ब्रेकिंग न्यूज़
फैजुल्लागंज के 10 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचेगी राहत, राशन किट वितरण अभियान शुरू | मूर्ति विसर्जन से पहले प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घाटों पर परखी सुरक्षा व्यवस्था | बंग-भंग से स्वतंत्रता-संग्राम तक ‘वंदे मातरम्’ की हुंकार, स्वांतरंजन ने रेखांकित की राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक शक्ति | नवदुर्गा की आराधना से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों तक—भक्ति, समरसता और राष्ट्रधर्म का संदेश | संभोग से समाधि तक: देहबोध से आत्मबोध की एक आध्यात्मिक यात्रा | DISSENT UNDER THE GUISE OF DISSENT: THE ANATOMY OF ANARCHY, THE SUPREMACY OF TRUTH, AND THE CONSTITUTIONAL CONSCIENCE OF A DEMOCRACY | प्रवीण गर्ग के जन्मदिवस पर शुभकामनाओं का तांता, वरिष्ठजनों के श्रीचरणों में नमन कर स्नेहीजनों के प्रति जताया आभार | मधुबन में श्रद्धा और आस्था के साथ कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना के बीच भक्तिमय हुआ वातावरण | फैजुल्लागंज के 10 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचेगी राहत, राशन किट वितरण अभियान शुरू | मूर्ति विसर्जन से पहले प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घाटों पर परखी सुरक्षा व्यवस्था | बंग-भंग से स्वतंत्रता-संग्राम तक ‘वंदे मातरम्’ की हुंकार, स्वांतरंजन ने रेखांकित की राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक शक्ति | नवदुर्गा की आराधना से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों तक—भक्ति, समरसता और राष्ट्रधर्म का संदेश | संभोग से समाधि तक: देहबोध से आत्मबोध की एक आध्यात्मिक यात्रा | DISSENT UNDER THE GUISE OF DISSENT: THE ANATOMY OF ANARCHY, THE SUPREMACY OF TRUTH, AND THE CONSTITUTIONAL CONSCIENCE OF A DEMOCRACY | प्रवीण गर्ग के जन्मदिवस पर शुभकामनाओं का तांता, वरिष्ठजनों के श्रीचरणों में नमन कर स्नेहीजनों के प्रति जताया आभार | मधुबन में श्रद्धा और आस्था के साथ कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना के बीच भक्तिमय हुआ वातावरण |
हाइलाइट न्यूज़
राजधानी को 1,450 करोड़ की 352 विकासयोजनाओं का उपहार • <em>होर्नर कॉलेज ने निकाली विशाल तिरंगा रैली: लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए किया प्रेरित</em> • योगी सरकार की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं दबंग कोटेदार • मुख्यमंत्री ने सचिवालय प्रशासन की समीक्षा किया, शासन की सेवाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित • स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन • लार्ड बेडेन पावेल की धूमधाम से मनाई गई जयंती • हरदोई प्रार्थिनी रोली देवी ने पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी से न्याय दिलाने की लगाई गुहार • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर लोकार्पण के लिए शुभकामनाएज्ञापित की - जे पी सिंह • राजधानी को 1,450 करोड़ की 352 विकासयोजनाओं का उपहार • <em>होर्नर कॉलेज ने निकाली विशाल तिरंगा रैली: लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए किया प्रेरित</em> • योगी सरकार की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं दबंग कोटेदार • मुख्यमंत्री ने सचिवालय प्रशासन की समीक्षा किया, शासन की सेवाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित • स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन • लार्ड बेडेन पावेल की धूमधाम से मनाई गई जयंती • हरदोई प्रार्थिनी रोली देवी ने पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी से न्याय दिलाने की लगाई गुहार • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर लोकार्पण के लिए शुभकामनाएज्ञापित की - जे पी सिंह •
Uncategorized English

मिशन शक्ति फेज 5.0 की सफलता हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक

D

Dainik India News

• 6894 views
मिशन शक्ति फेज 5.0 की सफलता हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक

संबंधित विभाग निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार करें कार्य — मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर


दैनिक इंडिया न्यूज़।मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में आज मिशन शक्ति फेज-5.0 की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, महिला कल्याण, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अब तक कराए गए कार्यों की विभागवार समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुरूप प्रत्येक विभाग अपनी निर्धारित कार्य योजना के तहत कार्य सुनिश्चित करे, ताकि मिशन शक्ति अभियान को सफलता के नए आयाम तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने सभी अधिकारियों से शासन की मंशा के अनुरूप गंभीरता एवं निष्ठा से कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी को निर्देशित किया कि सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत कार्यक्रमों का तिथि वार कैलेंडर तैयार किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रमों में ख्यातिप्राप्त महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार राघवेंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!