ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से दें ध्यान, कराएं संतुष्टिपरक समाधान : सीएम • अजय दीप सिंह के उद्घाटन में हॉर्नर कॉलेज लखनऊ में लौटीं परंपरागत खेलों की धड़कन • पुलिस के सामने दबंगों ने दुकानदार को पीटा,पुलिस बनी मूक दर्शक • यूजीसी 2026 नियम : उच्च शिक्षा में ‘समानता’ के नाम पर संस्थागत संतुलन पर संकट • भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर लखनऊ में हुआ विराट सम्मेलन • वाराणसी के होनहारों के नाम रहा जीआईएस-23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' प्रतियोगिता का स्कूल लेवल इवेंट • लखनऊ:लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई-मुख्यमंत्री • यूपी के तेज तर्रार 'सिंघम' को योगी ने क्यों दी यूपी पुलिस की कमान-जेपी सिंह • जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से दें ध्यान, कराएं संतुष्टिपरक समाधान : सीएम • अजय दीप सिंह के उद्घाटन में हॉर्नर कॉलेज लखनऊ में लौटीं परंपरागत खेलों की धड़कन • पुलिस के सामने दबंगों ने दुकानदार को पीटा,पुलिस बनी मूक दर्शक • यूजीसी 2026 नियम : उच्च शिक्षा में ‘समानता’ के नाम पर संस्थागत संतुलन पर संकट • भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर लखनऊ में हुआ विराट सम्मेलन • वाराणसी के होनहारों के नाम रहा जीआईएस-23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' प्रतियोगिता का स्कूल लेवल इवेंट • लखनऊ:लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई-मुख्यमंत्री • यूपी के तेज तर्रार 'सिंघम' को योगी ने क्यों दी यूपी पुलिस की कमान-जेपी सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

�

ब्यूरो डीडी इंडिया

• 6816 views

डी डी इंडिया लखनऊ

शासन द्वारा प्रत्येक तीन माह में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के निर्देश

सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के संबंध में जनमानस में जागरूकता लाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से प्रत्येक तीन माह में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के लिए शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत उ.प्र. सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में दिनांक 24 से 30 सितंबर तक द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह, मिशन शक्ति मनाए जाने का निर्देश दिया गया है।

उक्त दिए गए निर्देशो के अनुपालन में परिवहन विभाग लखनऊ की ओर से शुक्रवार को ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित आई.एन.सी. सेन्टर में निर्मल प्रसाद, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), सुरेश चन्द्र तिवारी विधायक कैंट द्वारा जन जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का उद्घाटन भी किया गया।

इस मौके पर कैंट विधायक सुरेश चंद्र तिवारी द्वारा लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करने, नारी सशक्तिकरण एवं स्वच्छता अभियान पर विशेष बल दिया साथ ही एम्बुलेन्स को सबसे पहले रास्ता देने तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद का विशेष आग्रह किया गया।

इसके साथ ही सम्भागीय परिवहन अधिकारी, आर.पी. द्विवेदी द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के विषय में प्लैटीनम मिनट्स की अवधारणा से अवगत कराया। वहीं उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), निर्मल प्रसाद द्वारा सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत चर्चा के साथ ही कोविड-19 के बचाव, सावधानियों के विषय में भी अवगत कराया गया। उक्त जन जागरूकता रथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के सात दिनों जनपद के विभिन्न स्थानों-मार्गो और चैराहो पर भ्रमण कर आम,-जनमानस में सड़क सुरक्षा नियमों एवं कोविड-19 के बचाव तथा मिशन शक्ति हेतु प्रचार-प्रसार करेंगें।

इस अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से निर्मल प्रसाद, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) लखनऊ, आर.पी. द्विवेदी सम्भागीय परिवहन अधिकारी, संदीप कुमार पंकज, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अखिलेश कुमार द्विवेदी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), अमित रंजन राय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्रीमती अंकिता शुक्ला, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), आशुतोष उपाध्याय, यात्री/मालकर अधिकारी, योगेन्द्र यादव, यात्री/मालकर अधिकारी, उपस्थित रहें। इसके अतिरिक्त शिक्षाविद् एवं समाजसेविका श्रीमती सुधा बाजपेयी एवं विनोद कुमार सोनकर, उप प्रधानाचार्य, राजकीय जुबिली इन्टर कालेज उपस्थित रहें।

द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं यात्री/मालकर अधिकारियों द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग की गई एवं दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों सड़क सुरक्षा एवं कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा, मिशन शक्ति एवं कोविड-19 के बचाव हेतु पैंफलेट, हैंडबिल वितरित किए एवं मोबाइल पर ऑडियो क्लिप भी सुनाकर जागरूक किया गया।

आपको बता दें सड़क सुरक्षा सप्ताह के द्वितीय दिवस यानी आने वाले शनिवार को जनपद के सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ट्रान्सपोर्ट नगर लखनऊ में जनपद के सभी बस/ट्रक/आटो/ई-रिक्शा तथा टैक्सी चालकों के यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा पर एक जागरूकता कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!