ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्र सर्वोपरि की प्रेरणा देते हैं महापुरुष – सीएम योगी • दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार • 'बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ' अभियान के पावन मंच पर हुआ संत समागम • लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचन पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी बधाई • गुरु पूर्णिमा : गुरु-तत्त्व ही राष्ट्र के आध्यात्मिक उत्कर्ष का शाश्वत अधिष्ठान- अभयानंद सरस्वती • <em>जन औषधि केंद्र को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली</em> • शांति भंग की अशंका में 19 व्यक्ति गिरफ्तार • सभी जिलों के DM, एसएसपी/एसपी प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता से मिलें तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों का समाधान करें: मुख्यमंत्री • राष्ट्र सर्वोपरि की प्रेरणा देते हैं महापुरुष – सीएम योगी • दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार • 'बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ' अभियान के पावन मंच पर हुआ संत समागम • लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचन पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी बधाई • गुरु पूर्णिमा : गुरु-तत्त्व ही राष्ट्र के आध्यात्मिक उत्कर्ष का शाश्वत अधिष्ठान- अभयानंद सरस्वती • <em>जन औषधि केंद्र को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली</em> • शांति भंग की अशंका में 19 व्यक्ति गिरफ्तार • सभी जिलों के DM, एसएसपी/एसपी प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता से मिलें तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों का समाधान करें: मुख्यमंत्री •
उत्तर प्रदेश सरकार English

ड्रग माफिया के खिलाफ अब यूपी में निर्णायक जंग: सीएम योगी

B

Bhargav Bhargav

• 7424 views

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

तैयार हो रहा ऑनलाइन पोर्टल, सीधे सरकार को दे सकेंगे अवैध कारोबार की जानकारी

नशे के अवैध कारोबारियों की संपत्ति जब्त करने का ऐलान कर चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब ड्रग माफिया के खिलाफ निर्णायक जंग की घोषणा की है। इस लड़ाई में जनता से सहयोग का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने जा रही है, जहां आम आदमी नशे के अवैध धंधे और उसमें संलिप्त अपराधियों की जानकारी सीधे सरकार को दे सकेगा।

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बुलन्दशहर पहुंचे योगी, जीत के लिए जताया जनता का आभार

हालिया विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री योगी शनिवार को पहली बार बुलंदशहर पहुंचे थे। भाजपा पर भरोसा जताने के लिए जनता का आभार जताते हुए सीएम ने कहा कि बुलन्दशहर को जिस विकास से वंचित रखा गया, आज उसे मिल रहा है। यहां के जनप्रतिनिधि जब लखनऊ आते हैं, तो यहां के मुद्दों पर विमर्श करते हैं। आज का बुलन्दशहर तो एनसीआर से जुड़ गया है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बुलन्दशहर की तरक्की के लिए हो रही कोशिशों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि अब यहां पॉवर जेनरेशन प्लांट लग रहा है। गंगा मइया की अविरलता-निर्मलता के लिए नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से काम हो रहा है। खुर्जा की पॉटरी और सिकंदराबाद के औद्योगिक इकाइयों को आगे बढ़ाने के प्रयास रंग ला रहे हैं।

निर्माणाधीन कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज का सीएम ने किया निरीक्षण,

मुख्यमंत्री जी ने कहा, अगले सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई जनसभा से ठीक पहले कल्याण सिंह राजकीय महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का जायजा लेकर आए सीएम योगी ने कहा कि अब अगले सत्र से यहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी और बेटियों के लिए नर्सिंग कॉलेज भी शुरू हो जाएगा। जेवर एयरपोर्ट से बुलन्दशहर की तरक्की की बात करते हुए सीएम ने कहा कि बुलन्दशहर से महज 25 किलोमीटर दूर जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है और एयरपोर्ट के बारे में तो कहा जाता कि अगर यह 50-55 किमी दूर भी हो तो मानो घर के आंगन में ही है। इसी तरह, राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर, फ़िल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क तैयार होने से बुलन्दशहर की तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जिस बुलन्दशहर में पहले बेटियों और व्यापारियों के लिए अपराधी संकट थे, आज उन अपराधियों के लिए पुलिस संकट बन गई है। सीएम के यह कहने पर लोगों ने तालियां बजाकर योगी-योगी के नारे लगाए।

तकनीक के इस्तेमाल से बढ़ी पारदर्शिता, आसान हुआ जीवन

'ईज ऑफ लिविंग' के लिहाज से तकनीक के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कोरोनाकाल में भरण-पोषण भत्ता दिए जाने, पारदर्शी ढंग से मुफ्त राशन वितरण से आम आदमी को मिले त्वरित लाभ पर संतोष जताया। आमजन को तकनीक के इस्तेमाल के लिए जागरूक करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार अपने युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष और सक्षम बना रही है और इसीलिए अब 02 करोड़ युवाओं को निःशुल्क टैबलेट/स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं। पीएम स्वनिधि योजना और स्वामित्व योजना की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार रेहड़ी पटरी व्यवसायियों के बारे में कोई सरकार सोच रही है। पुश्त दर पुश्त अपने पैतृक घरों में रहने के बाद भी मालिकाना हक से वंचित लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र मिल रहा है। यह बदलाव है, जिसके लिए बुलन्दशहर दशकों से इंतज़ार कर रहा था।

जनता से बोले योगी, आपका ही धन है जो आपके लिए ही होगा खर्च


बुलन्दशहर में मुख्यमंत्री योगी ने शासन की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के पात्रों को लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता से ही धन प्राप्त होता है और इसका खर्च जनता के लिए ही होगा। सीएम ने पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत स्वाति को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी तो कैलाश भटनागर को ऋण वितरण प्रमाण पत्र, आकांक्षा रजनी को किराना स्टोर के लिए ₹2-2 लाख के चेक, राजबाला, कमलेश, सुनीता को मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटन और प्रेमलता को आवासीय परिसर के स्वामित्व के लिए घरौनी प्रमाण पत्र दिया। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पवन कुमारी और सहायिका मंजू को गणवेश प्रदान किया। अनुसूचित जाति की महिलाओं के स्वावलम्बन से जोड़ने के लिए सीएम ने राशि और अनीता को सिलाई मशीन दिए तो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न मदों के लिए ₹5.68 करोड़ की धनराशि महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से रेनू और महक ने प्राप्त किया। इसी प्रकार बिजली सखी क्षमा शर्मा को सर्वाधिक बिल संग्रह के लिए शील्ड देकर प्रोत्साहित किया। सीएम ने तहसील सिकंदराबाद को आईएसओ प्रमाण पत्र भी सौंपा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!