ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
नवनीत सहगल को मिली नई जिम्मेदारी ,प्रसार भारती के बने अध्यक्ष- जे पी सिंह • पुलिस ने बरामद किए 44 हजार के मोबाइल फोन, सीईआईआर पोर्टल की मदद से सौंपे वास्तविक मालिकों को • धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जनता को • Divine Rath Yatra of Lord Jagannath Led by ISKCON Temple's Aparimeya Shyam Das Ji in Lucknow • जाति-मत मजहब की संकीर्णता से ऊपर उठना होगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने लम्बित मामलों का सकारात्मक समाधान करने के लिए उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया • केंद्रीय मंत्री को संस्कृतभारती द्वारा आयोजित गीता जयंती 2022 समारोह हेतू अग्रिम आमंत्रण-जेपी सिंह • जन्माष्टमी उत्सव में मुख्यमंत्री की भागीदारी: रिज़र्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ बना भक्ति और उल्लास का केंद्र • नवनीत सहगल को मिली नई जिम्मेदारी ,प्रसार भारती के बने अध्यक्ष- जे पी सिंह • पुलिस ने बरामद किए 44 हजार के मोबाइल फोन, सीईआईआर पोर्टल की मदद से सौंपे वास्तविक मालिकों को • धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जनता को • Divine Rath Yatra of Lord Jagannath Led by ISKCON Temple's Aparimeya Shyam Das Ji in Lucknow • जाति-मत मजहब की संकीर्णता से ऊपर उठना होगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने लम्बित मामलों का सकारात्मक समाधान करने के लिए उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया • केंद्रीय मंत्री को संस्कृतभारती द्वारा आयोजित गीता जयंती 2022 समारोह हेतू अग्रिम आमंत्रण-जेपी सिंह • जन्माष्टमी उत्सव में मुख्यमंत्री की भागीदारी: रिज़र्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ बना भक्ति और उल्लास का केंद्र •
Uncategorized English

वसुंधरा कॉन्वेंट विद्यालय में अध्यापक अभिभावक सम्मेलन के साथ अंक पत्र हुआ वितरण

D

Dainik India News

• 6730 views
वसुंधरा कॉन्वेंट विद्यालय में अध्यापक अभिभावक सम्मेलन के साथ अंक पत्र हुआ वितरण

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद बाज़ार में स्थित प्रतिष्ठित वसुंधरा कॉन्वेंट विद्यालय में वार्षिक अंक पत्र वितरण तथा सम्मान समारोह के अंतर्गत अध्यापक एवं अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जैसे कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चो को पुरस्कार दिया गया तथा अनुशासन, बच्चों की देखभाल, सपोर्टिंग अभिभावक एवं बेस्ट एथलीट, बेस्ट खो खो प्लेयर, टॉप ऑफ द क्लास एवं टॉपर ऑफ द स्कूल का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधुबन थानाध्यक्ष अब्दुल वहिद के द्वारा अंकपत्र एवं मेडल देकर बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ विद्यालय की 25 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू की गई। उपस्थित अभिभावक, बच्चे , अध्यापकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए मधुबन थानाध्यक्ष अब्दुल वहिद ने कहा कि विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है एवं यह विद्यालय शीघ्र ही सिपाह बाजार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के शैक्षिक उन्नयन एवं सर्वांगीण विकास में जहां विद्यालय की महती भूमिका होती है वही अभिभावक यदि जागरूक नहीं होगा तो निश्चय ही बच्चों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। विद्यालय के प्रबंधक श्रीनिवास जायसवाल ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विशुद्ध ग्रामीण परिवेश में सन 1998 में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के लिए स्कूल खोलना दुस्साहसिक कदम था लेकिन ग्रामीण परिवेश के बच्चे कहीं अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा से वंचित न रह जाए इस सोच के साथ इस विद्यालय की स्थापना किया गया जो आज अनवरत जारी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस के भगत ने आरो मौर्या कक्षा 1 ,अर्चना वर्मा कक्षा 6 ,रश्मि मौर्या कक्षा 7, हर्षिता पांडे कक्षा 9, के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक अंबरीश सिंह, प्रीति मोदनवाल ,निकिता मिश्रा आजाद फ्लेचर ,उपेंद्र उपाध्याय, अशोक कुमार , पंकज गुप्ता, आकाश जायसवाल, बृजेश भारद्वाज , दीपक शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एस के भगत एवं विद्यालय के डायरेक्टर ए के महापात्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!