ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? | राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? |
हाइलाइट न्यूज़
अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार घण्टावाला के सहयोग से स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण ठंड का सितम जारी,लोग परेशान, जनजीवन अस्त-व्यस्त योगी की फैसले ने सपा की उड़ाई नींद बोले अखिलेश यादव एक लाख से क्या होगा दस करोड़ दे दो मुख्यमंत्री जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न फेसबुक पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म टीबी हारेगा-भारत जीतेगा, -दुनिया जीतेगीः पीएम मोदी  पुलिस के सामने दबंगों ने दुकानदार को पीटा,पुलिस बनी मूक दर्शक अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार घण्टावाला के सहयोग से स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण ठंड का सितम जारी,लोग परेशान, जनजीवन अस्त-व्यस्त योगी की फैसले ने सपा की उड़ाई नींद बोले अखिलेश यादव एक लाख से क्या होगा दस करोड़ दे दो मुख्यमंत्री जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न फेसबुक पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म टीबी हारेगा-भारत जीतेगा, -दुनिया जीतेगीः पीएम मोदी  पुलिस के सामने दबंगों ने दुकानदार को पीटा,पुलिस बनी मूक दर्शक
Uncategorized English

शुकतीर्थ में माँ गंगा का पुनरुद्धार: मुख्यमंत्री ने किया प्रतापगढ़वासियों का सम्मान,

D

Dainik India News

25 views
शुकतीर्थ में माँ गंगा का पुनरुद्धार: मुख्यमंत्री ने किया प्रतापगढ़वासियों का सम्मान,
Oplus_0

डॉ. महेंद्र सिंह द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे CM, जगद्गुरु राघवाचार्य को किया सम्मानित

दैनिक इण्डिया न्यूज़,प्रतापगढ़: मुख्यमंत्री ने शुकतीर्थ में आयोजित एक धार्मिक कथा के दौरान प्रदेश के विकास, तीर्थ स्थलों के पुनरुद्धार और प्रतापगढ़ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गर्व से कहा कि शुकतीर्थ में माँ गंगा की धारा को दोबारा लाने का सौभाग्य उनकी सरकार को प्राप्त हुआ है। पहले माँ गंगा की धारा कई किलोमीटर दूर जा चुकी थी, परंतु अब इस धार्मिक स्थल पर माँ गंगा का पुनः प्रवाह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़वासियों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग अपनी सरलता और सहजता के लिए देश-विदेश में अपनी एक विशेष पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ का विकास प्रदेश के लिए अत्यंत आवश्यक है, और इसकी पहचान अमृतफल आंवले से भी है, जो पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है।

डॉ. महेंद्र सिंह द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज का सम्मान करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि इस पावन स्थल में कथा का आयोजन कर श्रीकृष्णतीर्थ का एक स्वरूप स्थापित कर दिया गया है, जिससे जनमानस में अध्यात्म की अनुभूति और तीर्थ स्थलों के महत्व को पुनः स्थापित किया गया है।

कथाव्यास जगद्गुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने और तीर्थ स्थलों को विकसित करने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने अयोध्या नगरी को सजाने और उसे विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री की विशेष प्रशंसा की, जिससे अयोध्या आज एक अंतरराष्ट्रीय स्थल बन गई है और पूरे विश्व से श्रद्धालु वहां पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस समारोह में कई जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को भव्यता प्रदान की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!