ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन • क्रोध पर मनोबैज्ञानिक तथ्य:हरिंद्र सिंह:- • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दी शुभकामनाएँ • हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो लोग गिरफ्तार   • अयोध्या में इतिहास का पुनरारोपण : धर्मध्वजा के आरोहण ने राष्ट्र-चेतना को पुनः प्रज्वलित किया • शांति भंग की आशंका में कुल 32 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • मतदाता पंजीकरण अभियान को निर्णायक गति देने हेतु भाजपा महानगर इकाई की रणनीतिक बैठक • सिन्धु बार्डर पर खेतिहर मजदूर लखबीर सिंह की बर्बर हत्या पर उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने दुख व्यक्त किया • नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन • क्रोध पर मनोबैज्ञानिक तथ्य:हरिंद्र सिंह:- • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दी शुभकामनाएँ • हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो लोग गिरफ्तार   • अयोध्या में इतिहास का पुनरारोपण : धर्मध्वजा के आरोहण ने राष्ट्र-चेतना को पुनः प्रज्वलित किया • शांति भंग की आशंका में कुल 32 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • मतदाता पंजीकरण अभियान को निर्णायक गति देने हेतु भाजपा महानगर इकाई की रणनीतिक बैठक • सिन्धु बार्डर पर खेतिहर मजदूर लखबीर सिंह की बर्बर हत्या पर उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने दुख व्यक्त किया •
Uncategorized English

माननीय मंत्री द्वय द्वारा कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 6734 views
माननीय मंत्री द्वय द्वारा कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

शासन की योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के दिए निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज

मऊ । दिनेश प्रताप सिंह माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान, कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश सरकार एवं राकेश कुमार राठौर मा0 राज्यमंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास नगरी रोजगार उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम माननीय मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक के साथ चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने विभिन्न अपराधों में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी माननीय मंत्री समूह को दी। जनपद में महिला बिटो के लिए अपना वाहन न होने की बात उठने पर मंत्री समूह ने महिला बिटो के लिए स्कूटी उपलब्ध कराने के लिये सहमति जताई। इस दौरान माननीय मंत्री समूह ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि थानों पर शिकायतें लेकर आने वालों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें, एवं शिकायतों का तत्काल उचित निस्तारण कराएं। विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान माननीय मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने बारी-बारी से विभिन्न विभागों में चल रही परियोजनाओं एवं उनके प्रगति के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जिला चिकित्सालय के डॉक्टर की तैनाती दीवानी कचहरी में है, इस पर माननीय मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इस तैनाती के आदेश को तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि लगातार अनुपस्थित रहने वाले डाक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करें। निराश्रित गोवंश संरक्षण पर चर्चा के दौरान उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जितने भी गो आश्रय स्थल बने हैं, वहां पर सारी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी रखें, साथ ही हर गोआश्रय स्थलों पर छायादार वृक्ष अवश्य लगाएं। माननीय मंत्री ने सभी विभागों में लंबे समय से एक ही पटल पर कार्यरत लिपिकों का पटल बदलने के भी निर्देश दिए। माननीय मंत्री समूह ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी तथा मुख्यमंत्री आवास की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना हर घर जल को 2024 तक पूर्ण किया जाना है। जनपद मऊ में इस योजना के धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए माननीय मंत्री ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी से सहयोग लेकर कार्य को समयान्तर्गत पूर्ण कराएं। बैठक के दौरान गेहूं खरीद, स्मार्टफोन, टेबलेट वितरण, कन्या सुमंगला योजना, बेसिक शिक्षा, खाद्यान्न वितरण आदि के बारे में माननीय मंत्री समूह द्वारा समीक्षा की गई। सामुदायिक शौचालय की स्थिति की चर्चा के दौरान उन्होंने जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक शौचालय क्रियाशील रहे, इस बात को सुनिश्चित करें। मऊ रोडवेज परिसर में कार्यदाई संस्था सी0एन0डी0एस0 द्वारा निर्धारित समय पूर्ण होने के बाद भी अभी कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है एवं जो भी कार्य कराए गए हैं वह मानक के विपरीत पाए गए। माननीय मंत्री समूह द्वारा निरीक्षण के दौरान रोडवेज परिसर में महिला शौचालय में ताला एवं प्रतीक्षालय में कार्यदाई संस्था द्वारा निर्माण सामग्री रखने पर ए0आर0एम0 मऊ को नोटिस देने के साथ ही पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अनियमितता की जांच तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा कराए जाने के निर्देश माननीय मंत्री समूह द्वारा दिए गए। इसके अलावा मंत्री समूह द्वारा जिला अधिकारी को निर्देश दिए गए कि कार्यदाई संस्था को एक निर्धारित समय के अंदर कार्य पूर्ण न करने पर उसके खिलाफ कार्यवाही करें, साथ ही आवश्यक हो तो उसे ब्लैक लिस्ट में डाले।
बैठक के दौरान माननीय मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सभी विभागाध्यक्षो को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का अच्छी तरह से क्रियान्वयन करें, साथ ही सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अलावा ऐसे कार्यों के लिए भी प्रयास करें, जिससे जनपद एवं सरकार का सम्मान बड़े।

बैठक के दौरान जिला अधिकारी अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा के अलावा जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!