ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
विदिशा पार्क में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, एक्यूपंक्चर और अन्य चिकित्सा पद्धतियों से 115 मरीजों को मिला लाभ • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स आफ इंडिया के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न • नव-निर्वाचित विधायक अमन गिरि को शपथ दिलायी-सतीश महाना • लक्ष्मी हॉलीडेज बस सेवा पर यात्रियों का फूटा गुस्सा: स्टाफ की बदतमीज़ी, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियाँ—क्या प्रशासन आँखें बंद किए बैठा है? • मधुबन में होगा अमृत महोत्सव रथयात्रा का समापन • “मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO, • जाम मुक्त को लेकर कृष्णा नगर पुलिस ने व्यापारियों संग की बैठक • नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल को उपजिलाधिकारी नें दिलाई शपथ   • विदिशा पार्क में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, एक्यूपंक्चर और अन्य चिकित्सा पद्धतियों से 115 मरीजों को मिला लाभ • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स आफ इंडिया के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न • नव-निर्वाचित विधायक अमन गिरि को शपथ दिलायी-सतीश महाना • लक्ष्मी हॉलीडेज बस सेवा पर यात्रियों का फूटा गुस्सा: स्टाफ की बदतमीज़ी, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियाँ—क्या प्रशासन आँखें बंद किए बैठा है? • मधुबन में होगा अमृत महोत्सव रथयात्रा का समापन • “मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO, • जाम मुक्त को लेकर कृष्णा नगर पुलिस ने व्यापारियों संग की बैठक • नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल को उपजिलाधिकारी नें दिलाई शपथ   •
Uncategorized English

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा: सेवा, समर्पण और राष्ट्रधर्म का प्रेरक उदाहरण -मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

• 6830 views
गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा: सेवा, समर्पण और राष्ट्रधर्म का प्रेरक उदाहरण -मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बोले — सेवा ही भारतीय संस्कृति की आत्मा

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा भारत-नेपाल सीमा के समीपवर्ती अंचलों में रहने वाली उपेक्षित जनजातियों और वनवासी समाज के लिए न केवल आरोग्यता का साधन बनी है, बल्कि यह उन्हें भारत की सांस्कृतिक मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम भी बन रही है। यह सेवा यात्रा राष्ट्रीय पुनर्जागरण की दिशा में एक सशक्त कदम है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि यह यात्रा 'नर सेवा नारायण सेवा' की अवधारणा को साकार करती है। सेवा, त्याग और समर्पण भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं, और यही संघ का कार्यदर्शन भी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह यात्रा 2019 से नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन अवध-गोरक्ष प्रांत और गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के तत्वावधान में संचालित हो रही है। कोरोना काल में भी यह अभियान रुका नहीं, अपितु दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण और जनजागरूकता का कार्य चलता रहा।

योगी जी ने कहा कि RSS की परंपरा के अनुरूप यह यात्रा भारत की ऋषि परंपरा और एकात्म मानववाद की जीवंत अभिव्यक्ति है। शंकराचार्य की दिग्विजय यात्रा से लेकर गुरु गोरखनाथ की सेवा साधना तक, भारत की सांस्कृतिक यात्राएं समाज को जोड़ने, जागरूक करने और सशक्त बनाने के लिए होती हैं।

प्रदेश सरकार ने थारू, मुसहर, कोल, चेरो, गौड़, सहरिया, बुक्सा जैसी जनजातियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, जल, विद्युत और पोषण की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का संकल्प लिया है। वनटांगिया समुदाय को राजस्व ग्राम का दर्जा, मताधिकार और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ा गया है।

सरकार्यवाह जी ने कुंभ 2025 में 'नेत्र कुंभ' के आयोजन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संघ द्वारा सेवा कार्यों की महत्ता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे "सहयोग आधारित मॉडल" संपूर्ण भारत में विकसित होने चाहिए जो आत्मनिर्भरता, सेवा और राष्ट्रभक्ति के आदर्श बन सकें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!