ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज डॉ. बी.सी. राय की जयंती पर लखनऊ के प्रख्यात चिकित्सकों का किया सम्मान आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाओ संकल्प के साथ मंत्री एके शर्मा और अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बाजारों में संपर्क अभियान चलाया हरदोई बैंकिंग संबंधित ब्रांच मैनेजर राधेश्याम राजवंशी द्वारा हरदोई के किसानों से दसों लाख की ठगी बंथरा थाना पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार श्री बाला जी गरीब जन उत्थान समिति द्वारा गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी कीचड़ में खिले कमल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 14 नवम्बर, 2021 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित ‘वैश्य-व्यापारी सम्मेलन’ के अवसर पर दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज डॉ. बी.सी. राय की जयंती पर लखनऊ के प्रख्यात चिकित्सकों का किया सम्मान आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाओ संकल्प के साथ मंत्री एके शर्मा और अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बाजारों में संपर्क अभियान चलाया हरदोई बैंकिंग संबंधित ब्रांच मैनेजर राधेश्याम राजवंशी द्वारा हरदोई के किसानों से दसों लाख की ठगी बंथरा थाना पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार श्री बाला जी गरीब जन उत्थान समिति द्वारा गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी कीचड़ में खिले कमल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 14 नवम्बर, 2021 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित ‘वैश्य-व्यापारी सम्मेलन’ के अवसर पर
उत्तर प्रदेश सरकार English

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव

D

Dainik India News

4011 views
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में दशहरा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप-प्राचार्या संगीता सक्सेना ने नन्हे बाल-राम, लक्ष्मण, हनुमान और सीता को तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर किया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक दिनेश निखार सहित वरिष्ठ शिक्षिका ने भी श्रीराम की आरती कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रामलीला का अत्यंत मनमोहक मंचन किया, जिससे दर्शक भाव-विभोर हो उठे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य “मेरे घर राम आएंगे” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, जटायु और रावण जैसे पात्रों की वेशभूषा धारण किए छोटे कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया।

उप-प्राचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए भगवान राम के जीवन से सीख लेने और उनके समान आज्ञाकारी एवं मर्यादित बनने का संदेश दिया। मुख्य अध्यापक ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रजनी श्रीवास्तव और नाजिया अंसारी ने किया, जबकि रामलीला का मंचन नृत्य शिक्षिका अमीषा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे अविस्मरणीय बना दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!