ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
आईआरसी उद्घाटन समारोह में बोले मुख्यमंत्री -यूपी में आप जहां से भी प्रवेश करेंगे, आपको फोर लेन की कनेक्टिविटी मिलेगी' • भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु राष्ट्रीय सनातन महासंघ का आध्यात्मिक प्रयास, • समस्त प्रदेश वासियों को होली की हार्दिक बधाई व मंगल शुभकामनाएं- महाना • सरकारी राशन बेचने जा रहे कोटेदार को ग्रामीणों ने पकड़ा • जिलाधिकारी द्वारा मुख्यालय स्थित विभिन्न बूथों एवं मतगणना स्थल नवीन सब्जी मंडी का किया गया निरीक्षण • वर्षा काल में नगर-निगम का स्वच्छता अभियान: महिलाओं ने किया धन्यवाद और सराहना • धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने विविध आयोजनों में निभाई गरिमामयी सहभागिता • सौ करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना,विभाग ने 3 माह के बजट व्यय के लिए प्रस्तुत की कार्ययोजना • आईआरसी उद्घाटन समारोह में बोले मुख्यमंत्री -यूपी में आप जहां से भी प्रवेश करेंगे, आपको फोर लेन की कनेक्टिविटी मिलेगी' • भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु राष्ट्रीय सनातन महासंघ का आध्यात्मिक प्रयास, • समस्त प्रदेश वासियों को होली की हार्दिक बधाई व मंगल शुभकामनाएं- महाना • सरकारी राशन बेचने जा रहे कोटेदार को ग्रामीणों ने पकड़ा • जिलाधिकारी द्वारा मुख्यालय स्थित विभिन्न बूथों एवं मतगणना स्थल नवीन सब्जी मंडी का किया गया निरीक्षण • वर्षा काल में नगर-निगम का स्वच्छता अभियान: महिलाओं ने किया धन्यवाद और सराहना • धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने विविध आयोजनों में निभाई गरिमामयी सहभागिता • सौ करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना,विभाग ने 3 माह के बजट व्यय के लिए प्रस्तुत की कार्ययोजना •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं

D

Dainik India News

• 18495 views
प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं

जनभागीदारी के साथ विकास का उत्सव, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Article image
Article image

राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने मेयर के कार्यों की सराहना कर, दी शुभकामनाएं

 दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक 4400 दिवसीय जनसेवी एवं राष्ट्रोन्नमुखी कार्यकाल की पूर्णता के उपलक्ष्य में लखनऊ महानगर की महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा विवेकानंद वार्ड स्थित कल्याण मंडप में एक भव्य एवं जनसहभागिता आधारित जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र के सर्वांगीण विकास, सुशासन एवं वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई अभूतपूर्व वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं अर्पित कीं।

जन चौपाल के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने नागरिकों की समस्याओं एवं जनअपेक्षाओं को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट एवं कठोर निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि जनसरोकारों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने नगर प्रशासन को नागरिक-केंद्रित, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुखी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के प्रतिष्ठित प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। विवेकानंद वार्ड की सभासद नूपुर शांखधर एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील शांखधर ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित कर कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने महापौर सुषमा खर्कवाल के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रक्षा मंत्री तथा लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित ट्रिपल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को राजधानी लखनऊ में प्रभावी रूप से मूर्त रूप देने का कार्य महापौर सुषमा खर्कवाल कर रही हैं।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि लखनऊ के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा जनसुविधा केंद्रित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में महापौर सुषमा खर्कवाल उसी विकास-दृष्टि एवं जनसेवा भाव को आगे बढ़ा रही हैं, जिसका प्रतिपादन वर्षों से रक्षा मंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह द्वारा राजधानी के लिए किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह की विकासपरक सोच और सुषमा खर्कवाल की कार्यनिष्ठा का समन्वय लखनऊ को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रहा है।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महापौर द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण, सुशासन की स्थापना तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय ही नहीं, बल्कि अनुकरणीय भी हैं। उन्होंने महापौर को उनके उल्लेखनीय कार्यों हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कामना की कि आगामी कार्यकाल में उनके नेतृत्व में राजधानी लखनऊ विकास, सुशासन और जनविश्वास के नए प्रतिमान स्थापित करे।

कार्यक्रम का समापन जनसेवा, उत्तरदायी प्रशासन एवं राष्ट्रहित के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 4400 दिवसीय कार्यकाल को भारत के नवोदय, आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं वैश्विक नेतृत्व की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय बताते हुए उनके प्रति अपना विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!