ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
गौमय दीपोत्सव: वीर शहीदों को नमन • लखनऊ, पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत घाट, इसलिए वारदात को दिया अंजाम - • ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद • अपर जिलाधिकारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन • राष्ट्रपति जी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज तथा एडवोकेट चेम्बर शिलान्यास किया • ब्रिटेन की महारानी के निधन पर यूपी में एक दिन का राजकीय शोक-जितेन्द्र प्रसाद • Sumit Bahadur Highlights the 3 Cardinal Rules of Business • मेधा का दैदीप्यमान सूर्योदय: संस्कृत बोर्ड के परीक्षाफल ने रचा नया इतिहास • गौमय दीपोत्सव: वीर शहीदों को नमन • लखनऊ, पति ने सरेराह पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत घाट, इसलिए वारदात को दिया अंजाम - • ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद • अपर जिलाधिकारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन • राष्ट्रपति जी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज तथा एडवोकेट चेम्बर शिलान्यास किया • ब्रिटेन की महारानी के निधन पर यूपी में एक दिन का राजकीय शोक-जितेन्द्र प्रसाद • Sumit Bahadur Highlights the 3 Cardinal Rules of Business • मेधा का दैदीप्यमान सूर्योदय: संस्कृत बोर्ड के परीक्षाफल ने रचा नया इतिहास •
उत्तर प्रदेश सरकार English

संघ परिवार की ओर से आचार्य श्री को जन्मदिवस पर शुभकामनाओं की वर्षा

D

Dainik India News

• 6136 views
संघ परिवार की ओर से आचार्य श्री को जन्मदिवस पर शुभकामनाओं की वर्षा

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य कृषणाचार्य महाराज के राष्ट्रकल्याण संकल्प को मिला सम्मान

पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजन कर प्रभु श्रीराम से की प्रार्थना

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ।भारत पीठाधीश्वर आचार्य श्री कृषणाचार्य महाराज, जो वर्तमान में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं, को आज उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर संघ परिवार की ओर से हृदयपूर्वक शुभकामनाएं अर्पित की गईं। इस पावन दिन पर उन्होंने राष्ट्र और प्राणी मात्र के कल्याण हेतु पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया।

आचार्य श्री ने भगवान श्रीरामचंद्र जी से भारतवर्ष की सुख-समृद्धि, शांति और धर्म की स्थिरता के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके आध्यात्मिक योगदान और राष्ट्रहित में किए जा रहे सतत प्रयासों की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र सिंह ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं अर्पित कीं तथा उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अखंड ऊर्जा की कामना की। साथ ही, संघ के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी आचार्य जी को श्रद्धापूर्वक बधाइयाँ दीं।

पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्य जी ने कहा, "जब तक राष्ट्र की आत्मा सुरक्षित नहीं, तब तक कोई भी साधना पूर्ण नहीं मानी जा सकती। प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की कृपा से भारत पुनः धर्म, संस्कार और सदाचार की भूमि बनेगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म का मूल उद्देश्य संपूर्ण सृष्टि के कल्याण की भावना है और राष्ट्रीय सनातन महासंघ इसी मूल विचार को लेकर राष्ट्र एवं समाज को जाग्रत करने में निरंतर संलग्न है।

समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने आचार्य श्री के दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र के लिए उनके सतत योगदान की कामना के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा और शांति पाठ का आयोजन किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!