ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
The Chief Minister garlanded the statue of Lord Krishna did, wished the people of the state on the occasion of Shri Krishna Janmashtami राष्ट्रीय सनातन महासंघ में नवनीत सिंह राठौर मिली बड़ी जिम्मेदारी भोजशाला प्रकरण में सुनवाई पूर्ण, निर्णय सुरक्षित — क्या इतिहास के सबसे संवेदनशील अध्याय पर आने वाला है निर्णायक न्याय? सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह गैंगस्टर एक्ट में वांछित  25 - 25 हजार के दो इनामिया  अभियुक्त गिरफ्तार   बच्चे ने ग्राहक के थैले से उड़ाए ढाई लाख नीरज सिंह का जन्मदिन धार्मिक अनुष्ठानों और सामाजिक सेवा के बीच उल्लासपूर्वक मनाया गया The Chief Minister garlanded the statue of Lord Krishna did, wished the people of the state on the occasion of Shri Krishna Janmashtami राष्ट्रीय सनातन महासंघ में नवनीत सिंह राठौर मिली बड़ी जिम्मेदारी भोजशाला प्रकरण में सुनवाई पूर्ण, निर्णय सुरक्षित — क्या इतिहास के सबसे संवेदनशील अध्याय पर आने वाला है निर्णायक न्याय? सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह गैंगस्टर एक्ट में वांछित  25 - 25 हजार के दो इनामिया  अभियुक्त गिरफ्तार   बच्चे ने ग्राहक के थैले से उड़ाए ढाई लाख नीरज सिंह का जन्मदिन धार्मिक अनुष्ठानों और सामाजिक सेवा के बीच उल्लासपूर्वक मनाया गया
उत्तर प्रदेश सरकार English

राष्ट्रपति ने जनपद मथुरामें आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया

B

Bhargav Bhargav

21 views
राष्ट्रपति ने जनपद मथुरामें आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री जी सभी माताओं और बहनों के जीवन को सुगम और
सरल बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे: राष्ट्रपति

महिलाओं के पुनर्विवाह, आर्थिक स्वावलम्बन, पारिवारिक सम्पत्ति में
हिस्सेदारी, सामाजिक अधिकारों की रक्षा जैसे उपाय किये जाएं: राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी ने कहा कि माँ अनेक कठिनाइयों को सहन करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है तथा उन्हें योग्य बनाती है। लेकिन समाज के कुछ व्यक्तियों द्वारा महिलाओं को उपेक्षित करके जीवन अकेला गुजारने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। इसलिए हमें माता और बहनों का सम्मान करना चाहिए।
राष्ट्रपति जी ने यह विचार आज कृष्ण कुटीर आश्रय सदन, जनपद मथुरा में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने विधवा एवं निराश्रित महिलाओं से भेंट की। उन्होंने कहा कि वेदों की रचना करने वाली लोपामुद्रा, अपाला और घोषा जैसी महिला ऋषियों वाले समाज में महिलाओं के तिरस्कार की स्थितियां बनती हैं, यह एक कड़वा सच है। हमें बाल विवाह, सती प्रथा और दहेज प्रथा की तरह विधवा जीवन की कुरीति को भी समाज से दूर करना होगा। समाज को इसके प्रति अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता है। समाज को जागृत होना होगा और अनेक संतांे और समाज सुधारकों को तिरस्कृत माताओं और बहनों के जीवन को सुधारने के लिए राजाराम मोहन राय, ईश्वरचन्द विद्या सागर और स्वामी दयानन्द द्वारा किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाना होगा।
राष्ट्रपति जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी सभी माताओं और बहनों के जीवन को सुगम और सरल बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वृन्दावन में कृष्ण कुटीर का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अब कृष्ण कुटीर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। वृन्दावन की माता एवं बहनों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मासिक पेंशन की भी व्यवस्था की गई है और माताओं की देखभाल केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर कर रही हैं। राष्ट्रपति जी ने केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश की राज्यपाल जी एवं मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के दुःख दर्द सुनने और उनकी पीड़ाओं को कम करने तथा उनसे मिलने का कार्यक्रम बनाया है।
राष्ट्रपति जी ने कहा कि समाज में इस प्रकार के आश्रय गृहों की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए। एक ऐसा माहौल तैयार किया जाना चाहिए, जिसमें समाज में जागरूकता उत्पन्न हो और महिलाओं के पुनर्विवाह, आर्थिक स्वावलम्बन, पारिवारिक सम्पत्ति में हिस्सेदारी, सामाजिक अधिकारों की रक्षा जैसे उपाय किये जाएं। साथ ही, महिलाओं को आत्मसम्मान तथा आत्मविश्वास से भरपूर जीवन जीने का अवसर दिया जाए। माताओं को समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जाए और उनका सम्पर्क बढ़ाया जाए तथा तीज-त्यौहारों में भी उनको शामिल किया जाए।
राष्ट्रपति जी ने कहा कि पुराने प्रचलन में विधवा महिलाएं सफेद साड़ी पहनकर रहती थीं, लेकिन आज रंगीन कपड़े पहनती हैं। यह एक क्रान्तिकारी परिवर्तन है। बदलते भारत की तस्वीर हमारी माताएं भी देखना चाहती हैं। राष्ट्रपति जी ने मुख्यमंत्री जी एवं सुलभ इण्टरनेशनल संस्था के संस्थापक श्री बिन्देश्वरी पाठक तथा अन्य समाज सेवी संस्थाओं से आग्रह किया कि इन माताओं को देश व प्रदेश का दर्शन कराया जाए।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी ने ब्रज की भूमि को पवित्र बताते हुए कहा कि यह राधा और कृष्ण की लीलाओं की स्थली है। यहां अनेक प्रसिद्ध मन्दिर-श्री बांके बिहारी जी, गोविन्द जी, राधाबल्लभ, निधिवन, वैष्णो देवी आदि मन्दिर विद्यमान हैं। उन्होंने कहा कि वृन्दावन की प्राकृतिक छटा देखने योग्य है। यह नगर हिन्दू समाज की धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा है। यही कारण है कि अनेक विधवा महिलाओं को वृद्धावस्था में यहां जीवन-यापन करने के लिए छोड़ दिया जाता है। यहां प्रदेश ही नहीं, बल्कि अनेक देशों व प्रदेशों से महिलाएं आती हैं। वर्तमान में कृष्ण कुटीर आश्रय सदन में 157 महिलाएं जीवन-यापन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुटीर आश्रय सदन में 1,000 महिलाओं के रहने की व्यवस्था है, जिसका प्रबन्ध केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

कम उम्र की विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह के प्रयास होने चाहिए:राज्यपाल

राज्यपाल जी ने कहा कि जहां भी विधवा एवं निराश्रित महिलाएं परेशान हों, उन्हें लाकर इस आश्रम में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर कम उम्र में महिलाओं की शादी कर दी जाती है। कम उम्र की विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह के प्रयास होने चाहिए। इस सामाजिक परिवर्तन के लिए समाज के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों को आगे आने की आवश्यकता है।

महिलाओं के साथ संवाद करके उनके दुःख दर्द को समझा,
उनका यह कार्य रूढ़िवादी व्यवस्था पर एक प्रहार: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसमें देश के राष्ट्रपति जी ने महिलाओं के साथ संवाद करके उनके दुःख दर्द को समझा है। उनका यह कार्य रूढ़िवादी व्यवस्था पर एक प्रहार है। राष्ट्रपति जी ने श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के पश्चात् इन महिलाओं से संवाद बनाया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री जी ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार का उद्देश्य है कि इन महिलाओं का जीवन सुगमता से व्यतीत हो और इन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राधारानी की छांव में भक्तों के इस अभियान के साथ अपने आपको समर्पित करने का अवसर उन्हें भी प्राप्त हुआ है। इसमंे बहुत सी ऐसी बातें हैं, जो अलग-अलग प्रकार से रचनात्मक गतिविधियों के साथ भी जुड़ी हुई हैं। कृष्ण कुटीर आश्रम में कुछ महिलाएं भजन संध्या कार्यक्रम सम्पन्न करती हैं, कुछ अगरबत्ती बनाने, तुलसी की माला पिरोने आदि का काम करके अपने को व्यस्त रखती हैं, ईश्वर की आराधना करके मुक्ति के मार्ग को प्रशस्त करती हैं। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय मथुरा, मेडिकल कॉलेज आगरा आदि के माध्यम से इन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयुष्मान भारत योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत माताओं को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वृन्दावन की माताओं द्वारा तैयार किया गया रंग और गुलाल राज्य सरकार की मदद से दूर-दूर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्हें फेस पाउडर बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, इन महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने तथा बेसिक शिक्षा परिषद के माध्यम से उन्हें प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के भोजन की व्यवस्था में मदद की जाती है। वृन्दावन के साथ-साथ बनारस, अयोध्या, गोरखपुर और प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी निराश्रित महिलाओं के लिए इस प्रकार के आश्रय स्थलों के निर्माण की कार्यवाही की जा रही है, जिससे कोई माता या बच्चों का पालन-पोषण करने वाली महिलाएं अपने आपको निराश महसूस न कर सकें। उन्होंने कहा कि यह एक संवदेनशील सरकार का दायित्व है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे 08 वर्षों के कार्यों का परिणाम लोगों के जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निरन्तर सुविधाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इन माताओं के सुखी एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजाकान्त मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इससे पूर्व, राष्ट्रपति जी, राज्यपाल जी तथा मुख्यमंत्री जी ने श्री बांके बिहारी जी मन्दिर में श्री बांके बिहारी जी का दर्शन-पूजन किया। इसके उपरान्त, कृष्ण कुटीर आश्रय सदन में माताओं के लिए बनाए गए अस्पताल का निरीक्षण किया तथा वृद्ध माताओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रपति जी ने कृष्ण कुटीर में रहने वाली माताओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अवलोकन किया। राष्ट्रपति जी ने निराश्रित माताओं को कान की मशीन, साड़ी व अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!