ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
त्वरित आर्थिक विकास योजना से उत्तर विधानसभा में 10.68 करोड़ और पश्चिम में 18.92 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में शुरू रक्तदान शिविर जारी सीएम योगी ने अटल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- अटल जी ने भारत को नई पहचान दी सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर आक्रोश, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने की कड़ी निंदा योगी सरकार ने एमएसएमई सेक्टर में किए 9 हजार एमओयू, प्रदेशवासियों को मिलेंगे 18 लाख रोजगार  मधुबन पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर तमंचा–कारतूस समेत गिरफ्तार लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, सरयू तट संरक्षण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, 566.16 लाख की योजना से 8400 लोगों को मिलेगी सुरक्षा त्वरित आर्थिक विकास योजना से उत्तर विधानसभा में 10.68 करोड़ और पश्चिम में 18.92 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में शुरू रक्तदान शिविर जारी सीएम योगी ने अटल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- अटल जी ने भारत को नई पहचान दी सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर आक्रोश, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने की कड़ी निंदा योगी सरकार ने एमएसएमई सेक्टर में किए 9 हजार एमओयू, प्रदेशवासियों को मिलेंगे 18 लाख रोजगार  मधुबन पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामिया गैंगस्टर तमंचा–कारतूस समेत गिरफ्तार लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, सरयू तट संरक्षण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, 566.16 लाख की योजना से 8400 लोगों को मिलेगी सुरक्षा
ताज़ा खबर English

कहीं श्राद्ध पक्ष में भी आप अपने पितरों के आशीर्वाद से वंचित तो नहीं हो रहे?

D

Dainik India News

3979 views
कहीं श्राद्ध पक्ष में भी आप अपने पितरों के आशीर्वाद से वंचित तो नहीं हो रहे?

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ: राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने पितृपक्ष के महत्व पर समस्त राष्ट्र को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब आपकी कमाई में बरकत कम हो जाए, सावधानी के बावजूद समस्याएं आती रहें, और परिवार में सुख-शांति की जगह कलह का वातावरण बना रहे, तब समझ लेना चाहिए कि आपके पितर आपके परिवार से असंतुष्ट चल रहे हैं।

ऐसी स्थिति का सामना उन लोगों को करना पड़ता है, जो अपने पितरों को अस्तित्वहीन समझते हैं और उन्हें श्रद्धा से याद नहीं करते। पितृपक्ष के समय में भी वे अपने पितरों के प्रति श्रद्धा नहीं जताते। सौभाग्य से यह समय पितृपक्ष का ही चल रहा है, अगले 15 दिन आपके लिए अपने पितरों को संतुष्ट करने और उनका आशीर्वाद पाने का सुनहरा अवसर है। इसलिए इस समय का लाभ उठाएं और अपने पितरों को प्रसन्न करें।

पितृपक्ष का महत्व:

वर्ष के भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या तक के 16 दिनों को पितृपक्ष कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति यथा शक्ति और श्रद्धा से श्राद्ध कर्म करता है, उसे अपने पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इससे परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है, वंश वृद्धि होती है और जीवन के संकट दूर होते हैं।

पितरों का आशीर्वाद:

श्राद्ध मीमांसा के अनुसार, हमारे पितर श्राद्ध पक्ष में अपने घर के दरवाजे पर आकर परिवार को आशीर्वाद देते हैं। इसलिए, श्राद्ध और तर्पण का विधि-विधान अवश्य पूरा करना चाहिए। उपनिषदों में भी देवता और पितरों के प्रति श्रद्धा बनाए रखने और दान-पुण्य करने की प्रेरणा दी गई है।

विभिन्न पुराणों और शास्त्रों में पितरों के श्राद्ध-तर्पण का विधान बताया गया है। योगवाशिष्ठ के अनुसार, पिंडदान से पितर तृप्त होते हैं और उन्हें संतुष्टि मिलती है। यदि ऐसा नहीं किया जाता, तो पितर असंतुष्ट होकर भटकते हैं, जिससे उनके वंशजों को कष्टों का सामना करना पड़ता है।

श्राद्ध तर्पण का महत्त्व:

पितृपक्ष में पिंडदान, तर्पण, दान, सेवा, और गौसेवा का विशेष महत्व है। श्राद्ध कर्म के साथ अन्नदान, गरीबों की सेवा, और गौशाला में दान करना पितरों को तृप्त करता है। इसके अलावा, श्राद्ध के दिनों में गीता या पुराणों का पाठ करना भी लाभकारी माना जाता है।

श्राद्ध की विधि:

पितृकुल और मातृकुल की तीन पीढ़ियों के लिए श्राद्ध करना आवश्यक माना गया है। जो लोग श्राद्ध नहीं कर पाते, उन्हें कम से कम तिल मिश्रित जल से तर्पण अवश्य करना चाहिए। इससे पितर संतुष्ट होते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

इसलिए इस पितृपक्ष में अपने पितरों के लिए श्रद्धा पूर्वक श्राद्ध-तर्पण करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!