ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
कहीं श्राद्ध पक्ष में भी आप अपने पितरों के आशीर्वाद से वंचित तो नहीं हो रहे? उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम समिति की बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह सीएम योगी ने श्रावस्ती को दी 390 करोड़ की सौगात, बहराइच में भी 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कृषि आधारित एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 2 नवंबर से राष्ट्रीय सेमिनार  मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी‘बायोनेचर कॉन-2023’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की कृषि सूचना तंत्र योजना के तहत किसान मेले का हुआ आयोजन “वैश्विक युद्ध की विभीषिका के बीच भारत की विकास-गति अविराम…’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा उद्बोधन” जेई निलंबित, दो संविदा कर्मी कार्यमुक्त: डेयरी को चोरी से बिजली आपूर्ति का मामला कहीं श्राद्ध पक्ष में भी आप अपने पितरों के आशीर्वाद से वंचित तो नहीं हो रहे? उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम समिति की बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह सीएम योगी ने श्रावस्ती को दी 390 करोड़ की सौगात, बहराइच में भी 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कृषि आधारित एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 2 नवंबर से राष्ट्रीय सेमिनार  मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी‘बायोनेचर कॉन-2023’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की कृषि सूचना तंत्र योजना के तहत किसान मेले का हुआ आयोजन “वैश्विक युद्ध की विभीषिका के बीच भारत की विकास-गति अविराम…’, जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री का चेतावनी भरा उद्बोधन” जेई निलंबित, दो संविदा कर्मी कार्यमुक्त: डेयरी को चोरी से बिजली आपूर्ति का मामला
उत्तर प्रदेश सरकार English

बाल्मीकि जयंती पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

D

Dainik India News

32 views
बाल्मीकि जयंती पर  जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

दैनिक इंडिया न्यूज़,नई दिल्ली।महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ज्ञापित की हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल आदिकवि थे, बल्कि भारतीय संस्कृति में आदर्श चरित्र, सत्य, धर्म और मानवता के प्रतीक हैं।

श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन यह सिखाता है कि परिवर्तन ही जीवन का सार है। उन्होंने अपनी तपस्या और लेखनी से समाज को दिशा देने का कार्य किया। महर्षि वाल्मीकि ने 24 अक्षरों वाले गायत्री मंत्र का गूढ़ अर्थ अपने 24,000 श्लोकों के माध्यम से विस्तारपूर्वक व्याख्यायित किया। कहा जाता है कि उन्होंने प्रत्येक अक्षर को 1,000 श्लोकों के माध्यम से समझाया और इस प्रकार रामायण को एक जीवंत गायत्री मंत्र का रूप प्रदान किया — जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक आयाम धर्म, सत्य और करुणा के स्वरूप में उजागर होता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “महर्षि वाल्मीकि ने न केवल महाकाव्य की रचना की, बल्कि उन्होंने भारतीय समाज को यह सिखाया कि हर व्यक्ति अपने कर्म, आस्था और साधना से महर्षि बन सकता है।” उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि इस अवसर पर हम सभी समाज में समानता, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लें। यही महर्षि वाल्मीकि के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!