ब्रेकिंग न्यूज़
आखिर कौन है प्रदेश की राजनीति की ‘नई दुल्हन’? | पत्रकार भवन की मांग से गूंजा मंच, एके शर्मा के ‘नई दुल्हन’ वाले बयान ने बटोरी सुर्खियां | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | आखिर कौन है प्रदेश की राजनीति की ‘नई दुल्हन’? | पत्रकार भवन की मांग से गूंजा मंच, एके शर्मा के ‘नई दुल्हन’ वाले बयान ने बटोरी सुर्खियां | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में सरकार बनाने का शुभ मुहूर्त तय, 25 मार्च को सीएम की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ • सपा सांसद राजीव राय ने बांटी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने श्रद्धेय रामकुमार वर्मा को दी विनम्र अश्रुपूरित श्रद्धांजली व उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने को संकल्पित • लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी • नवरात्र व रमजान पर्व को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक • सख्ती:माहौल बिगाड़ने वाले की खैर नही:योगी • ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने दिखाया संकल्प और नेतृत्व ने दी प्रेरणा • जीआईएस की तरह जीबीसी में भी शानदार भागीदारी • यूपी में सरकार बनाने का शुभ मुहूर्त तय, 25 मार्च को सीएम की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ • सपा सांसद राजीव राय ने बांटी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने श्रद्धेय रामकुमार वर्मा को दी विनम्र अश्रुपूरित श्रद्धांजली व उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने को संकल्पित • लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी • नवरात्र व रमजान पर्व को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक • सख्ती:माहौल बिगाड़ने वाले की खैर नही:योगी • ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने दिखाया संकल्प और नेतृत्व ने दी प्रेरणा • जीआईएस की तरह जीबीसी में भी शानदार भागीदारी •
ताज़ा खबर English

कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ की अध्यक्षता में जन कल्याणकारी योजना की बैठक सम्पन्न

D

Dainik India News

• 18692 views
कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ की अध्यक्षता में जन कल्याणकारी योजना की बैठक सम्पन्न

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इन्डिया न्यूज
मऊ । 75वीं आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक सेवा सप्ताह कलेक्ट्रेट सभागार में कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के सहयोग से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजना की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभपरक योजनाओं के बारे में जाने तथा इस जानकारी को अन्य लोगों को भी बतायें जिससे अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। उन्होने बताया कि आज के दिनचर्या में आपसी विवादों की संख्या बढती जा रही है, जिसके लिए लोग थानों एवं न्यायालयों का चक्कर लगाते है और अपनी मेहनत की कमाई को भाग दौड़ में लगा देते हैं। इन सभी खर्चो को रोकने के लिए जनपद के न्यायालय परिसर में स्थापित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ में किसी भी प्रकार की समस्या लिखित रूप में दें निश्चित रूप से मामले का निस्तारण किया जायेगा। उन्होने बताया कि छोटीे-छोटी बातो को लेकर पारिवारीक विवाद हो जाता है और परिवार विखर जाता है दोनों आपस में थानों में या तो न्यायालयों में मुकदमेवाजी करते हैं जिसके कारण लम्बे समय तक मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान रहते है। सभागार में उपस्थित पात्र लाभार्थियों से सीधा संवाद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया तथा उनको मिलने वाले लाभों के मारे में पूछा गया, तथा पात्र लाभार्थियों से अपील भी किया गया कि अपने आस पास के लोगों को भी योजनाओं के बारे में बतायें जिससे उनको लाभ मिल सके। पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में विभागों द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर लोगों को अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, श्रम विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गाधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार, वन स्टाफ सेन्टर, महिला कल्याण विभाग, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, स्वच्छ भारत मिशन, संचारी रोग, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, पी0एम0 स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, कृषि विभाग, हथकरघा विभाग, कौशल विकास मिशन, स्वयं सहायता समूह एवं शिक्षा विभाग द्वारा स्टाल लगाकर जानकारी दी गयी।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकरी राम सिंह वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी केहरी सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर वर्मा, जिला दिव्यांजन कल्याण अधिकारी रितेश बिन्दल सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!