ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जागरूकता के साथ काउंसिलिंग और हेल्थ चेक-अप भी कराएगा परिवहन निगम  • राजा महेन्द्र प्रताप सिंह की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई • मधुबन विधायक रामविलास चौहान नें बांटा मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल54 दिव्यांग हुए लाभान्वित • आनन्दीबेन पटेल के नेतृत्व मे राजभवन मे धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस संध्या कार्यक्रम • एकेटीयू के खाते से साइबर अपराधियों ने पार कर दिए 120 करोड़ रुपये, सात गिरफ्तार, 119 करोड़ बरामद • मेडिकल कॉलेजों से आगे बढ़े जांच का दायरा, विधानमंडल सचिवालयों में नियुक्तियों की पारदर्शिता भी हो सुनिश्चित • "मोती नगर में महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का भव्य उद्घाटन, 108 कुंडीय महायज्ञ और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन संपन्न" • "साहित्य गौरव सम्मान 2021" से नवाजे गए एस.वी. सिंह "प्रहरी" • सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जागरूकता के साथ काउंसिलिंग और हेल्थ चेक-अप भी कराएगा परिवहन निगम  • राजा महेन्द्र प्रताप सिंह की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई • मधुबन विधायक रामविलास चौहान नें बांटा मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल54 दिव्यांग हुए लाभान्वित • आनन्दीबेन पटेल के नेतृत्व मे राजभवन मे धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस संध्या कार्यक्रम • एकेटीयू के खाते से साइबर अपराधियों ने पार कर दिए 120 करोड़ रुपये, सात गिरफ्तार, 119 करोड़ बरामद • मेडिकल कॉलेजों से आगे बढ़े जांच का दायरा, विधानमंडल सचिवालयों में नियुक्तियों की पारदर्शिता भी हो सुनिश्चित • "मोती नगर में महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का भव्य उद्घाटन, 108 कुंडीय महायज्ञ और राष्ट्र रक्षा सम्मेलन संपन्न" • "साहित्य गौरव सम्मान 2021" से नवाजे गए एस.वी. सिंह "प्रहरी" •
उत्तर प्रदेश English

<strong>मई में यूपी करेगा ‘‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022’’ का आयोजन</strong>

D

Dainik India News

• 7937 views
<strong>मई में यूपी करेगा ‘‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022’’ का आयोजन</strong>

देश भर से लगभग 4000 एथलीट सहित 7500 लोग लेंगे हिस्सा

यूनिवर्सिटी गेम्स में यूनिवर्सिटी के अंडर-27 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

लखनऊ, वाराणसी, नोएडा तथा गोरखपुर में यूनिवर्सिटी गेम्स का होगा आयोजन

यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत 21 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज  लखनऊ।यूपी में खेलों को बढ़ावा दे रही योगी सरकार मई माह में दस दिवसीय ‘‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022’’ का आयोजन करने जा रही है। इसमें देश भर से लगभग 4000 एथलीट सहित 7500 लोग हिस्सा लेंगे। लखनऊ में गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी और वाराणसी में क्लोजिंग सेरेमनी होगी। यूनिवर्सिटी गेम्स में यूनिवर्सिटी के अंडर-27 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ‘‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022" का आयोजन उत्तर प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, वाराणसी, नोएडा तथा गोरखपुर में किया जाएगा। साथ ही एक गेम दिल्ली में भी आयोजित होगा। इसके अंतर्गत कुल 21 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

बीबीडी यूनिवर्सिटी को खेल गांव बनाया जाएगा

प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गरीश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आर्गनाइजिंग कमेटी की पहली बैठक हुई। इसमें अपर मुख्य सचिव, डॉ नवनीत सहगल सहित आयोजन से जुड़े सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़े सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाए। आयोजन में लगे सभी कर्मियों की ट्रेनिंग कराई जाए। गेम्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। खिलाड़ियों कोे आने-जाने, ठहरने, खाने, खेलने आदि में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अपर मुख्य सचिव खेल डॉ सहगल ने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पूरे देश से 4000 एथलीट, 1200 सपोर्ट स्टाफ तथा 900 तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे। इनकी सुविधा के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ लगभग 1300 वालंटियर्स लगाए जाएंगे। सभी वालंटियर्स को प्रतिदिन 500 रुपए का मानदेय भी दिया जायेगा। डॉ नवनीत सहगल ने कहा कि गेम्स के सफल आयोजन हेतु सभी चारों जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोकल मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया है। बीबीडी यूनिवर्सिटी को खेल गांव बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों एवं सपोर्टिंग स्टाफ के लिए बेहतर परिवहन, खाने एवं ठहरने की व्यवस्था होगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं एअरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित की जायेगी।

    बैठक में प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा दीपक कुमार, प्रमुख सचिव परिवहन एम वेंकटेश्वर लू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!