ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
नगर निगम में जल निगम और सफाई निरीक्षक पर बिफरे पार्षद, मेयर को भी सुनाई खरी-खरी • 4 अभ्यासतन अपराधियों के विरूद्ध की गयी जिलाबदर की कार्यवाही • जिलाधिकारी ने रतनपुरा के कुड़वा ग्राम स्थित गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण ।  • त्यौहारों के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नें चलाया विशेष चेकिंग अभियान • सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन • महिला जज के सेक्ससुअल हरर्समेंट के आरोप पर CJI ने लिया एक्शन, देर रात हाईकोर्ट से मांगा जवाब, चिट्ठी लिखकर मांगी थी इच्छामृत्यु • स्वर, ताल और साधना का अलौकिक संगम—यूपीएसएनए की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता धमक के साथ शुरू • “महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीपों के पर्व को बना दिया सेवा का संकल्प, "समर्पण" वृद्धाश्रम में वृद्धजनों संग मनाई दीपावली” • नगर निगम में जल निगम और सफाई निरीक्षक पर बिफरे पार्षद, मेयर को भी सुनाई खरी-खरी • 4 अभ्यासतन अपराधियों के विरूद्ध की गयी जिलाबदर की कार्यवाही • जिलाधिकारी ने रतनपुरा के कुड़वा ग्राम स्थित गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण ।  • त्यौहारों के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नें चलाया विशेष चेकिंग अभियान • सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन • महिला जज के सेक्ससुअल हरर्समेंट के आरोप पर CJI ने लिया एक्शन, देर रात हाईकोर्ट से मांगा जवाब, चिट्ठी लिखकर मांगी थी इच्छामृत्यु • स्वर, ताल और साधना का अलौकिक संगम—यूपीएसएनए की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता धमक के साथ शुरू • “महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीपों के पर्व को बना दिया सेवा का संकल्प, "समर्पण" वृद्धाश्रम में वृद्धजनों संग मनाई दीपावली” •
उत्तर प्रदेश English

सहारा हास्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई लोगों की मुफ्त जांच

B

Bhargav Bhargav

• 6333 views
सहारा हास्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई लोगों की मुफ्त जांच

-विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर लगा शिविर

उदयराज

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ : विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सहारा हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को नि:शुल्क हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी, डा. अंकुर गुप्ता एवं डॉ. दयाराम ने फीता काटकर किया। इस शिविर में कई लोगों ने अपनी जांच करायी और लाभ प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त वायरल हेपेटाइटिस के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया, वहीं, इस बीमारी की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के बारे में भी जानकारी दी गयी।
हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डा. अंकुर गुप्ता ने जानकारी दी कि वर्तमान परिवेश में हेपेटाइटिस बी और सी की समस्या स्वास्थ्य क्षेत्र में एक चुनौती है। पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को 'विश्व हेपेटाइटिस दिवस' मनाया गया। साल 2022 में विश्व हेपिटाइटिस दिवस की थीम रखी गयी है "आई कांट वेट"। डा.दयाराम के अनुसार आंकड़े बताते हैं कि हेपेटाइटिस के कारण पूरी दुनिया में हर 30 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। लगातार गंभीर हो रही इस बीमारी को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने 2030 तक इसे खत्म करने का लक्ष्य रखा है। यही वजह है कि इस बीमारी को लेकर लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता बढ़ाई जा रही है, क्योंकि जानकारी के अभाव के कारण ज्यादातर लोग इस बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं।
बताया गया कि हेपेटाइटिस मुख्यत: ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, ‘डी’ और ‘ई’ श्रेणी में होती है, इसमें हेपेटाइटिस ‘ए’ और ‘ई’ दूषित खाना खाने से और ‘बी’, ‘सी’, ‘डी’ संक्रमित खून से फैलता है। हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ वायरल से पीलिया, सिरोसिस और लीवर कैंसर होने की आशंका रहती है। दुनिया भर में करीब 350 मिलियन लोग हेपेटाइटिस बी से और 71 मिलियन लोग हेपेटाइटिस सी से पीड़ित है। यही नहीं, दवाओं से हेपेटाइटिस ‘बी’ को संभाला जा सकता है और ‘सी’ को पूर्णतया ठीक किया जा सकता है।
डा.अंकुर गुप्ता एवं डॉ. दया राम ने बताया कि हेपेटाइटिस ‘बी’ वायरस की खोज प्रोफेसर बीएस ब्लूबर्ग ने 28 जुलाई को की थी, इसलिए डब्लूएचओ ने इसी दिन को ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ के रूप में घोषित किया है।
सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने कहा कि सहारा हॉस्पिटल में प्रत्येक वर्ष हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ की समस्या से निपटने के लिए नि:शुल्क जांच शिविर लगाया जाता है। शिविर में सहारा हॉस्पिटल के समस्त वरिष्ठगण एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे। इसी क्रम में सहारा हॉस्पिटल लोगों को निरंतर अपनी सेवाएं देकर सहारा इंडिया परिवार के मुख्य अभिभावक "सहाराश्री" जी के विजन को सार्थक कर अपनी भूमिका निभा रहा हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!