ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय • शामली में परिवार को बंधक बनाकर लाखों का डाका • पूर्वदशम व दशमोत्तर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी • अंतराष्ट्रीय चोर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे • नवरात्र साधना का मूल उद्देश्य • मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के चुनाव के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया • <em>देश में अनिवार्य नहीं होगा वैक्सीनेशन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को नहीं किया जा सकता मजबूर</em> • अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार • सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय • शामली में परिवार को बंधक बनाकर लाखों का डाका • पूर्वदशम व दशमोत्तर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी • अंतराष्ट्रीय चोर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे • नवरात्र साधना का मूल उद्देश्य • मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के चुनाव के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया • <em>देश में अनिवार्य नहीं होगा वैक्सीनेशन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को नहीं किया जा सकता मजबूर</em> • अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी

D

Dainik India News

• 5676 views
मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी

मकर संक्रांति पर श्रीनाथ जी का विधिविधान से पूजन कर की लोकमंगल की कामना

गोरखनाथ मंदिर में बाबा को खिचड़ी चढ़ाने उमड़ा आस्था का सैलाब उमड़े

दैनिक इंडिया न्यूज़, गोरखपुर, 15 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई और लोकमंगल की कामना की। गोरक्षपीठाधीश्वर के बाद नेपाल राजवंश की ओर से खिचड़ी चढ़ाई गई। फिर नाथ योगियों, साधु संतों ने खिचड़ी चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इसके साथ मंदिर के गर्भगृह के कपाट को आमजन के लिए खोल दिया गया। गोरखनाथ मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु महायोगी को खिचड़ी चढ़ाने के लिए उमड़े हैं।

मकर संक्रांति पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने नाथपंथ की परंपरा के अनुसार जमीन पर बैठ कर गुरु गोरखनाथ को प्रणाम कर आदेश लिया। फिर विधिविधान से पूजन कर गोरक्षपीठ की ओर से श्रीनाथ जी को खिचड़ी चढ़ाई। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शिवावतार गुरु गोरखनाथ को लोक आस्था की खिचड़ी चढ़ाने लाखों श्रद्धालु कड़ाके की ठंड के बीच गोरखनाथ मंदिर में उमड़े हुए हैं। सुख समृद्धि एवं आरोग्य की मंगलकामना को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने सीएम योगी द्वारा बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी भोग अर्पित करने के बाद कतारबद्ध होकर श्रद्धा की खिचड़ी निवेदित करनी शुरू की है। यह सिलसिला लगातार जारी है। श्रद्धालु मंदिर परिसर में स्थित सभी देवी देवताओं के विग्रहों का पूजन कर ब्रह्मलीन महंत बाबा गंभीरनाथ, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद भी ले रहे हैं। गुरु गोरखनाथ की जय जयकार से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत को लेकर मंदिर व जिला प्रशासन की ओर से मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सभी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!