ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर • केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनीस अंसारी ने पीड़ित पत्रकारों को फर्जी केस में फंसा कर जेल भेजना हुआ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाई आवाज • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण • सात लाख करोड़ के बजट का ईंधन बनेंगे जीएसटी, आबकारी, स्टांप और वाहन कर • राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया • नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं संग देखी प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित प्रेरणादायी लघु फिल्म • नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल को उपजिलाधिकारी नें दिलाई शपथ   • मातृशक्ति वंदन के साथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दिया प्रकृति-संरक्षण का संदेश, चंदन रोपण से सनातन चेतना का किया विस्तार • कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर • केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनीस अंसारी ने पीड़ित पत्रकारों को फर्जी केस में फंसा कर जेल भेजना हुआ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाई आवाज • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण • सात लाख करोड़ के बजट का ईंधन बनेंगे जीएसटी, आबकारी, स्टांप और वाहन कर • राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया • नीरज सिंह और आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं संग देखी प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित प्रेरणादायी लघु फिल्म • नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल को उपजिलाधिकारी नें दिलाई शपथ   • मातृशक्ति वंदन के साथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दिया प्रकृति-संरक्षण का संदेश, चंदन रोपण से सनातन चेतना का किया विस्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

D

Dainik India News

• 5862 views
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का होगा संभाजन — भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश

मतदाताओं की सुविधा और सुगमता के लिए जिलाधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को बेहतर अनुभव एवं सुगमता प्रदान करने के उद्देश्य से 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का संभाजन मैनुअल ऑन पोलिंग स्टेशंस, 2020 के प्रावधानों के तहत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा इस प्रक्रिया के लिए तिथियां भी निर्धारित की गई हैं—

29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक: मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण एवं नए भवनों का चिन्हांकन।

10 नवंबर 2025: राजनीतिक दलों से सुझाव एवं आपत्तियों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन तथा प्रतिनिधियों को सूची की उपलब्धता।

24 नवंबर 2025: संभाजन प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया जाएगा।

28 नवंबर 2025: सभी शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बैठक में कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने सुझाव और प्रस्ताव निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत करें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि नए मतदेय स्थल न्यूनतम 300 मतदाताओं के आधार पर ही बनाए जाएं और अनिवार्य स्थिति को छोड़कर इस मानक का पालन किया जाए।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मतदेय स्थलों के नाम अद्यतन राजस्व अभिलेखों के अनुसार रखे जाएं तथा किसी भी मतदाता को अपने मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय न करनी पड़े। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और पोलिंग पार्टियों के आवागमन की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।

वर्तमान में जनपद मऊ में कुल 1796 मतदेय स्थल हैं — जिनमें

301 से 1100 मतदाताओं वाले 1307 बूथ,

1101 से 1200 मतदाताओं वाले 262 बूथ,

1201 से 1300 मतदाताओं वाले 146 बूथ,

1301 से 1400 मतदाताओं वाले 74 बूथ,

और 1401 से 1500 मतदाताओं वाले 7 बूथ शामिल हैं।

इस प्रकार, संभाजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनपद में मतदेय स्थलों की संख्या में वृद्धि होना निश्चित माना जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!