ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सम्राट पृथ्वीराज’ में दर्शकों द्वारा प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का निर्णय • एक शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार । • राज्यपाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी डिग्रियां, NIRF रैंकिंग पर भी की चर्चा • शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • अपर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण गंदगी, • तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई • 5 जनवरी को मुंबई में रोड शो, सीएम योगी करेंगे अगुवाई  • निवेश के लिए संजीवनी बन रहा योगी का संदेश • सम्राट पृथ्वीराज’ में दर्शकों द्वारा प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का निर्णय • एक शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार । • राज्यपाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी डिग्रियां, NIRF रैंकिंग पर भी की चर्चा • शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • अपर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण गंदगी, • तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई • 5 जनवरी को मुंबई में रोड शो, सीएम योगी करेंगे अगुवाई  • निवेश के लिए संजीवनी बन रहा योगी का संदेश •
अपराध English

कंपनी डायरेक्‍टर अमिताभ की पत्‍नी मीरा श्रीवास्‍तव धनबाद से गिरफ्तार

D

Dainik India News

• 6461 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

वाराणसी, । शाइन सिटी के करोड़ों के घोटाले के मामले में एक और वांछित मीरा श्रीवास्तव को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्‍नर वाराणसी के अनुसार मीरा श्रीवास्तव कंपनी के डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव की पत्नी हैं और वाराणसी के एक नामी स्कूल में टीचर भी रही हैं। कमिश्‍नरेट की ओर से बताया गया कि वाराणसी पुलिस द्वारा प्रदेश के बाहर की गई यह चौथी गिरफ्तारी है।इससे पहले बिहार, बंगाल, राजस्थान और अब झारखंड में यह कार्रवाई की गई है। वाराणसी कमिशनरेट का अन्तर राज्यीय अभियान लगातार जारी है, इसी क्रम में धनबाद में मीरा श्रीवास्‍तव के मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद थाना धनबाद इलाके से यह गिरफ्तारी की गई है। इस बाबत पुलिस की लिखा पढ़ी जारी है और धनबाद से वाराणसी लाने के बाद आरोपित को वाराणसी न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस कमिश्‍नर ने मीरा को गिरफ्तार करने वाली टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।इसके पूर्व प्रकरण संज्ञान में आने के बाद से ही वाराणसी पुलिस कमिश्‍नरेट की ओर से फर्जीवाड़ा में लिप्‍त रहे लोगों को कानूनी दायरे में एक एक कर लाया जा रहा है। जहां दो मुख्‍य अभियुक्‍त दुबई भाग चुके हैं वहीं बाकी के कंपनी से जुड़े लोगों को कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाया जा रहा है। इसी कड़ी में कंपनी में निदेशक के पद तक रहे अमिताभ श्रीवस्‍तव की पत्‍नी मीरा श्रीवास्‍तव के खिलाफ भी पुलिस टीम सक्रियता के साथ लगी हुई थी। जानकारी होने के बाद वाराणसी पुलिस धनबाद रवाना हुई और मीरा श्रीवास्‍त को गिरफ्तार कर लिया। मीरा से पूछताछ के साथ ही आरोपितों के बारे में भी पुलिस टीम पूछताछ कर कार्रवाई का दायरा और आगे बढ़ाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि अब आगे और भी कंपनी से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!