ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
सुंदरता और शारीरिक आकृति बेहतर करने में सहायक सप्लीमेंट • भारतीय संस्कृति को विश्व भर में प्रवाहित करने वाले प्रज्ञा सम्राट स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:हरिंद्र सिंह • PM मोदी ने दिखाई गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी • लखनऊ से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- जे पी सिंह • बच्चों द्वारा गेंहू की बाली भुजने के दौरान निकली चिंगारी से सैकड़ो बिगहा गेंहू की फसल जलकर राख • खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण • भस्मासुर बनाने और निपटाने की भाजपा की रणनीति • 18 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा • सुंदरता और शारीरिक आकृति बेहतर करने में सहायक सप्लीमेंट • भारतीय संस्कृति को विश्व भर में प्रवाहित करने वाले प्रज्ञा सम्राट स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:हरिंद्र सिंह • PM मोदी ने दिखाई गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी • लखनऊ से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- जे पी सिंह • बच्चों द्वारा गेंहू की बाली भुजने के दौरान निकली चिंगारी से सैकड़ो बिगहा गेंहू की फसल जलकर राख • खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण • भस्मासुर बनाने और निपटाने की भाजपा की रणनीति • 18 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को लेकर प्रशासन पूर्णतः सजग, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व पुलिस बल को किया दायित्वबोध

D

Dainik India News

• 14459 views

कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण, सुरक्षा एवं अनुशासन को लेकर दिए कठोर निर्देश

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।

29 मई को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के जनपद मऊ आगमन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूर्णतः सक्रिय एवं सतर्क दिखाई दिया। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं एवं कार्यक्रम की समग्र व्यवस्थाओं को लेकर गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेगी तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभा स्थल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन एवं बहुस्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए तथा केवल अधिकृत पहचान पत्र धारकों को ही निर्धारित क्षेत्रों में प्रवेश प्रदान किया जाए।

Article image

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व भावना के साथ करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि चेकिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ही लोगों को उनके निर्धारित स्थानों पर बैठाया जाए तथा जांच के दौरान वीआईपी एवं आमजन के साथ शालीन, सौम्य एवं मर्यादित व्यवहार बनाए रखा जाए, जिससे प्रशासन की संवेदनशील एवं जनोन्मुखी छवि परिलक्षित हो।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा कर्मी अपने-अपने दायित्वों के प्रति पूर्णतः सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ड्यूटी में लगाए गए समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्व निर्धारित समय में अपने ड्यूटी स्थलों का भौतिक निरीक्षण अवश्य कर लें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की भ्रम अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या अथवा संशय की स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जाए।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागीय अधिकारी एवं पुलिस कर्मी आपसी समन्वय, दक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाएंगे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम प्रारंभ होने से कम से कम तीन घंटे पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हो जाएं।

ब्रीफिंग बैठक के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का सूक्ष्म जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर पूरे प्रशासनिक अमले में अभूतपूर्व सक्रियता एवं सजगता देखने को मिल रही है, जिससे यह स्पष्ट है कि जिला प्रशासन कार्यक्रम को गरिमामय, सुरक्षित एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!