ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने लगभग 20 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास • 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? • ऑन स्पॉट ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार • आज मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजितएम0एस0एम0ई0 लोन मेले में विभिन्न रोजगारपरकयोजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरित करेंगे • 02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत • उत्तर प्रदेश: देवरिया में भाजपा के सम्मान समारोह में हंगामा, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का जोरदार विरोध • गांधी जी भारतीयता की कसौटी के रूप में:संदीप • मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने लगभग 20 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास • 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? • ऑन स्पॉट ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार • आज मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजितएम0एस0एम0ई0 लोन मेले में विभिन्न रोजगारपरकयोजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरित करेंगे • 02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत • उत्तर प्रदेश: देवरिया में भाजपा के सम्मान समारोह में हंगामा, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का जोरदार विरोध • गांधी जी भारतीयता की कसौटी के रूप में:संदीप •
Uncategorized English

उ.प्र. शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह सम्पन्न

D

Dainik India News

• 10689 views
उ.प्र. शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह सम्पन्न

-एसोसिएशन की मजबूती हेतु प्रयास व कार्य योजना आदि बिन्दुओं पर चर्चा करने के प्रस्ताव पारित

उदय राज,दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ. प्र. का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह विभिन्न आयोजनों के साथ गत दिवस (अम्बर होटल) राजधानी में सम्पन्न हो गया।

प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व वैज अलंकरण कर स्वागत किया

। वार्षिक अधिवेशन में राज्य स्तरीय विषयगत शैक्षिक नवाचार कार्यशालाओं के आयोजन, शैक्षिक नवाचार संकलन, शैक्षिक भ्रमण, निपुण लक्ष्य, मण्डल व जिला स्तर पर शैक्षिक नवाचार कार्यक्रम तथा विभिन्न क्षेत्रों की टीम, एसोसिएशन की मजबूती हेतु प्रयास,कार्य योजना आदि विन्दुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किये गए ।

अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए राजीव कुमार सिंह विधायक दातागंज ने कहा कि शिक्षा , शिक्षकों व बच्चों को समर्पित शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की कार्य प्रणाली प्रशंसनीय है ।

सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ अब्दुल मुवीन ने शैक्षिक नवाचार राज्य स्तरीय कार्यशालाओं की सराहना करते हुए निपुण लक्ष्य व विभागीय योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की । उप शिक्षा निदेशक / प्राचार्य जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ अजय सिंह ने अपने सम्बोधन में शिक्षक और छात्र के मध्य समन्वय स्थापित करने, शैक्षिक नवाचारों के संकलन करने , राष्ट्रीय आय प्रतियोगिता आदि बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष कार्यशालाओं का आयोजन कराना वाकई प्रशंसनीय है ।

वरिष्ठ प्रवक्ता डायट लखनऊ ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि मैंने आज देखा कि कोई एसोसिएशन ऐसा भी है जो अपनी माँगो को नहीं बल्कि शैक्षिक नवाचार की बात करता है तथा अवकाश के समय इतनी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति दर्शाती है कि आप सब शिक्षा व एसोसिएशन को समर्पित हैं ।

प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ. प्र. मनोज कुमार सिंह ने विस्तार से एसोसिएशन की कार्यप्रणाली व कार्य योजना पर चर्चा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया । अन्त में अतिथियों ने अधिवेशन में मौजूद सभी पदाधिकारीयों व सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य गौरव सक्सेना तथा राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अकबर अली, रविकान्त द्रिवेदी तथा गरिमा यादव, स्वीटी मथुरिया आदि ने शैक्षिक नवाचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

अधिवेशन में शरद चौहान, उपेन्द्र राजम, समीक्षा वर्मा, रेनू सिंह, प्रीती सिंह, स्वीटी मथुरिया, अंजू शर्मा,शानू खन्ना, नागेन्द्र चौरसिया, स्मिता गोयल , समीक्षा मिश्रा,राम मोहिनी वर्मा, महिमा सक्सेना,आदि प्रदेश भर से आये पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!