ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
बांगरमऊ उन्नाव नगर निवासी एक मेधावी युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-अविनाश कुमार नाजायज गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । होली पर सुरक्षा सख्त, शरारती तत्वों पर कड़ी नजर ,डीजीपी ने दिए निर्देश 'उन्होंने हमें आज़ादी दिलाई और आप…': वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कड़ी फटकार सीएम योगी की पहल का दिखने लगा असर, पूरा यूपी खाएगा पराग आइसक्रीम मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ बांगरमऊ उन्नाव नगर निवासी एक मेधावी युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-अविनाश कुमार नाजायज गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । होली पर सुरक्षा सख्त, शरारती तत्वों पर कड़ी नजर ,डीजीपी ने दिए निर्देश 'उन्होंने हमें आज़ादी दिलाई और आप…': वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कड़ी फटकार सीएम योगी की पहल का दिखने लगा असर, पूरा यूपी खाएगा पराग आइसक्रीम मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ
Uncategorized English

कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा दीपोत्सव एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन

D

Dainik India News

36 views
कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा दीपोत्सव एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रताप नगर, लखनऊ पूर्व भाग की कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि के द्वारा कार्तिक कृष्ण षष्ठी (12 अक्टूबर 2025, रविवार) को अटल पार्क, सेक्टर-6, विकास नगर में 'दीपोत्सव एवं परिवार मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक उत्सव में परिवारों ने एकजुट होकर सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत सत्र से हुआ, जिसमें विभिन्न परिवारों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका यशोधरा जी, लखनऊ पूर्व भाग के कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि के सह संयोजक सुनील खरे जी, प्रताप नगर के माननीय नगर संघचालक कैलाश चंद्र शाह जी उपस्थित रहे। साथ ही सह नगर कार्यवाह धर्मेंद्र जी सहित अन्य कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, माताएं-बहनें और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन लखनऊ पूर्व भाग युवा आयाम प्रमुख दीपिका पुजारी जी ने कुशलतापूर्वक किया।
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहजनक भागीदारी रही। प्रत्येक परिवार से ₹100 का योगदान सहभागिता शुल्क के रूप में लिया गया, तथा पंजीकरण अनिवार्य होने से व्यवस्थित आयोजन संभव हुआ। प्रतियोगियों ने दीपोत्सव में टाइट गूंथा हुआ आटा, तेल और रुई की गोल बत्ती लेकर दियों का निर्माण किया, जो पर्यावरण अनुकूल और पारंपरिक तरीके को दर्शाता था।

प्रतियोगिताओं के विजेता:

  • संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता: प्रथम - गिन्नी, द्वितीय - श्रुत, तृतीय - श्रीजल
  • सांस्कृतिक परिधान प्रदर्शन प्रतियोगिता (पौराणिक कथाओं के पात्रों की वेशभूषा): प्रथम - श्रद्धा राधारानी के रूप में रहीं।

अन्य गतिविधियों में रंगोली प्रतियोगिता और कुटुम्ब खेल भी आयोजित हुए, जिनमें परिवारों ने रचनात्मकता और एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन भारतमाता की भावपूर्ण आरती से हुआ, उसके पश्चात प्रसाद स्वरूप अल्पाहार वितरित किया गया।

यह आयोजन न केवल परिवारों के बीच बंधन मजबूत करने का माध्यम बना, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रचार में भी महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। आरएसएस की कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि के माध्यम से ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित हो रहे हैं, जो समाज को एकजुट करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवकों द्वारा समाज में परिवर्तन के लिए पंच प्रण लिए हैं, जिनमें कुटुंब प्रबोधन सबसे महत्वपूर्ण है। इसके साथ सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य पालन और स्व-अधारित जीवन शैली भी है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!