ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या प्रदेश के विद्या समीक्षा केंद्रों को जल्द मिलेगी टोल फ्री नंबर की कवरेज कर करेत्तर राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्याे की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट वाराणसी जंक्शन पर महिला स्वास्थ्य के लिए सैनिटरी पैड मशीन एवं इंसीनरेटर की शुरुआत,CSR पहल के अंतर्गत SBI का सराहनीय योगदान शिक्षक सम्मेलन का भव्य आयोजन Freedom of expression,freedom of speech एडीजी ज़ोन पीयूष मोर्डिया का सराहनीय कार्य - जितेन्द्र प्रताप सिंह एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या प्रदेश के विद्या समीक्षा केंद्रों को जल्द मिलेगी टोल फ्री नंबर की कवरेज कर करेत्तर राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्याे की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट वाराणसी जंक्शन पर महिला स्वास्थ्य के लिए सैनिटरी पैड मशीन एवं इंसीनरेटर की शुरुआत,CSR पहल के अंतर्गत SBI का सराहनीय योगदान शिक्षक सम्मेलन का भव्य आयोजन Freedom of expression,freedom of speech एडीजी ज़ोन पीयूष मोर्डिया का सराहनीय कार्य - जितेन्द्र प्रताप सिंह
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

5065 views

समस्त उप जिलाधिकारियों को वसूली कार्यों में तेजी लाने के दिये कड़े निर्देश

 दैनिक इंडिया न्यूज़-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना, राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान जनपद में स्वामित्व योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसील घोसी एवं मोहम्मदाबाद गोहना में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित उप जिला अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। जनपद के 10 बड़े बकायेदारों से वसूली, मोटर दुर्घटना क्लेम से संबंधित वसूली एवं माननीय न्यायालय द्वारा जारी वसूली में धीमी प्रगति पर सभी उप जिला अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देने के साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित बकायेदारों के बैंक खातों की डिटेल लेते हुए खातों को कुर्क करने तथा उनकी अचल संपत्तियों की नीलामी कर वसूली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाते हुए उनके चल एवं अचल संपत्ति के नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वसूली कार्यों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अमीनो की सूची भी तहसील वार तैयार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के समीक्षा के दौरान उपनिदेशक कृषि ने बताया कि ओपन सोर्स डाटा के सत्यापन में तहसील स्तर पर अभी भी 131 मामले लंबित हैं, जिसको शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भूलेख सत्यापन का फीडिंग कार्य भी उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद की समीक्षा के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दिनांक 23 जुलाई तक कुल 9 प्रकरण लंबित थे, जिनमें एक प्रकरण में शपथ पत्र तैयार कर दाखिल किया जाना है। 3 प्रकरण में इंस्ट्रक्शन फाइल करना है। शेष 5 प्रकरणों में माननीय हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन हो रहा है। आई.जी.आर.एस. के तहत शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा के दौरान कोई भी डिफाल्टर केस नहीं मिला।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जितने भी लंबित प्रकरण प्रकरण हैं, उनमें यथाशीघ्र कार्रवाई करने तथा वसूली कार्यों में और तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट डी0पी0 सिंह, उपनिदेशक कृषि एस0पी0 श्रीवास्तव,समस्त उप जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!