ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने 51 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को दिया 10-10 लाख • शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन • जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को किया गया सम्मानित • राज्यपाल ने मातृ शक्ति पर आधारित पुस्तक "शक्ति" का विमोचन किया, जाने क्या हैं इस पुस्तक में ख़ास • प्रशासन की लापरवाही से अवैध आरामशीन हो रहें हैं संचालित • तीन शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से दो चोरी के मोबाइलफोन बरामद • चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ,जल्द ही चोर होंगे पुलिस के गिरफ्त में • होली: सनातन संस्कृति का प्रतीक, सामाजिक समरसता का उत्सव—महापौर सुषमा खर्कवाल • मुख्यमंत्री ने 51 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को दिया 10-10 लाख • शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन • जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को किया गया सम्मानित • राज्यपाल ने मातृ शक्ति पर आधारित पुस्तक "शक्ति" का विमोचन किया, जाने क्या हैं इस पुस्तक में ख़ास • प्रशासन की लापरवाही से अवैध आरामशीन हो रहें हैं संचालित • तीन शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से दो चोरी के मोबाइलफोन बरामद • चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ,जल्द ही चोर होंगे पुलिस के गिरफ्त में • होली: सनातन संस्कृति का प्रतीक, सामाजिक समरसता का उत्सव—महापौर सुषमा खर्कवाल •
Uncategorized English

शाम छह बजे तक ढाई लाख भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

D

Dainik India News

• 7437 views
शाम छह बजे तक ढाई लाख भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

दैनिक इंडिया न्यूज़, 12 अगस्त, वाराणसी:सावन के चौथे सोमवार को भी काशी में आस्था और विश्वास का संगम देखने को मिला। भक्तों ने देर रात से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कतार में लगना शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भक्तों के सुगम दर्शन और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

श्रावण मास के इस विशेष दिन बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष से श्रृंगार हुआ, जिसे देखकर भक्त निहाल हो गए। 22 जुलाई से शुरू हुए सावन के 22 दिनों में अब तक 40 लाख से अधिक भक्त श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का आशीर्वाद ले चुके हैं। शाम 6 बजे तक 2 लाख 48 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे।

भगवान् शंकर की आस्था से भरी कतारें रात से ही सड़कों पर नजर आ रही थीं। गंगा में डुबकी लगाते और गंगा जल से भरे पात्र लेकर शिवभक्त श्री काशी विश्वनाथ के दरबार की ओर बढ़ते रहे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि हर सोमवार को बाबा का अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार हो रहा है। इस सोमवार को बाबा का विशेष रुद्राक्ष श्रृंगार हुआ।

श्री काशी विश्वनाथ धाम श्रावण माह में हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से गूंज उठा। काशी विश्वनाथ धाम की नव्यता और भव्यता भक्तों को बहुत भा रही है। योगी सरकार की बाबा के प्रांगण में खाने-पीने, रहने और जन सुविधाओं की समुचित व्यवस्था ने भक्तों को आह्लादित किया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!