ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
मातृ शक्ति प्रधानमंत्री जन औषध केन्द्र को लोकप्रिय बनाए जाने की सूत्रधार- जे पी सिंह • भदेवरा के खड़ंजे की स्थिति में अनदेखी, स्कूल के बच्चों को हो रही दिक्कत • मुख्यमंत्री ने किया 200 टीपीडी क्षमता वाले गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण • नशे में धुत ट्रक ड्राइवर का कहर और व्यवस्था की नाकामी • आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आचार संहिता लागू होने के उपरांत जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक • 46 विद्यार्थियों ने संभाली नेतृत्व की कमान, एस.आर. ग्लोबल स्कूल में सजी जिम्मेदारी की नई पाठशाला • पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह • राजधानी में 56 हजार करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी • मातृ शक्ति प्रधानमंत्री जन औषध केन्द्र को लोकप्रिय बनाए जाने की सूत्रधार- जे पी सिंह • भदेवरा के खड़ंजे की स्थिति में अनदेखी, स्कूल के बच्चों को हो रही दिक्कत • मुख्यमंत्री ने किया 200 टीपीडी क्षमता वाले गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण • नशे में धुत ट्रक ड्राइवर का कहर और व्यवस्था की नाकामी • आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आचार संहिता लागू होने के उपरांत जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक • 46 विद्यार्थियों ने संभाली नेतृत्व की कमान, एस.आर. ग्लोबल स्कूल में सजी जिम्मेदारी की नई पाठशाला • पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह • राजधानी में 56 हजार करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

दिल्ली में दिवाली से पहले धमाका: सीआरपीएफ स्कूल के पास ब्लास्ट से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

D

Dainik India News

• 6445 views
दिल्ली में दिवाली से पहले धमाका: सीआरपीएफ स्कूल के पास ब्लास्ट से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

NIA की टीम जांच में जुटी, आतंकी साजिश की आशंका से इनकार नहीं

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,नई दिल्ली ।दिल्ली में दिवाली से पहले हुए बम धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। रविवार, 20 अक्टूबर 2024 को रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका हुआ। इस विस्फोट के बाद बम निरोधक दस्ते और पुलिस की फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। इस धमाके से स्कूल की दीवार, पास की दुकानें और एक कार को नुकसान पहुंचा है।

केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की शुरुआती जांच कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय जल्द ही इस जांच को NIA को सौंप सकता है। फिलहाल, स्पेशल सेल और रोहिणी जिला पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 को रिपोर्ट आने के बाद, आतंकी साजिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह मामला NIA को सौंपा जा सकता है। शुरुआती तफ्तीश के लिए NIA का पहुंचना एक SOP यानी प्रोटोकॉल का हिस्सा होता है।

दिल्ली पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द ही यह मामला स्पेशल सेल को सौंपा जाएगा। फिलहाल, स्पेशल सेल, NIA, CRPF, FSL, और NSG की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जांच कर रही हैं। इलाके को घेरकर उसकी मैपिंग की जा रही है। साथ ही, आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि बम प्लांट करने वाले को पहचाना जा सके।

NSG की बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, किसी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और बड़े बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

CRPF स्कूल के आस-पास के मोबाइल टॉवर से 19 अक्टूबर 2024 की रात से लेकर 20 अक्टूबर की सुबह तक के सभी कॉल्स की जांच की जा रही है। इस डंप डेटा से यह पता चल सकेगा कि ब्लास्ट से पहले और बाद में कौन-कौन से फोन एक्टिव थे।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को त्योहारों के दौरान राजधानी में आतंकी साजिश की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया था। धमाके के बाद मौके पर सफेद पाउडर बिखरा पाया गया, जिसका सैंपल FSL और NSG की टीम ने जांच के लिए लिया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) ने बताया कि उन्हें सीआरपीएफ स्कूल की चारदीवारी के पास धमाके की सूचना मिली थी। हालांकि, आग न लगने और किसी के घायल न होने के कारण दमकल की गाड़ियां वापस लौट गईं।

धमाके से आसपास की दुकानें और एक कार क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय निवासियों ने इस घटना के बाद चिंता जाहिर की है। पुलिस ने इलाके को घेरकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।

प्रारंभिक जांच में देसी बम से धमाके की आशंका जताई जा रही है और जल्द ही यह मामला स्पेशल सेल को सौंपा जा सकता है।

एक PCR कॉल के माध्यम से इस धमाके की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद आसमान में सफेद धुएं का गुबार दिखाई दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!