ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
ठंड से बचाव के लिए एसडीएम ने बांटे कंबल • रिंग रोड से मिली राहत, रक्षा एवं अनुसंधान का नया केंद्र बन रहा लखनऊ • मठ-मंदिर अतिक्रमण मुक्त होने का ऐलान सिर्फ वादा साबित हो रहा है • गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा • <strong>तेज हुआ अभियान, मणिपुर से और 36 छात्रों की हुई वापसी</strong> • वडनगर से उठी सेवा की लहर, लखनऊ में दिखा संकल्प का संगम • पंखे के हुक से लटक कर युवक ने दी जान • जिला अध्यक्ष सपा ने अधिवक्ता गणों से किया संपर्क • ठंड से बचाव के लिए एसडीएम ने बांटे कंबल • रिंग रोड से मिली राहत, रक्षा एवं अनुसंधान का नया केंद्र बन रहा लखनऊ • मठ-मंदिर अतिक्रमण मुक्त होने का ऐलान सिर्फ वादा साबित हो रहा है • गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा • <strong>तेज हुआ अभियान, मणिपुर से और 36 छात्रों की हुई वापसी</strong> • वडनगर से उठी सेवा की लहर, लखनऊ में दिखा संकल्प का संगम • पंखे के हुक से लटक कर युवक ने दी जान • जिला अध्यक्ष सपा ने अधिवक्ता गणों से किया संपर्क •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मधुबन पुलिस ने बरामद किए 39 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल फोन

D

Dainik India News

• 9745 views
मधुबन पुलिस ने बरामद किए 39 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल फोन

सीईआईआर पोर्टल की मदद से वास्तविक मालिकों को लौटाई मुस्कान

तत्परता और तकनीकी दक्षता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत

दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ, उत्तर प्रदेश। पुलिस ने एक बार फिर तकनीकी दक्षता और तत्परता का परिचय देते हुए आमजन का विश्वास मजबूत किया है। मंगलवार को पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 39 हजार रुपये आंकी गई है।

बरामद मोबाइल फोन में पहला फोन इजहार अहमद निवासी परशुरामपुर थाना मधुबन का था, जबकि दूसरा मोबाइल कृष्ण गोपाल चौहान निवासी भंवरापुर थाना मधुबन का था। दोनों मोबाइल विगत दिनों अलग-अलग स्थानों से गुम हो गए थे, जिनकी गुमशुदगी रिपोर्ट पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई थी।

मोबाइल फोन प्राप्त करते ही पीड़ितों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस सराहनीय पहल से यह संदेश गया है कि पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर है बल्कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में भी गंभीर और संवेदनशील है।

मोबाइल बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपनारायण, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवकुमार सरोज एवं महिला कांस्टेबल बिंदू पटेल की टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम की सक्रियता और समन्वय ने पुलिस की छवि को और मजबूत किया है।

स्थानीय लोगों ने मधुबन पुलिस की इस कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास निश्चित रूप से जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और अधिक गहरा करेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!