ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
वाराणसी जंक्शन पर किलाबंदी चेकिंग: 313 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹2.21 लाख का राजस्व वसूला • क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मना मकर संक्रांति का त्यौहार,खेल कूद का आयोजन • महाशिवरात्रि: आत्मोत्कर्ष, तत्त्वबोध और शिवत्व की अनिवार्य साधना • "इतिहास में दर्ज होगी ये साजिश: भगवा आतंक का झूठा प्रपंच, 17 साल बाद सामने आया सच!" • अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया • जनपद में किया गया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन • पिता का त्याग ऐसा प्रसंग जो आपको द्रवित कर देगा • चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर • वाराणसी जंक्शन पर किलाबंदी चेकिंग: 313 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹2.21 लाख का राजस्व वसूला • क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मना मकर संक्रांति का त्यौहार,खेल कूद का आयोजन • महाशिवरात्रि: आत्मोत्कर्ष, तत्त्वबोध और शिवत्व की अनिवार्य साधना • "इतिहास में दर्ज होगी ये साजिश: भगवा आतंक का झूठा प्रपंच, 17 साल बाद सामने आया सच!" • अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया • जनपद में किया गया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन • पिता का त्याग ऐसा प्रसंग जो आपको द्रवित कर देगा • चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर •
Uncategorized English

भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण

D

Dainik India News

• 7092 views

वित्त मंत्री ने मंगलवार को भी अमेरिका के बड़े निवेशकों व व्यापारियों से मुलाकात की थी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत में निवेशकों और कंपनियों के लिए काफी अवसर हैं। सीतारमण इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए वाशिंगटन में हैं। इन कार्यक्रमों के इतर वह भारत में काम कर रही कई शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मिल रही हैं जिन्होंने देश में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने में रुचि दिखायी है।वित्त

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत में निवेशकों और कंपनियों के लिए काफी अवसर हैं।
सीतारमण इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए वाशिंगटन में हैं।

इन कार्यक्रमों के इतर वह भारत में काम कर रही कई शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मिल रही हैं जिन्होंने देश में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने में रुचि दिखायी है।

वित्त मंत्री ने एमवे के सीईओ मिलिंद पंत, बोइंग के मुख्य रणनीति अधिकारी बी मार्क एलेन, नोवावैक्स के सीईओ स्टेनली एर्क से मुलाकात की जिसमें निवेश सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी।

बैठक के बाद पंत ने एक वीडियो संदेश में कहा कि भारत एमवे के लिए शीर्ष तीन निवेश गंतव्यों में से एक है।

उन्होंने कहा, “वित्त मंत्री, सीतारमण के साथ यह एक शानदार बैठक थी। अर्थव्यवस्था में भारतीय समाज की मजबूती को समझना और उसकी सराहना करना एक खुशी की बात है। हम भारत में भरोसा करते हैं। यह वैश्विक स्तर पर सौ बाजारों में उन शीर्ष तीन बाजारों में से एक है जहां हम काम कर रहे हैं।"

इस दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन और गिफ्ट सिटी में अवसरों को लेकर बात की।

सीतारमण की बोइंग के मुख्य रणनीति अधिकारी एलेन के साथ बैठक के दौरान व्यापक रूप से कौशल, अनुसंधान एवं विकास, विनिर्माण स्वचालन, नवाचार और एयरोस्पेस क्षेत्र को लेकर चर्चा की गयी।

एक वीडियो संदेश में, एलेन ने वित्त मंत्री के साथ अपनी बैठक और विमानन क्षेत्र में अधिक विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता प्रदान करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता के साथ-साथ बोइंग की भारत में निवेश करने की उत्सुकता के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, "हमारी बैठक अच्छी रही। हमने भारत में विमानन की कुछ संभावनाओं के बारे में बात की।"

इस दौरान सीतारमण ने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल में बोइंग के सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने कंपनी के भविष्य में भारत में निवेश की रुचि पर भी चर्चा की।

नोवावैक्स के सीईओ स्टेनली एर्क के साथ अपनी बैठक के दौरान, सीतारमण ने स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भारतीय पहलों जैसे कि चिकित्सा विज्ञान, स्वास्थ्य और कल्याण में अनुसंधान एवं विकास तथा गुजरात में गिफ्ट सिटी में बढ़ते अवसरों पर चर्चा की।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!