ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में 31 व्यक्ति गिरफ्तार • 4साल की मासूम से दुष्कर्म,क्रिश्चियन कब्रिस्तान में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, दुष्कर्मी को खोज रही पुलिस, • “आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं—राज्य के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश” • दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न • 31,804 मेगावाट का रिकॉर्ड… फिर भी अंधेरे में क्यों डूबा उत्तर प्रदेश? • रामदत्त चक्रधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह का संस्कृतभारती की गोष्ठी मे कार्यकर्तागणों को समर्पण के साथ लक्ष्य प्राप्ति का संदेश - जे पी सिंह • महंत दिव्यागिरी की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आह्वान • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण • शांति भंग की आशंका में 31 व्यक्ति गिरफ्तार • 4साल की मासूम से दुष्कर्म,क्रिश्चियन कब्रिस्तान में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, दुष्कर्मी को खोज रही पुलिस, • “आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं—राज्य के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश” • दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न • 31,804 मेगावाट का रिकॉर्ड… फिर भी अंधेरे में क्यों डूबा उत्तर प्रदेश? • रामदत्त चक्रधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह का संस्कृतभारती की गोष्ठी मे कार्यकर्तागणों को समर्पण के साथ लक्ष्य प्राप्ति का संदेश - जे पी सिंह • महंत दिव्यागिरी की उपस्थिति में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आह्वान • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सुषमा खर्कवाल के प्रयासों से नगर निगम लखनऊ की ऐतिहासिक पुष्प प्रदर्शनी पुनर्स्थापित

D

Dainik India News

• 8528 views
सुषमा खर्कवाल के प्रयासों से नगर निगम लखनऊ की ऐतिहासिक पुष्प प्रदर्शनी पुनर्स्थापित


दैनिक इंडिया न्यूज़ 12 Fab 2026 लखनऊ। राजधानी लखनऊ की सांस्कृतिक चेतना और पर्यावरणीय अभिरुचि का दीर्घकाल से अभिन्न अंग रही नगर निगम की पुष्प प्रदर्शनी पुनः अपने गरिमामय स्वरूप में आयोजित होने जा रही है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने व्यक्तिगत संलग्नता एवं दूरदर्शी पहल करते हुए इस बहुप्रतीक्षित प्रदर्शनी को पद्मश्री एस. सी. राय पार्क (ई-पार्क), महानगर विस्तार में पुनर्स्थापित कराने का निर्णय लिया है। कोरोना कालखंड के उपरांत स्थगित इस आयोजन की पुनरावृत्ति नगरवासियों के लिए विशेष उत्साह का विषय बन गई है।


विगत दशकों से निरंतर आयोजित होती रही यह पुष्प प्रदर्शनी केवल सौंदर्यावलोकन का अवसर नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संवर्धन और नागरिक सहभागिता का सशक्त माध्यम रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदर्शनी को पुनः सुव्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु राजकुमार श्रीवास्तव सभागार में महापौर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, प्रमुख अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, सचिव महानगर विस्तार जनकल्याण समिति जितेन्द्र प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता कर आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा विषय-वस्तु पर व्यापक विमर्श किया।


निर्णय लिया गया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन 21 फरवरी 2026 को तथा समापन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में विविध प्रजातियों के पुष्पों, उद्यानिकी नवाचारों, सजावटी पौधों तथा पर्यावरण संरक्षण विषयक प्रदर्शों को सम्मिलित किया जाएगा, जिससे नागरिकों में प्रकृति के प्रति अनुराग और संरक्षणबोध सुदृढ़ हो।


उल्लेखनीय है कि यह प्रदर्शनी पूर्व महापौर डॉ. एस. सी. राय की मनोदृष्य योजना रही, जिनका प्रकृति-प्रेम और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता इस आयोजन की मूल प्रेरणा थी। उनके कार्यकाल में नगर निगम द्वारा इसे संस्थागत स्वरूप प्रदान किया गया। पश्चात् डॉ. दिनेश शर्मा तथा संयुक्ता भाटिया के कार्यकाल में इसकी निरंतरता बनी रही। वर्तमान महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसे नवोन्मेषी विस्तार देते हुए अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित और जनोन्मुख बनाने के निर्देश दिए हैं।


बैठक के समापन अवसर पर सचिव महानगर विस्तार जनकल्याण समिति जितेन्द्र प्रताप सिंह ने महापौर, नगर आयुक्त, प्रमुख अपर नगर आयुक्त तथा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास प्रकट किया कि यह प्रदर्शनी पुनः लखनऊ की सांस्कृतिक पहचान का गौरवशाली प्रतीक सिद्ध होगी तथा पर्यावरणीय जागरूकता के नव अध्याय का उद्घाटन करेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!