ब्रेकिंग न्यूज़
भाषाओं की प्राचीन विरासत को मिलेगा नया जीवन, पांच शास्त्रीय भाषाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्रों को केंद्र की मंजूरी | कॉकपिट में नमाज के बाद अचानक बरसने लगे वार, घायल कप्तान ने खोला दरवाजा तो बची 176 जिंदगियां | एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश | उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, आठ लाख से अधिक नाम कम हुए; चुनाव आयोग ने शुरू की नई कवायद | NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच निर्णायक दौर में, 13 आरोपियों पर कार्रवाई | दिल्ली में सड़क पर बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; महिला चालक गिरफ्तार | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार | लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई | भाषाओं की प्राचीन विरासत को मिलेगा नया जीवन, पांच शास्त्रीय भाषाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्रों को केंद्र की मंजूरी | कॉकपिट में नमाज के बाद अचानक बरसने लगे वार, घायल कप्तान ने खोला दरवाजा तो बची 176 जिंदगियां | एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश | उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, आठ लाख से अधिक नाम कम हुए; चुनाव आयोग ने शुरू की नई कवायद | NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच निर्णायक दौर में, 13 आरोपियों पर कार्रवाई | दिल्ली में सड़क पर बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; महिला चालक गिरफ्तार | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार | लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ महापौर की संस्कृत उन्नयन की गरिमामय पहल, • बेसिक सेफ्टी अभियान के अन्तर्गत जांच कर किया जा रहा जागरूक • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने लोक भारती के आयोजनों को बताया जनोपयोगी • सी एम योगी ने बाराबंकी को 148 करोड़ का दिया सौगात • मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारम्भ किया, • जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न   • E-Invoicing will further streamline GST: Mr CN Mishra, Joint Commissioner, CGST CII holds interactive session on completion of 5 years of GST • लखनऊ महापौर की संस्कृत उन्नयन की गरिमामय पहल, • बेसिक सेफ्टी अभियान के अन्तर्गत जांच कर किया जा रहा जागरूक • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने लोक भारती के आयोजनों को बताया जनोपयोगी • सी एम योगी ने बाराबंकी को 148 करोड़ का दिया सौगात • मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारम्भ किया, • जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न   • E-Invoicing will further streamline GST: Mr CN Mishra, Joint Commissioner, CGST CII holds interactive session on completion of 5 years of GST •
खेल ब्रेकिंग हिन्दी

कलारीपट्टू जनपदीय प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज शीर्ष पर

D

Dainik India News

• 5222 views
कलारीपट्टू जनपदीय प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज शीर्ष पर

सात स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ काली चरण इंटर कॉलेज का प्रदर्शन सबसे बेहतर; चयनित खिलाड़ी आज मंडलीय प्रतियोगिता में उतरेंगे

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। ऐशबाग स्थित गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। जिले के विभिन्न विद्यालयों की भागीदारी वाली प्रतियोगिता में लाठी फाइट, मेयपट्टू और चुवाड़कल स्पर्धाएं कराई गईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने किया।

पदक तालिका में काली चरण इंटर कॉलेज का प्रदर्शन सबसे आगे रहा। ब्राइट ब्रेस कॉलेज ने दो स्वर्ण पदक, सिटी मॉडर्न स्कूल ने दो स्वर्ण पदक तथा विलेज कॉलेज ने एक स्वर्ण और चार रजत पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय स्तर के लिए चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।

प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने तीन निर्धारित स्पर्धाओं में भाग लिया और उनके प्रदर्शन के आधार पर अगले स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।

प्रतियोगिता के आयोजन में मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय के अलावा मुक्ता बब्बर, विप्लव चौधरी, अंकुर पाण्डेय, सूरज त्रिपाठी, अंजुल ओबेरॉय, प्रमिला भारती, नूपुर दुबे, गिरजेश राज और सोमेश कुमार ने सहयोग किया। प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

आयोजक सचिव एवं खेल विभागाध्यक्ष तथा शारीरिक शिक्षक लईक अहमद खान के अनुसार, जनपदीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 11 सितंबर को लखनऊ में आयोजित मंडलीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सामने अब मंडलीय स्तर पर प्रदर्शन दोहराने की चुनौती होगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!