ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने राजनाथ सिंह को विजय दिलाने संबंधित सौंपा अपने संगठन द्वारा पारित प्रस्ताव • उत्तरदायित्व का उद्गम : जहाँ गुरु कृपा नहीं, चेतना का अनुशासन बन जाती है • पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी गिरफ्तार किए • गुरु तेग बहादुर सिंह और गुरु गोविंद सिंह असहायों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे:मुख्यमंत्री • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से विशेष भेंट • अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी • मऊ में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा : निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे गए • यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने राजनाथ सिंह को विजय दिलाने संबंधित सौंपा अपने संगठन द्वारा पारित प्रस्ताव • उत्तरदायित्व का उद्गम : जहाँ गुरु कृपा नहीं, चेतना का अनुशासन बन जाती है • पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी गिरफ्तार किए • गुरु तेग बहादुर सिंह और गुरु गोविंद सिंह असहायों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे:मुख्यमंत्री • राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से विशेष भेंट • अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी • मऊ में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा : निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे गए •
मध्य प्रदेश English

“ऑपरेशन सिंदूर” बना राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक, मुख्यमंत्री ने कहा - नया भारत आतंक के हर वार का देगा प्रचंड जवाब

D

Dainik India News

• 6932 views
“ऑपरेशन सिंदूर” बना राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक, मुख्यमंत्री ने कहा - नया भारत आतंक के हर वार का देगा प्रचंड जवाब

रिजर्व पुलिस लाइन्स में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन, सेना की वीरता को किया नमन

नागरिक सुरक्षा ही राष्ट्रीय सुरक्षा की पहली दीवार, भारत माता के सच्चे सपूत बनें हर नागरिक: योगी आदित्यनाथ

https://youtu.be/LAb3Al0l-WY?si=BUOaX25U63zONQS7

हरेन्द्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। राष्ट्र की रक्षा अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं, बल्कि हर नागरिक की चेतना में समाहित हो चुकी है। इसका साक्षात प्रमाण तब मिला जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए देश के वीर जवानों को नमन किया और भारत की सुरक्षा के लिए जनता से सजग प्रहरी बनने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत की तीनों सेनाओं ने कल रात पहलगाम में हुई आतंकी कायरता का जिस वीरता से जवाब दिया है, वह नया भारत का परिचायक है—अब कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। उन्होंने इस सफल जवाबी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की सेनाओं, रक्षा मंत्री और सुरक्षा एजेंसियों का आभार प्रकट किया।

“ऑपरेशन सिंदूर”—हर बहन-बेटी के सम्मान का उत्तर

मुख्यमंत्री ने आतंकियों को करारा जवाब देने वाली कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की संज्ञा देते हुए कहा, “यह उन बेटियों के सम्मान की रक्षा का संकल्प है, जिनका सिंदूर आतंकियों ने छीनने की नापाक कोशिश की थी। अब उनके घरों में मातम पसरा है और हमारे भारत की हर बेटी के चेहरे पर आत्मविश्वास। यही है नया भारत, यही है नरेंद्र मोदी का भारत।”

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हम आतंक की हर गोली का उत्तर गोले से देंगे। अब कोई कमजोर प्रधानमंत्री नहीं है जो मौन रह जाए, हमारे पास वह नेतृत्व है जो आँख में आँख डालकर जवाब देता है।”

मॉक ड्रिल: सिर्फ अभ्यास नहीं, यह राष्ट्र रक्षा की जनक्रांति है

इस अवसर पर पूरे दिन उत्तर प्रदेश सहित देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपात स्थिति में आम नागरिक की भूमिका निर्णायक होती है। एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, होम गार्ड, एसडीआरएफ, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड जैसे संगठनों ने इस मॉक ड्रिल में बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किए, लेकिन इससे आगे बढ़कर अब हर नागरिक को स्वयं को “आपदा मित्र” के रूप में तैयार करना होगा।

उन्होंने कहा कि जब देश की सीमाएं रक्तरंजित हों और अंदरूनी सुरक्षा खतरे में हो, तब हर नागरिक का पहला धर्म “राष्ट्र प्रथम” होना चाहिए। यह मॉक ड्रिल केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि हर नागरिक के भीतर छिपे भारत माता के सपूत को जागृत करने का अभियान है।

नागरिकों को किया जागरूक: “हर संदेहास्पद गतिविधि पर पैनी नजर रखें”

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे केवल दर्शक न बनें, बल्कि देश की सुरक्षा के भागीदार बनें। “हमें सजग और सतर्क रहना होगा, अपने मोहल्लों, गाँवों, स्कूलों, दफ्तरों और बाजारों में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखनी होगी। देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला कोई भी दुस्साहसी तत्व हमारे संकल्प के सामने टिक न पाए, इसके लिए हमें मानसिक और व्यावहारिक रूप से तैयार रहना होगा।”

देश की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं करने देंगे—जनता और सेना एकजुट

मुख्यमंत्री ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि अब समय आ गया है कि हम महज दर्शक न रहें, बल्कि भारत माता के “सशस्त्र विचारक” बनें। “अगर कोई राष्ट्र की अस्मिता से खिलवाड़ करता है, तो उसका जवाब केवल सेना ही नहीं, देश का हर नागरिक देगा। हम भारत की आन-बान-शान के लिए प्राण तक देने को तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि जो लोग भारत माता की एकता पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि यह 1947 या 1962 का भारत नहीं, यह 2025 का भारत है—जिसके हाथ में तिरंगा और सीने में प्रचंड गर्जना है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!