ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
<strong>वनटांगियों की उम्मीदों के दीपक में भरोसे की बाती प्रज्ज्वलित करने आएंगे सीएम योगी</strong> • ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा • "राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथम" है जो भव्य "आजादी का अमृत महोत्सव" उत्सव का एक हिस्सा है! • तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह • महाकुंभ 2025: योगी आदित्यनाथ ने इसे बताया आध्यात्मिक, सामाजिक और आर्थिक चमत्कार • गौमय दीपोत्सव: वीर शहीदों को नमन • Kanpur Road Accident: दर्दनाक हादसे से गमज़दा हुए दिग्गज, सीएम-पीएम से लेकर पक्ष विपक्ष ने नेताओं ने जताया दु:ख • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास • <strong>वनटांगियों की उम्मीदों के दीपक में भरोसे की बाती प्रज्ज्वलित करने आएंगे सीएम योगी</strong> • ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा • "राष्ट्र प्रथम, सर्वदा प्रथम" है जो भव्य "आजादी का अमृत महोत्सव" उत्सव का एक हिस्सा है! • तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह • महाकुंभ 2025: योगी आदित्यनाथ ने इसे बताया आध्यात्मिक, सामाजिक और आर्थिक चमत्कार • गौमय दीपोत्सव: वीर शहीदों को नमन • Kanpur Road Accident: दर्दनाक हादसे से गमज़दा हुए दिग्गज, सीएम-पीएम से लेकर पक्ष विपक्ष ने नेताओं ने जताया दु:ख • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 6625 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

सभी योजनाओं को समय से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश

 धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा बताया गया कि अब तक जनपद में 138 ग्राम हेतु पेयजल योजना का आगणन राज्य पेयजल मिशन लखनऊ को प्रेषित किया जा चुका है, जिनमें से 108 योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। स्वीकृत 108 योजनाओं के सापेक्ष 95 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिलाधिकारी द्वारा अवशेष 30 योजनाओं की स्वीकृति हेतु राज्य पेयजल मिशन लखनऊ को तत्काल पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये गए, साथ ही समस्त संस्थाओं को कार्य समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने विकास सेवा संस्थान द्वारा कार्य समय से पूर्ण न किए जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राज्य पेयजल मिशन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को टी0पी0आई0 संस्था से इस बात का प्रमाण पत्र लेने को कहा कि इनके कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में रहकर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निरीक्षण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने टी0पी0आई0 द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रकाश में लाई गई कमियों पर हुई कार्यवाही की संयुक्त रिपोर्ट भी जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने टी0पी0आई0 के निरीक्षण कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी मुख्य विकास अधिकारी को कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण ग्रामोद्योग संस्थान, अभिनव बाल एवं ग्रामोत्थान संस्थान तथा विकास सेवा संस्थान द्वारा निर्धारित 40 ग्रामों में विभिन्न प्रकार की 9 कार्यक्रमों के प्रगति की रैंडमली जांच कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न प्रकार की पेयजल योजनाओं के कार्यों को समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम किदवई, एल0सी0 इंफ्रास्ट्रक्चर जल निगम, कार्यदाई संस्था, डी0पी0एम0यू0, एम0एम0आई0एस0ए0 के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!