ब्रेकिंग न्यूज़
सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार |
हाइलाइट न्यूज़
<em>राघवाचार्य जी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता</em> • मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दिया संदेश • कैंट विधानसभा में ‘बजट चौपाल’ : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केंद्रीय बजट 2026 को बताया दूरदर्शी और जनोन्मुखी • मऊ में स्कूल वाहनों की फिटनेस पर जोर, एआरटीओ ने प्रबंधकों के साथ की बैठक • मुख्यमंत्री गोरखपुर में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा महाअष्टमी के अवसर पर आयोजित माँ दुर्गा पूजा समारोह में सम्मिलित हुए • 75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान,  स्वच्छता अभियान से बढ़ रहा मान   • उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणा स्रोत धर्मपत्नी नम्रता पाठक के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं • मीरजापुर में सीएम योगी ने दी 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात • <em>राघवाचार्य जी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता</em> • मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दिया संदेश • कैंट विधानसभा में ‘बजट चौपाल’ : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केंद्रीय बजट 2026 को बताया दूरदर्शी और जनोन्मुखी • मऊ में स्कूल वाहनों की फिटनेस पर जोर, एआरटीओ ने प्रबंधकों के साथ की बैठक • मुख्यमंत्री गोरखपुर में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा महाअष्टमी के अवसर पर आयोजित माँ दुर्गा पूजा समारोह में सम्मिलित हुए • 75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान,  स्वच्छता अभियान से बढ़ रहा मान   • उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणा स्रोत धर्मपत्नी नम्रता पाठक के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं • मीरजापुर में सीएम योगी ने दी 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात •
उत्तर प्रदेश सरकार English

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अवध में प्रथम आगमन: लखनऊ से अयोध्या तक गूंजेगा स्वागत, रामलला दर्शन को रवाना होंगे हजारों कार्यकर्ता

D

Dainik India News

• 8474 views
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अवध में प्रथम आगमन: लखनऊ से अयोध्या तक गूंजेगा स्वागत, रामलला दर्शन को रवाना होंगे हजारों कार्यकर्ता

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अवध क्षेत्र में प्रथम आगमन को ऐतिहासिक और स्मरणीय बनाने की तैयारियाँ पूर्ण वेग से चल रही हैं।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए 12 जनवरी को लखनऊ आगमन पर उनके भव्य स्वागत तथा तत्पश्चात हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर इकाई द्वारा व्यापक रणनीति तैयार की गई है। इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में हलवासीया कोर्ट, हजरतगंज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा और संगठनात्मक दायित्वों पर गहन मंथन हुआ।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर नैमिषारण्य गेस्ट हाउस, समता मूलक चौराहा तथा वेव मॉल के समीप भव्य मंच सज्जा के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा। मार्गभर पुष्पवर्षा, शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ स्वागत कार्यक्रम को जनउत्सव का स्वरूप दिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 वाहनों का काफिला प्रदेश अध्यक्ष के साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा, जहाँ श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन एवं संगठनात्मक बैठक के उपरांत कार्यक्रम का समापन होगा।

स्वागत कार्यक्रम के साथ-साथ मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को भी गति देने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में अभियान के द्वितीय चरण को प्रभावी ढंग से संचालित करने, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा स्थानांतरण मतदाताओं के पंजीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम प्रदेश के चार क्षेत्रों में अभूतपूर्व भव्यता के साथ संपन्न हो चुका है और अब 12 जनवरी को लखनऊ में अवध क्षेत्र का स्वागत भी ऐतिहासिक स्वरूप लेगा। उन्होंने कहा कि स्वागत के तीनों प्रमुख बिंदुओं पर संबंधित विधानसभा के विधायक, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहेंगे।

लखनऊ प्रवासी क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का अवध क्षेत्र में प्रथम आगमन केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि संगठनात्मक ऊर्जा और सामाजिक सहभागिता का महापर्व है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस स्वागत को ऐसी गरिमा और भव्यता प्रदान करें, जिसकी प्रतिध्वनि पूरे प्रदेश में सुनाई दे।

भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत केवल व्यक्तित्व का सम्मान नहीं, बल्कि संगठनात्मक संस्कार और सांस्कृतिक चेतना की अभिव्यक्ति है। उन्होंने ओजस्वी शब्दों में कहा—“जब लखनऊ की धरती पर शंखनाद होगा, तो उसकी गूंज अयोध्या तक ही नहीं, अपितु पूरे राष्ट्र में संगठन की एकता और सामर्थ्य का संदेश देगी।”


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता इसे और अधिक व्यापक बनाएगी। स्वागत मार्ग पर होर्डिंग्स, पुष्पवर्षा एवं सुव्यवस्थित मंच व्यवस्थाएँ की जाएँगी। उन्होंने SIR अभियान पर जोर देते हुए कहा कि प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है और द्वितीय चरण में उन नागरिकों से विशेष संपर्क किया जा रहा है, जिनके मतदाता पंजीकरण में संशोधन अथवा स्थानांतरण आवश्यक है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय राय, अवध क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ. नीरज बोरा, पवन सिंह चौहान, रामचंद्र प्रधान, रजनीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव सहित विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश ऑटो टेंपो एसोसिएशन, साप्ताहिक बाजार एसोसिएशन, विभिन्न गुरुद्वारा समितियों, सामाजिक महासभाओं एवं जातीय संगठनों के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम होगा, बल्कि लखनऊ से अयोध्या तक संगठन की एकजुटता, सांस्कृतिक चेतना और लोकतांत्रिक सहभागिता का विराट प्रदर्शन बनेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!