ब्रेकिंग न्यूज़
रेल सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी उत्कृष्टता और शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर पुनर्गठित किया जाए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | लखनऊ ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी, आज विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में स्थापित है : राजनाथ सिंह | उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, परिवारजनों से की भेंट | बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी | ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान, मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में बस सेवा का किया शुभारंभ | संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश | मुख्य विकास अधिकारी ने मधुबन बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण | Defence Minister Rajnath Singh Meets Vovinam Federation Delegation, India-Vietnam Sporting Ties Set to Gain New Momentum | रेल सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी उत्कृष्टता और शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर पुनर्गठित किया जाए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | लखनऊ ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी, आज विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में स्थापित है : राजनाथ सिंह | उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, परिवारजनों से की भेंट | बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी | ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान, मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में बस सेवा का किया शुभारंभ | संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश | मुख्य विकास अधिकारी ने मधुबन बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण | Defence Minister Rajnath Singh Meets Vovinam Federation Delegation, India-Vietnam Sporting Ties Set to Gain New Momentum |
हाइलाइट न्यूज़
Grand Free Medical Camp by Aastha Hospital: An Invaluable Gift of Health Services for Senior Citizens, from Ayushman Cards to Acupressure through Ayurveda दिशा निजी आईटीआई कैंपस सिलेक्शन में 142 छात्रों का हुआ चयन उ0प्र0 पुलिस की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावली-2021 के प्रख्यापन का निर्णय प्रदेश चला विकास की ओर-जेपी सिंह लखनऊ उत्तर में विकास कार्यों की निरन्तरता कायम पंचामृत सिद्धान्तों के साथ देश" विकास के रास्ते पर अग्रसर- महाना गंगा एक्सप्रेस-वे: ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास गाथा, 594 किमी की यह परियोजना बनेगी अर्थव्यवस्था की रीढ़ संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी: अमित शाह Grand Free Medical Camp by Aastha Hospital: An Invaluable Gift of Health Services for Senior Citizens, from Ayushman Cards to Acupressure through Ayurveda दिशा निजी आईटीआई कैंपस सिलेक्शन में 142 छात्रों का हुआ चयन उ0प्र0 पुलिस की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावली-2021 के प्रख्यापन का निर्णय प्रदेश चला विकास की ओर-जेपी सिंह लखनऊ उत्तर में विकास कार्यों की निरन्तरता कायम पंचामृत सिद्धान्तों के साथ देश" विकास के रास्ते पर अग्रसर- महाना गंगा एक्सप्रेस-वे: ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास गाथा, 594 किमी की यह परियोजना बनेगी अर्थव्यवस्था की रीढ़ संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी: अमित शाह
उत्तर प्रदेश सरकार English

टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन पर कीचड़ और जलभराव से त्रस्त जनता, हरियाणा सीमा पर हालात बेहतर – दिल्ली सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल

D

Dainik India News

18 views
टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन पर कीचड़ और जलभराव से त्रस्त जनता, हरियाणा सीमा पर हालात बेहतर – दिल्ली सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल

दैनिक इंडिया न्यूज़,नई दिल्ली।टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन के पीछे का इलाका इस समय कीचड़ और जलभराव से दलदल बन चुका है। यहां रोजाना दो-चार लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। लोग इस समस्या से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्रीय विधायक और सांसद चुप्पी साधे बैठे हैं। दिल्ली सरकार के विकास के दावों की पोल यहीं खुल रही है।

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जैसे ही दिल्ली की सीमा समाप्त होती है और हरियाणा का बॉर्डर शुरू होता है, वहां न तो कीचड़ है, न जलभराव और न ही गंदे नाले की समस्या। सड़कें साफ-सुथरी और आवागमन बिल्कुल सुचारू है। यह सीधा प्रमाण है कि समस्या प्रशासनिक लापरवाही की है, न कि मौसम या हालात की।

लोगों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील की है कि इस सड़क को तुरंत बनवाया जाए और जलभराव से राहत दिलाई जाए। लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री सिर्फ़ विकास की रफ्तार बढ़ाने की बातें कर रही हैं, जबकि जमीनी स्तर पर टिकरी बॉर्डर क्षेत्र विकास की तस्वीर पर कलंक लगा रहा है।

गंदे नाले का पानी सड़कों पर बह रहा है और चारों ओर फैली बदबू से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। मेट्रो स्टेशन के आसपास रोज़ाना हजारों यात्री आते-जाते हैं, फिर भी यह इलाका उपेक्षा का शिकार है। दिल्ली जैसे महानगर के लिए यह तस्वीर शर्मनाक है।

जनता की मांग,

सड़क का निर्माण तुरंत किया जाए।

जल निकासी और नाले की सफाई की स्थायी व्यवस्था हो।

हरियाणा बॉर्डर जैसी व्यवस्था यहां भी सुनिश्चित की जाए।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सवाल साफ है—जब हरियाणा सीमा के भीतर सबकुछ सामान्य और साफ़ है तो आखिर दिल्ली में ही लोग दलदल और गंदगी में क्यों जीने को मजबूर हैं?

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!