ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में 8 वर्षों में 8.5 लाख सरकारी नौकरियां, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए • यूपी में 2.70 लाख टीबी मरीजों को लिया गया गोद, 70 प्रतिशत हुए रोगमुक्त : योगी आदित्यनाथ  • थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत मारने के मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध प्रतिबंधित तमंचा व कारतूस बरामद • मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में बी आर डी मेडिकल कॉलेज का की निरीक्षण • 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? • राजभवन में गूंजी देशभक्ति, 76वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं • मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और दिया निर्देश • कैंसर से हर साल नौ लाख मौतें: प्रो. एम.के. गुप्ता • यूपी में 8 वर्षों में 8.5 लाख सरकारी नौकरियां, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए • यूपी में 2.70 लाख टीबी मरीजों को लिया गया गोद, 70 प्रतिशत हुए रोगमुक्त : योगी आदित्यनाथ  • थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत मारने के मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध प्रतिबंधित तमंचा व कारतूस बरामद • मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में बी आर डी मेडिकल कॉलेज का की निरीक्षण • 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? • राजभवन में गूंजी देशभक्ति, 76वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं • मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और दिया निर्देश • कैंसर से हर साल नौ लाख मौतें: प्रो. एम.के. गुप्ता •
उत्तर प्रदेश सरकार English

पूरी काशी अपने लोकप्रिय सांसद और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए उत्सुक और आनंदित:मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

• 6169 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री ने 13 व 14 दिसम्बर, 2021 को प्रस्तावित प्रधानमंत्री जी के श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम से सम्बन्धिततैयारियों का जायजा लिया और स्थलीय निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने 13 व 14 दिसम्बर, 2021 को प्रस्तावित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के श्री काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम से सम्बन्धित तैयारियों का जायजा लिया और स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर में भी विधिवत दर्शन-पूजन किया।


    मुख्यमंत्री जी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम, काशी को वैश्विक पहचान देने की दृष्टि से तैयार हो गया है। यह सब प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में साकार हुआ है। लगभग 100 वर्ष पहले महात्मा गांधी जी 1916 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में आए थे। उस समय गांधी जी ने यहां की गलियों और दुर्व्यवस्था को देखकर तीखी टिप्पणी की

थी, किन्तु 100 वर्षों तक किसी का ध्यान उस ओर नहीं गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री जी वर्ष 2014 में काशी आए थे तब उस समय उन्होंने कहा था कि ‘न मैं यहां आया हूं, न यहां लाया गया हूं, मुझे मां गंगा ने बुलाया है’। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मां गंगा को बाबा विश्वनाथ का सान्निध्य प्राप्त करना था, वही सान्निध्य प्राप्त करने के उद्देश्य से एक दुर्लभ क्षण काशीवासियों को पूरे देश से पधारे संतों की उपस्थिति में देश और दुनिया के श्रद्धालुओं को देखने सुनने को प्राप्त होगा। पूरी काशी अपने लोकप्रिय सांसद और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए उत्सुक और आनंदित है। आज हर एक काशीवासी इस आनंद कानन का अनुभव काशी विश्वनाथ धाम के माध्यम से कर रहा है। श्री काशी विश्वनाथ धाम नये स्वरूप में बनकर तैयार हो चुका है। यह हम सभी का सौभाग्य है कि काशी विश्वनाथ धाम और उस पूरी परिकल्पना को साकार होते हुए हम सभी देख पा रहे हैं। हम सभी आदरणीय प्रधानमंत्री जी, पूज्य संतों, आगंतुकों सहित सभी अतिथियों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं

।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का अपना एक प्राचीन इतिहास है। लगभग 01 हजार वर्षों तक इस मंदिर ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। विदेशी आक्रांताओं के हमले को भी झेला है। उस सबके बावजूद श्री काशी विश्वनाथ धाम जिस बात का वास्तविक हकदार था, उसके लिए महिष्मती महारानी अहिल्याबाई जी ने, महाराणा रणजीत सिंह जी ने अपने-अपने समय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का अलौकिक, भव्य एवं दिव्य दर्शन हर एक भारतवासी कर सके। साथ ही, उसकी भव्यता और दिव्यता को एक नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का श्रेय प्रधानमंत्री जी को जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनन्दन किया।  

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!