ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी के हर ग्राम पंचायत में किसान चौपाल लगाएगी भाजपा • SR College Lucknow Ranks Third Best in Uttar Pradesh • वैश्विक उत्सर्जन के अंधकार में उभरता भारत का सूर्य • मऊ में हुई भीषण नाव दुर्घटना , 16 स्कूली बच्चों को बचाया गया , एक लापता , बुलाई गयी एन . डी . आर .एफ. की टीम • भारत की S-400 शक्ति के आगे पाकिस्तान की औकात ही क्या: सिर्फ 8 ‘सुदर्शन चक्र’ के बराबर है उनका पूरा रक्षा बजट! • शिक्षा में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता: मुख्यमंत्री • जनता को कर रहे परेशान, नहीं बना रहे किसान केडिट कार्ड • तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह • यूपी के हर ग्राम पंचायत में किसान चौपाल लगाएगी भाजपा • SR College Lucknow Ranks Third Best in Uttar Pradesh • वैश्विक उत्सर्जन के अंधकार में उभरता भारत का सूर्य • मऊ में हुई भीषण नाव दुर्घटना , 16 स्कूली बच्चों को बचाया गया , एक लापता , बुलाई गयी एन . डी . आर .एफ. की टीम • भारत की S-400 शक्ति के आगे पाकिस्तान की औकात ही क्या: सिर्फ 8 ‘सुदर्शन चक्र’ के बराबर है उनका पूरा रक्षा बजट! • शिक्षा में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता: मुख्यमंत्री • जनता को कर रहे परेशान, नहीं बना रहे किसान केडिट कार्ड • तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

राष्ट्रसेवा के 75 स्वर्णिम वर्ष : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मोत्सव पर लखनऊ बना श्रद्धा, सेवा और संस्कार का विराट केंद्र

D

Dainik India News

• 7399 views
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़,  लखनऊ। राष्ट्र की सुरक्षा के सजग प्रहरी, भारतीय राजनीति के मर्यादित, सादगीपूर्ण एवं निष्कलंक व्यक्तित्व तथा लखनऊ के लोकप्रिय सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिवस पर राजधानी लखनऊ श्रद्धा, सेवा, आध्यात्मिकता और जनसमर्पण के अद्वितीय संगम की साक्षी बनी। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के तत्वावधान में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक अनुष्ठानों, सेवा कार्यों, सामाजिक सरोकारों तथा सांस्कृतिक आयोजनों की ऐसी श्रृंखला आयोजित हुई, जिसने यह स्पष्ट कर दिया कि राजनाथ सिंह केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, विश्वास और प्रेरणा के सशक्त प्रतीक हैं।

Article image

हनुमान सेतु परिसर में आयोजित संगीतमय सुंदरकांड महापाठ इस अवसर का केंद्रबिंदु रहा। वैदिक मंत्रोच्चार, भक्तिमय वातावरण और राष्ट्रकल्याण की मंगलकामनाओं के मध्य जब श्रीराम एवं हनुमानजी की आराधना आरंभ हुई, तब पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से अनुप्राणित हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने श्रीराम दरबार एवं संकटमोचन हनुमानजी के पूजन-अर्चन से किया।

इस भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे जनआस्था का विराट उत्सव बना दिया। उपस्थित जनसमूह ने रक्षा मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के सतत अविराम पथ की सामूहिक प्रार्थना की।

Article image

समर्पित कार्यकर्ताओं का गौरवपूर्ण अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान वर्षों से संगठन एवं समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का विशेष सम्मान किया गया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सुभाष अग्रवाल, अजय अरोड़ा, बृज किशोर द्विवेदी, साधना वर्मा, माधुरी शुक्ला, ओमप्रकाश धानुक, डॉ. विवेक, रामरतन मौर्य एवं रामचंद्र चौरसिया को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से नमन किया। यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि संगठनात्मक निष्ठा और जनसेवा की उस परंपरा का अभिनंदन था, जिसे राजनाथ सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव सर्वोच्च स्थान दिया है।

"राजनाथ सिंह का जीवन राष्ट्रधर्म का जीवंत आदर्श" — बृजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि राजनाथ सिंह का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रनिष्ठा का अप्रतिम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह ने भारत की सामरिक शक्ति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के साथ-साथ लखनऊ के सर्वांगीण विकास को भी अभूतपूर्व गति प्रदान की है। उनका व्यक्तित्व राजनीतिक जीवन में शुचिता और उत्तरदायित्व की प्रेरक मिसाल है।

"अटल जी का स्वप्न, राजनाथ सिंह के नेतृत्व में हुआ साकार" — डॉ. नीरज सिंह

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ के विकास का जो स्वप्न देखा था, उसे राजनाथ सिंह ने योजनाबद्ध संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों से मूर्त रूप प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की जिस पौध को वर्षों पूर्व रोपा गया था, वह आज एक विशाल वटवृक्ष बनकर राष्ट्रजीवन को छाया प्रदान कर रही है।

"कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति" — भूपेंद्र सिंह चौधरी

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि उन्हें लंबे समय तक राजनाथ सिंह के साथ कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के रक्षा मंत्री तक की उनकी यात्रा यह सिद्ध करती है कि समर्पण, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा ही नेतृत्व का वास्तविक आधार है। उनका व्यक्तित्व प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का शाश्वत स्रोत है।

"लखनऊ के विकास के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं राजनाथ सिंह" — आनंद द्विवेदी

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने सदैव कार्यकर्ताओं के सम्मान, जनकल्याण और लखनऊ के सर्वांगीण विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके जन्मोत्सव पर आयोजित विविध धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम उनके प्रति जनता की आत्मीय श्रद्धा और विश्वास का सजीव प्रमाण हैं।

नगरभर में सेवा, संस्कार और समर्पण के विविध आयोजन

रक्षा मंत्री के जन्मोत्सव को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए भाजपा लखनऊ महानगर ने पूरे शहर में अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं मानवीय सेवा गतिविधियों का आयोजन किया।

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपविजेता अंजनी कुमार के संयोजन में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ, जहाँ रक्षा मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की गई।

विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान के आवास पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी तथा अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

आदर्श कुष्ठ आश्रम में सेवा एवं समर्पण की भावना से प्रेरित होकर भोजन वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अरविंद त्रिपाठी 'गुड्डू', नानक चंद लखवानी, संयुक्ता भाटिया, सत्यबीर सिंह राजू एवं राजेंद्र सिंह बग्गा ने आश्रमवासियों को अपने हाथों से भोजन परोसकर मानवीय संवेदनाओं का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

गुरुद्वारा साहिब, नाका हिंडोला में सिख समाज द्वारा विशेष अरदास कर रक्षा मंत्री के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर दिलप्रीत सिंह विर्क, रणवीर सिंह कलसी, जसकरण सिंह कोहल, कुलबीर सिंह सोढ़ी, जसपाल सिंह एवं लखविंदर पाल सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय, लालकुआँ में वेदाध्ययनरत बटुकों ने वैदिक आशीर्वाद मंत्रों का सस्वर उच्चारण कर रक्षा मंत्री के दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के अविरल पथ की मंगलकामना की। संपूर्ण वातावरण वैदिक स्वर-लहरियों से अनुप्राणित हो उठा।

पुराने हैदरगंज स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें मोर्चा अध्यक्ष गणेश वर्मा, दीपक साहू तथा अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

सिविल हॉस्पिटल में मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री टिंकू सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारियों ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और सेवा का संदेश दिया।

वहीं मदरसा सत्तारिया रिजविया, मछली मोहाल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शादाब आलम के नेतृत्व में विशेष दुआ का आयोजन हुआ। इमामों, उलेमाओं एवं मदरसे के बच्चों ने रक्षा मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रहित में उनके सतत योगदान के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर बच्चों के मध्य मिठाई वितरित कर सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकात्मता का संदेश भी दिया गया।

राष्ट्रपुरुष के प्रति जनआस्था का अनुपम उत्सव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 75वें जन्मोत्सव पर आयोजित इन विविध कार्यक्रमों ने यह सिद्ध कर दिया कि उनका व्यक्तित्व राजनीतिक सीमाओं से कहीं आगे बढ़कर राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और लोककल्याण का पर्याय बन चुका है। धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर सेवा कार्यों, वैदिक आशीर्वाद से लेकर सर्वधर्म प्रार्थनाओं तक फैला यह जनोत्सव लखनऊ की उस सांस्कृतिक आत्मा का जीवंत प्रतीक बना, जहाँ जननेता के प्रति सम्मान केवल शब्दों में नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से अभिव्यक्त होता है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!