ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
एक शातिर जालसाज गिरफ्तार, कब्जे से 44 एटीएम कार्ड, 40 हजार रुपये, 02 अंगूठी, 02 मोबाइल फोन व एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद बड़ी उपलब्धि : अकेले यूपीसीडा ने हासिल किए एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव   Indian Army represents the strength of 140 crore countrymen: Yogi Adityanath पयागपुर बहराइच में बूथ कार्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया माँ दुर्गा के नौ रूपों के पूजन-अर्चन उपरांत असुरी शक्ति पर विजयोत्सव, गुरु तेग बहादुर सिंह और गुरु गोविंद सिंह असहायों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे:मुख्यमंत्री संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? एक शातिर जालसाज गिरफ्तार, कब्जे से 44 एटीएम कार्ड, 40 हजार रुपये, 02 अंगूठी, 02 मोबाइल फोन व एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद बड़ी उपलब्धि : अकेले यूपीसीडा ने हासिल किए एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव   Indian Army represents the strength of 140 crore countrymen: Yogi Adityanath पयागपुर बहराइच में बूथ कार्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया माँ दुर्गा के नौ रूपों के पूजन-अर्चन उपरांत असुरी शक्ति पर विजयोत्सव, गुरु तेग बहादुर सिंह और गुरु गोविंद सिंह असहायों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे:मुख्यमंत्री संपूर्ण समाधान दिवस: मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी?
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुुआ कल आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन

D

Dainik India News

36 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुुआ कल आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन

गोपाल कृष्ण त्रिपाठी/डीडी इंडिया न्यूज

तीसरी आंख की निगरानी में कराई जाएगी परीक्षा, परीक्षार्थियों पर रहेगी पैनी नजर:

नकलविहीन सम्पन्न करायी जायेगी परीक्षा:

परीक्षार्थियों हेतु केवल काला बाॅल प्वांइट पेन व प्रवेश पत्र ही रहेगा अनुमन्य:

अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर भी रहेगी पैनी नजर:

जिलाधिकारी ने समस्त स्टैटिक मजिस्टेªट/सेक्टर मजिस्टेªट को दिये सारी व्यवस्थायें दुरूस्त कराये जाने के निर्देश:

जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में 28 नवम्बर 2021 को आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा को सकुशल व निर्विघ्न ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने के क्रम में जनपद में परीक्षा कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों/कार्मिंकों की बैठक सम्पन्न हुई। उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर जनपद की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, कोई भी परीक्षार्थी/डियूटी में लगाये गये समस्त अधिकारी/कार्मिक (सेक्टर मजिस्ट्रेट/पर्यवेक्षक) परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, ए0टी0एम0कार्ड, किसी भी तरह की डिवाइस (विद्युत उपकरण), चेन, अंगूठी, लाॅकेट इत्यादि उपकरण न लेकर जाएं। समस्त क्रेन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा केन्द्रों में दीवार घड़ी अवश्य लगवा लें, जिससे की परीक्षार्थियों को समय के बारे में सही जानकारी प्राप्त होती रहे। चूंकि परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में घड़ी आदि उपकरण ले जाना वर्जित रहेगा। सेनिटाईजर की छोटी सीसी अनिवार्य रहेगी। किसी भी प्रकार की औपचारिता बर्दाशत नही की जायेगी। सभी कार्मिक सही तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करंे।
जिलाधिकारी ने कहा यह बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है, सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कर लंे कि परीक्षा की सारी तैयारियां गुणवत्तापूर्वक हों। प्रश्न पत्रों की शील्ड पैक परीक्षा कक्ष में ही सी0सी0टी0वी0 की निगरानी में निर्धारित समय पर खुलवाना सुनिश्चित करेंगे व परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त परीक्षा कक्ष में ही शील्ड पैक कराना सुनिश्चित करें। सभी सम्बन्धित इस बात को सुनिश्चित कर लें कि समस्त परीक्षा कक्षों पर अपनी पैनी नजर रखें, परीक्षा को स्वतंत्र निष्पक्ष पारदर्शी सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए टीम भावना से सभी लोग कार्य करें। समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में विद्युत व्यवस्था, पानी व्यवस्था सुचारू रूप से रहनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धितों को निर्देश दिए असामाजिक तत्वों पर पर भी पैनी नजर बनाए रखें, जनपद में एल0आई0यू0 एस0टी0एफ0 आदि टीम सक्रिय रहकर कार्य करें, जो भी व्यक्ति परीक्षा में किसी और की जगह परीक्षा देने आते हैं ऐसे असामाजिक तत्वों पर धरपकड़ अभियान चलाया जाए और सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कक्ष निरीक्षकों से प्रमाण पत्र अवश्य ले लिया जाये कि कोई भी परीक्षार्थी उनके परिचित न हों, परीक्षा के दौरान कोई भी बाहर नहीं जायेगा तथा कक्ष निरीक्षक को भी परीक्षा के दौरान बाहर जाने की अनुमति नही होगी। साथ ही जबतक सम्बन्धित कक्ष निरीक्षक संतुष्ट न हो जाये की समस्त ओ0एम0आर0 शीट आदि पूर्ण रूप से जमा हो गयी है तब तक कोई भी परीक्षार्थी कक्ष से बाहर नहीं जायेंगा। सामग्री जमा कराने की जिम्मेदारी सम्बन्धित स्टेटिक मजिस्ट्रेट की होगी।
उन्होंने कहा सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केन्द्रों में प्रातः 08 बजे तक अवश्य पहुंच जायें। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर स्थानीय प्रशासन व आयोग के प्रतिनिधि के रुप में संपूर्ण अवधि उपस्थित रहकर सम्बन्धित के सहयोग से निर्मित परीक्षा संपन्न कराएंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा सुरक्षा संबंधी कार्रवाई संस्था द्वारा विद्यार्थियों की जांच कर अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर भेजा जाए, सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा कक्षों में सी0सी0टी0वी0 लगाए जाने के निरीक्षण कर लंे। परीक्षा केंद्र पर पुरुष एवं महिला शौचालय, पेयजल, कोविड-19 का अनुपालन अभ्यर्थियों के मोबाइल बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। इस महत्वपूर्ण परीक्षा को निर्विरोध संपन्न कराना है। प्रश्न पत्र/उत्तर पुस्तिका इत्यादि परीक्षा सामग्री खुली अवस्था में कक्षा से बाहर न ले जाएं। समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा सम्बन्धी दस्तावेजों की पैकिंग प्रक्रिया का ध्यान पूर्वक अध्ययन करेंगे एवं तदनुसार परीक्षा केंद्र पर गोपनीय सामग्री की पैकिंग थैली व हस्तांतरण की कार्यवाही संपन्न करेंगे। उन्होंने कहा यह बहुत ही संवेदनशील परीक्षा है इसमें किसी भी स्तर से किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिये। परीक्षा नकलविहीन, पूरी सजगता व शान्तिपूर्वक होनी चाहिये।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री नरेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती विजेता, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेन्द्र पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जय सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री मनीष कुमार समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट (परीक्षा में लगाये गये समस्त अधिकारी/कार्मिक) सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!