ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
रामलला के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या से प्रारंभ किया स्वच्छ तीर्थ महाभियान • भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई • यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार • लोकसभा अध्यक्ष ने संसद भवन परिसर में शीतकालीन सत्र की तैयारियों का किया निरीक्षण • व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश • यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट • शिव की नगरी में बोले मुख्‍यमंत्री योगी - काशी प्राचीन काल से शिक्षा की नगरी रही • करहल उपचुनाव: डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर कसा तंज, कानून व्यवस्था पर दिए कड़े बयान • रामलला के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या से प्रारंभ किया स्वच्छ तीर्थ महाभियान • भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई • यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार • लोकसभा अध्यक्ष ने संसद भवन परिसर में शीतकालीन सत्र की तैयारियों का किया निरीक्षण • व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश • यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट • शिव की नगरी में बोले मुख्‍यमंत्री योगी - काशी प्राचीन काल से शिक्षा की नगरी रही • करहल उपचुनाव: डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर कसा तंज, कानून व्यवस्था पर दिए कड़े बयान •
उत्तर प्रदेश English

मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर की पुष्पांजलि  

D

Dainik India News

• 6194 views
मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर की पुष्पांजलि  

बोले- धारा-370 हटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. मुखर्जी के सपनों को किया पूरा

देश की प्रतिष्ठा व अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी ने पद छोड़कर शुरू किया था आंदोलनः योगी 

बोले- कांग्रेस ने राष्ट्रीय अखंडता को गंभीर चोट पहुंचाने का किया था कुत्सित प्रयास

सीएम योगी ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा- राष्ट्रवादियों के मार्गदर्शक थे डॉ. मुखर्जी

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ, 23 जूनः एक देश में एक प्रधान, एक विधान, एक निशान के मुद्दे और भारत की अखंडता को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 23 जून 1953 को अपना बलिदान दिया था। देश 1947 में आजाद हुआ और 1950 में संविधान लागू किया गया। इसके बाद तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने देश के संविधान में धारा-370 जोड़कर राष्ट्रीय अखंडता को गंभीर चोट पहुंचाने का कुत्सित प्रयास किया था। डॉ. मुखर्जी उस समय उद्योग व खाद्य मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे थे, लेकिन सरकार की मंशा को ध्यान में रखकर उन्होंने पद छोड़ दिया और देश की प्रतिष्ठा व अखंडता के लिए कश्मीर से धारा-370 हटाने के लिए व्यापक आंदोलन प्रारंभ किया। 

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सिविल हॉस्पिटल परिसर हजरतगंज स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने डॉ. मुखर्जी को भारत माता का महान सपूत, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अखंड भारत का स्वप्नदृष्टा बताया। 

मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने हटाई धारा-370

सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनसंघ के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कश्मीर सत्याग्रह के लिए अभियान प्रारंभ किया, इसके लिए उन्हें प्राण भी त्यागना पड़ा। कश्मीर में धारा-370 समाप्त कर एक देश में एक प्रधान, एक विधान, एक निशान की भावनाओं को सम्मान करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की एनडीए सरकार ने किया है। यह कश्मीर, देश की अखंडता और सीमा की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वालों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शुक्ल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, रामचंद्र प्रधान, लालजी निर्मल, इंजी. अवनीश सिंह, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 

राष्ट्रवादियों के मार्गदर्शक थे डॉ. मुखर्जी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर भी डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने लिखा कि महान राष्ट्रभक्त, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, उत्कृष्ट शिक्षाविद, राष्ट्रवादियों के मार्गदर्शक, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए समर्पित उनका सम्पूर्ण जीवन एवं बलिदान देशवासियों के लिए महान प्रेरणा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!