ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के जुड़ने से यूपी की निवेश यात्रा को मिलेगी और गति: सीएम योगी आदर्श व्यापारी एसोसिएशन मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष बने अविनाश जायसवाल संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा मुख्यमंत्री ने कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की <strong>राज्यपाल ने</strong> <strong>विधान मण्डल के दोनों सदनों के समवेत अधिवेशन को सम्बोधित किया</strong> मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का किया अवलोकन सीएम के निशाने पर विपक्ष, मुरादाबाद में गरजे सीएम योगी, पुलिस एकेडमी में ली सलामी चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के जुड़ने से यूपी की निवेश यात्रा को मिलेगी और गति: सीएम योगी आदर्श व्यापारी एसोसिएशन मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष बने अविनाश जायसवाल संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा मुख्यमंत्री ने कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की <strong>राज्यपाल ने</strong> <strong>विधान मण्डल के दोनों सदनों के समवेत अधिवेशन को सम्बोधित किया</strong> मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का किया अवलोकन सीएम के निशाने पर विपक्ष, मुरादाबाद में गरजे सीएम योगी, पुलिस एकेडमी में ली सलामी
Uncategorized English

गन्ना विक्रय की पर्ची न मिलने से किसानों में आक्रोश

D

Dainik India News

4078 views
गन्ना विक्रय की पर्ची न मिलने से किसानों में आक्रोश
फ़ाइल फ़ोटो
  धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़

मधुबन, मऊ। घोसी चीनी मिल पर विक्रय पर्ची नहीं मिलने से किसानों में भारी आक्रोश है। पर्ची नहीं मिलने से खेत में खड़ी गन्ने की फसल बर्बाद हो रही है। किसान पिछले दिनों जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की थी। लेकिन जिम्मेदार मौन है। घोसी चीनी मिल में पेराई सत्र चालू हो गया है। इसमें इलाके के किसान गन्ना की आपूर्ति करते हैं। इसके लिए पर्ची प्रणाली लागू की गई है। किसानों को ताजा गन्ना ही मिल पर लाना होता है। लेकिन समय से पर्ची नहीं मिलने के कारण किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि समय से गन्ना की पर्ची नहीं मिलने से फसल खेतों में बर्बाद हो रही है। चौहानपुर , परसिया जयरामगीरी,नेवादा गोपालपुर, मुराडार साहब, दुबारी, धर्मपुर विशुनपुर,पब्बर का पूरा, गांव सहित दर्जनों गांव के किसानों को घोसी चीनी मिल पर विक्रय पर्ची नहीं मिलने से गन्ने की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। जिसको ले कर किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
किसान रामसूरत , बलिराम, बाबूराम, हरिंदर आदि ने घोसी चीनी मिल गेट की पर्ची बहाल करने की मांग किया है। चेताया कि अविलंब मिल गेट पर पर्ची बहाल नहीं किया तो सभी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!