर्माणाधीन विन्ध्य कॉरिडोर का किया निरीक्षण • विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा : योगी  •
Uncategorized English

जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ

B

Bhargav Bhargav

• 6949 views
जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ

चूहे, बिल्ली, कुत्ते आदि जानवरों से इंसानों में फैलती हैं जानलेवा बीमारिया

 दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय 

  मऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में गत गुरुवार को जूनोसिस बीमारियों को लेकर सभी नोडल अधिकारियों, वरिष्ठ चिकित्सकों समेत पशु, वन और नगर पालिका अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें जानवरों से फैलने वाली जूनोसिस बीमारियों से बचाव तथा जागरुकता लाने के साथ उससे प्रभावित मरीजों को जल्द से जल्द चिकित्सकीय लाभ पहुँचाने की रणनीति बनाई गई।  यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम नारायण दुबे का। 

सीएमओ डॉ एसएन दुबे ने बताया कि जूनोसिस रोग ऐसी बीमारी को कहा जाता है जो इंसानों में जानवरों के माध्यम से फैलती है। पशुओं के शरीर से जब किसी बीमारी के बैक्टीरिया या वायरस इंसानी शरीर में पहुंचकर बीमारी फैलाते हैं तो ऐसी बीमारियों को जूनोसिस डिजीज कहा जाता है। जूनोसिस अर्थात पशुजन्य रोग  से ऐसी बीमारियों के प्रति सभी को जागरुक करें जो जानवरों से इंसानों में फैलती है और जो बाद में जानलेवा साबित हो जाती हैं।
डॉ श्रवण कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बैठक में बताया कि जनपद में प्रचालित जूनोसिस के रोकथाम के सन्दर्भ में किये जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए सलाह दें। जूनोसिस के अन्तर्गत विभिन्न प्रमुख कारको जैसे बैक्टीरिया, वायरल, फंगल और परजीवी के कारण होने वाले रागों को प्राथमिकता और महत्व के अनुसार सूचीबद्ध करें ताकि प्राथमिकता के आधार पर राज्य स्तर से दी गयी कार्ययोजनानुसार जनपद को इससे निपटने में सक्षम बनाया जा सके।
एसीएमओ नोंडल वेक्टर बार्न डिजीज डॉ आरवी सिंह ने बताया कि हमारे घरों में चूहे, बिल्ली, कुत्ते आदि घूमते रहते हैं। कई बार यह सभी गंदगी फैलाने का कारण भी बन जाते हैं। जूनोसिस डिजीज बैक्टीरिया, वायरस, फफूँद अथवा परजीवी किसी भी रोगकारक से हो सकते हैं। इसमें रेबीज, ब्रूसेलोसिस, स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, ईबोला, निपाह, ग्लैंडर्स, साल्मोनेलोसिस, लेप्टोस्पाइरोसिस इत्यादि शामिल हैं किसी से भी फैल सकती है। विश्व में फैली कोरोना महामारी भी जूनोसिस डिजीज के श्रेणी में रखा जा सकता है, जिसमे शुरू के अध्ययनों के आधार पर इंसानों में कोरोना वायरस चमगादड़ के जरिए फैलने की रिपोर्ट मिली। सैकड़ो ऐसी बीमारियाँ हैं जो जानवरों के माध्यम से इंसानों में फैलती है।
इस बैठक में नोडल डॉ बीके यादव, बेदी यादव डीएमओ, एमके यादव एसडीओ-वन, कैलाश राम एडीओ-पीपी कृषि विभाग,डॉ पीके यादव पशुपालन विभाग, डॉ राहुल आनंद, डॉ आकाश वर्मा तथा सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!