ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
पहलगाम नरसंहार पर लखनऊ के विकास नगर में फूटा जनाक्रोश: • जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ • मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत पर लोकपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण • प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-जेपी सिंह • यूजीसी समता विनियम–2026 पर ABVP की संतुलित टिप्पणी, उद्देश्य प्रशंसनीय पर स्पष्टता अनिवार्य • आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति • राष्ट्र प्रेम अपने प्राणों से प्यारा -हिन्द टीम डीडी इंडिया • बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित • पहलगाम नरसंहार पर लखनऊ के विकास नगर में फूटा जनाक्रोश: • जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ • मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत पर लोकपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण • प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-जेपी सिंह • यूजीसी समता विनियम–2026 पर ABVP की संतुलित टिप्पणी, उद्देश्य प्रशंसनीय पर स्पष्टता अनिवार्य • आजादी का अमृत, नई पीढ़ी का संकल्प: राष्ट्रनिर्माण की अगली इबारत लिखने को तैयार युवा शक्ति • राष्ट्र प्रेम अपने प्राणों से प्यारा -हिन्द टीम डीडी इंडिया • बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

मलिन बस्तियों में शिक्षा की लौ, स्लेट-पेंसिल से बच्चों के सपनों को मिली नई राह

D

Dainik India News

• 27715 views
मलिन बस्तियों में शिक्षा की लौ, स्लेट-पेंसिल से बच्चों के सपनों को मिली नई राह

दैनिक इंडिया न्यूज़ और ऑल मीडिया प्रेस क्लब की पहल, बच्चों को पढ़ाई का महत्व समझाकर बांटी गईं शैक्षिक सामग्री; समाज के लोगों ने भी आगे बढ़कर दिया सहयोग

Article image
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ/नई दिल्ली। मलिन बस्तियों की तंग गलियों में पल रहे बच्चों के लिए शिक्षा बेहतर भविष्य की पहली सीढ़ी है। इसी विचार को जमीन पर उतारते हुए दैनिक इंडिया न्यूज़ और ऑल मीडिया प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के बीच शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को स्लेट, कॉपी, किताब, पेंसिल, रबर सहित पढ़ाई में उपयोगी सामग्री वितरित की गई। बच्चों को स्लेट पर लिखकर बुनियादी शिक्षा का महत्व भी समझाया गया। पहल का उद्देश्य था कि संसाधनों के अभाव में किसी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो और शिक्षा के प्रति उनके भीतर विश्वास तथा उत्साह पैदा हो।

कार्यक्रम में दैनिक इंडिया न्यूज़ के राजधानी लखनऊ के ब्यूरो चीफ उदय राज के साथ पूरी टीम तथा ऑल मीडिया प्रेस क्लब के सदस्यों ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। शैक्षिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर दिखाई दी प्रसन्नता ने यह संदेश दिया कि छोटी-सी सहायता भी जरूरतमंद बच्चे के लिए बड़े अवसर का द्वार खोल सकती है। उपस्थित लोगों ने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षा के महत्व के बारे में भी समझाया।

इस पहल की विशेषता यह रही कि यह केवल शैक्षिक सामग्री के वितरण तक सीमित नहीं रही। समाज के लोगों ने भी आगे बढ़कर सहयोग किया और बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहभागिता निभाई। इससे यह संदेश सामने आया कि सामाजिक संस्थाएं, मीडिया और आम नागरिक मिलकर जिम्मेदारी निभाएं तो वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा का वातावरण अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार राहा, गणेश, योगेंद्र यादव, भोला यादव, प्रभात कुमार राहा, प्रभा अवस्थी, रेनू शर्मा, मोहम्मद हाजी शहीम तथा सूजा खान उर्फ गुड्डू सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी ने बच्चों की शिक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए इस प्रकार की पहल को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

दैनिक इंडिया न्यूज़ के राजधानी लखनऊ के ब्यूरो चीफ उदय राज, जो ऑल मीडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष भी हैं, ने इस पहल में अग्रणी भूमिका निभाई। उनकी पहल और सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को गति मिली तथा टीम ने मलिन बस्ती के बच्चों तक पहुंचकर उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया। सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका ने आयोजन को प्रभावी स्वरूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दिल्ली प्रवास पर होने के कारण दैनिक इंडिया न्यूज़ के प्रधान संपादक हरिंद्र सिंह कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन वे डिजिटल माध्यम से वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े रहे। उनकी सहभागिता ने आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने पहल की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम के माध्यम से दैनिक इंडिया न्यूज़ ने सरकार और समाज से अपील की कि मलिन एवं आर्थिक रूप से कमजोर बस्तियों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा को लेकर ऐसे प्रयास निरंतर किए जाने चाहिए। किसी बच्चे के हाथ में दी गई एक स्लेट केवल लिखने का साधन नहीं होती, बल्कि वह उसके भविष्य को आकार देने की पहली पंक्ति भी बन सकती है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!