ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की बैठक में नवाचारों पर हुई चर्चा • गोलमार्केट व्यापार मंडल और महानगर विस्तार जनकल्याण समिति ने महापौर को किया धन्यवाद • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अनुभवी शिक्षक एवं कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाएगी वरीयता • चार माह से लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी • बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज • मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश: 3 नवस्थापित राज्य विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक कुलसचिव, सहायक कुलसचिव इत्यादि की नियुक्ति की जाय • <em>18 वीं शताब्दी में बनी लखनऊ की रेजिडेंसी को बोनसाई से किया जीवंत</em> • शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की बैठक में नवाचारों पर हुई चर्चा • गोलमार्केट व्यापार मंडल और महानगर विस्तार जनकल्याण समिति ने महापौर को किया धन्यवाद • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अनुभवी शिक्षक एवं कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाएगी वरीयता • चार माह से लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी • बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज • मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश: 3 नवस्थापित राज्य विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक कुलसचिव, सहायक कुलसचिव इत्यादि की नियुक्ति की जाय • <em>18 वीं शताब्दी में बनी लखनऊ की रेजिडेंसी को बोनसाई से किया जीवंत</em> •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

हरित संदेश के साथ शिक्षा का संकल्प: मधुबन के विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी, पौधरोपण कर बच्चों को सौंपी नई शुरुआत

D

Dainik India News

• 6842 views
हरित संदेश के साथ शिक्षा का संकल्प: मधुबन के विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी, पौधरोपण कर बच्चों को सौंपी नई शुरुआत

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।नगर पंचायत मधुबन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमवार को उस समय उत्साह और उल्लास से भर उठा, जब जिलाधिकारी आनंद वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने विद्यालय पहुंचकर पौधरोपण, नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के नामांकन तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति से विद्यालय परिसर में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का प्रेरणादायी संदेश प्रसारित हुआ।

Article image

विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने पारंपरिक रीति से तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों ने बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण में परिवर्तित हो गया।

Article image

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद तीन नवप्रवेशित बच्चों का औपचारिक नामांकन कराया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित वातावरण एवं अनुशासित शैक्षणिक व्यवस्था की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय का सकारात्मक वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा अनुशासन एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल, संजय सिंह, राजकुमार राजभर, अनवारुल हक, रवीन्द्र मौर्य, प्रवीण सिंह, प्रभाकर सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!