ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
योजनाओं को लागू करने में यूपी है नंबर वनः सीएम योगी  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक संपन्न • गुप्त नवरात्र का आरंभ: आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा से खुलते हैं साधना, तंत्र और सिद्धि के द्वार • मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत के केंद्रीय कार्यालय का फीता काटकर किया शुभारंभ • दुर्व्यवहार और दहेज की मांग का मामला-लड़की वालों ने CM से लगाई गुहार • 'ब्रांड यूपी' से दुनिया का परिचय कराएगा जी-20 सम्मेलन: मुख्यमंत्री • लखनऊ में 1028 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास • बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार • योजनाओं को लागू करने में यूपी है नंबर वनः सीएम योगी  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक संपन्न • गुप्त नवरात्र का आरंभ: आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा से खुलते हैं साधना, तंत्र और सिद्धि के द्वार • मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत के केंद्रीय कार्यालय का फीता काटकर किया शुभारंभ • दुर्व्यवहार और दहेज की मांग का मामला-लड़की वालों ने CM से लगाई गुहार • 'ब्रांड यूपी' से दुनिया का परिचय कराएगा जी-20 सम्मेलन: मुख्यमंत्री • लखनऊ में 1028 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास • बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

योग की दिव्य परंपरा से विश्व का मार्गदर्शन कर रहा भारत : जितेंद्र प्रताप सिंह

D

Dainik India News

• 13981 views
योग की दिव्य परंपरा से विश्व का मार्गदर्शन कर रहा भारत : जितेंद्र प्रताप सिंह

वारियर्स डिफेंस कालेज व एकेडमी व राष्ट्रीय सनातन महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योगाभ्यास

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़ 21 जून 2026 लखनऊ।भारतीय ऋषि-परंपरा द्वारा मानवता को प्रदत्त योग की अमूल्य साधना आज सम्पूर्ण विश्व के लिए स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मोन्नति का आधार बन चुकी है। महर्षि पतंजलि द्वारा सुव्यवस्थित रूप से प्रतिपादित योगदर्शन ने न केवल भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक ऊँचाइयों को अभिव्यक्त किया, बल्कि मानव जीवन को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक परिष्कार का अद्वितीय मार्ग भी प्रदान किया। सहस्राब्दियों की तपश्चर्या, चिंतन और अनुभूति से विकसित इस ज्ञान-विज्ञान को विश्व ने लंबे कालखंड के मंथन के पश्चात स्वीकार किया और आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में उसका वैश्विक उत्सव मनाया जा रहा है।

Article image

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर वॉरियर डिफेंस कॉलेज व अकैडमी एवं राष्ट्रीय सनातन महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में मोहनलालगंज स्थित वेरिएंट डिफेंस अकैडमी परिसर में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विविध योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान-साधना का अभ्यास किया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा निरोग, अनुशासित एवं संतुलित जीवन जीने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा, मन और शरीर के मध्य सामंजस्य स्थापित करने वाली दिव्य जीवन-पद्धति है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब मानवता तनाव, अवसाद, अनियमित जीवनशैली और अनेक प्रकार की जीवनशैलीजनित बीमारियों से जूझ रही है, तब योग एक सर्वमान्य और सर्वसुलभ समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। योग व्यक्ति को केवल रोगमुक्त नहीं बनाता, बल्कि उसे आत्मविश्वासी, संयमी, कर्मनिष्ठ और राष्ट्रनिष्ठ भी बनाता है।

Article image

उन्होंने इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for One Earth, One Health” (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विषय भारतीय दर्शन के उस सनातन संदेश का प्रतीक है, जिसमें समस्त सृष्टि को एक परिवार माना गया है। योग व्यक्ति के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, पर्यावरणीय संतुलन और वैश्विक कल्याण का भी मार्ग प्रशस्त करता है। आज आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर जीवन की सतत साधना बनाया जाए।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों ने यह संकल्प दोहराया कि वे योग की इस महान भारतीय विरासत को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वातावरण में गूंजते ‘भारत माता की जय’ और ‘योगमय भारत, स्वस्थ भारत’ के उद्घोषों ने कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और आत्मिक ऊर्जा के अद्भुत संगम में परिवर्तित कर दिया।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!