ब्रेकिंग न्यूज़
विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस ने नाबालिग चोर का किया चालान,भेजा बाल सुधार गृह हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी कॉस्मेटिक और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर का सुनहरा अवसर, VLCC ट्रेनिंग सेंटर लखनऊ बना रहा है प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स 9/11 अटैक में सऊदी अरब का भी हाथ- FBI ने जारी किए सीक्रेट दस्तावेज सीआईआई एक्सकॉन भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीई बाजार बनने में करेगा मदद राम-सिया के आदर्श दांपत्य की छाया में—उदय राज को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, BJP सांसद वरुण गांधी ने अपने ही सरकार से पूछा सवाल- ये आपके बच्चे होते तो? पुलिस ने नाबालिग चोर का किया चालान,भेजा बाल सुधार गृह हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी कॉस्मेटिक और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर का सुनहरा अवसर, VLCC ट्रेनिंग सेंटर लखनऊ बना रहा है प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स 9/11 अटैक में सऊदी अरब का भी हाथ- FBI ने जारी किए सीक्रेट दस्तावेज सीआईआई एक्सकॉन भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीई बाजार बनने में करेगा मदद राम-सिया के आदर्श दांपत्य की छाया में—उदय राज को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, BJP सांसद वरुण गांधी ने अपने ही सरकार से पूछा सवाल- ये आपके बच्चे होते तो?
स्वास्थ्य English

सहारा हॉस्पिटल के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1,023 का इलाज

B

Bhargav Bhargav

3580 views
सहारा हॉस्पिटल के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1,023 का इलाज

शिविर में पंजीकरण कर करवाया स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार

उदयराज

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ : गोमती नगर स्थित सहारा हॉस्पिटल तथा उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरण आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शक्तिपीठ देवीपाटन के पाटेश्वरी सेवाश्रम चिकित्सालय में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल रविंद्र प्रताप शाही व देवीपाटन पीठाधीश्वर योगी मिथलेश नाथ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। नि:शुल्क शिविर में लगभग 1,023 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार करवाया जिसमें सभी को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सेवाएं दी गयीं। इसके साथ ही सभी मरीजों को डॉक्टरों के परामर्श पर दवाएं भी वितरित की गयीं।
इस शिविर का आयोजन सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी के कुशल दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ। श्री सिंह ने बताया कि कुल 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम इस शिविर में अपनी सेवाएं दे रही थी, जिसमें जनरल फिजिशियन डॉक्टर सुनील वर्मा, श्वास रोग के डॉक्टर मनोज अग्रवाल, नेत्र रोग के डॉक्टर नितिन मित्तल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पल्लवी सिंह, अस्थि रोग के डॉक्टर विकास चौधरी, बाल रोग के डॉक्टर आलोक जैसे चिकित्सकों की सेवाएं मरीजों को प्रदान की गयीं। उन्होंने बताया कि शिविर में आए मरीजों को सहारा हॉस्पिटल में 5 दिन के अंदर इलाज करवाने पर मुफ्त ओपीडी की सुविधा मिलेगी और साथ ही जांच में डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इस दौरान मरीज को केवल पंजीयन शुल्क देना होगा।
शिविर में स्थानीय निवासी धर्मवीर सिंह उर्फ पप्पू मियां, आनंद सिंह, आशीष सिंह, आकाश सिंह व प्राचार्य पवन कुमार शर्मा, सर्वेश जायसवाल, अरुण गुप्ता व श्याम तिवारी का सराहनीय योगदान रहा। नि:शुल्क शिविर में अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी, सलाहकार आपदा विशेषज्ञ, तहसीलदार और सहारा हॉस्पिटल के मनीष सिंह व अन्य स्थानीय गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहारा हॉस्पिटल के विनोद सिंह व सुधीर सिंह का योगदान भी सराहनीय रहा। सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि हमारे अभिभावक सहाराश्री जी का विजन है कि सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सुदूर गांव तक पहुंचे और जनमानस लाभान्वित हो, इसी उद्देश्य से सहारा हॉस्पिटल लखनऊ द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है जहां सहारा हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुशल व अनुभवी चिकित्सक निरंतर अपनी नि:शुल्क सेवाएं शिविर में देकर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रहे हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!