ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
जेई निलंबित, दो संविदा कर्मी कार्यमुक्त: डेयरी को चोरी से बिजली आपूर्ति का मामला • थाना चकिया पुलिस टीम ने08अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को चकिया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के माल को किया गया बरामद • स्टांप-निबंधन विभाग में हुए तबादलों में खुलेआम धांधली, उठ रहे सवाल ! • जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, लिया था नूपूर शर्मा की हत्या का जिम्मा • शांति भंग की आशंका में 12 व्यक्ति गिरफ्तार • FDA Report Sparks Debate: Allegations Once Dismissed as "Conspiracy" Now Gaining Scientific Validation • मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव की तैयारियों को जांचा-परखा • पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ व पुलिस अधीक्षक मऊ नें जनपद का किया भ्रमण • जेई निलंबित, दो संविदा कर्मी कार्यमुक्त: डेयरी को चोरी से बिजली आपूर्ति का मामला • थाना चकिया पुलिस टीम ने08अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को चकिया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के माल को किया गया बरामद • स्टांप-निबंधन विभाग में हुए तबादलों में खुलेआम धांधली, उठ रहे सवाल ! • जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, लिया था नूपूर शर्मा की हत्या का जिम्मा • शांति भंग की आशंका में 12 व्यक्ति गिरफ्तार • FDA Report Sparks Debate: Allegations Once Dismissed as "Conspiracy" Now Gaining Scientific Validation • मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव की तैयारियों को जांचा-परखा • पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ व पुलिस अधीक्षक मऊ नें जनपद का किया भ्रमण •
Uncategorized English

ईवी टेक पार्क एवं ईवी निर्माण में कॉसिस ग्रुप करेगी ₹1.25 लाख करोड़ का निवेश

D

Dainik India News

• 6657 views
ईवी टेक पार्क एवं ईवी निर्माण में कॉसिस ग्रुप करेगी ₹1.25 लाख करोड़ का निवेश

एनटीपीसी लिमिटेड ने चार नए प्रोजेक्ट के लिए किया 42 हजार करोड़ से ज्यादा का एमओयू

गाजियाबाद में 1200 बेड क्षमता का हॉस्पिटल बनाएगी यशोदा मेडिसिटी

प्रत्यक्ष रोजगार के एक लाख से अधिक नए अवसर सृजित होंगे

-उद्योगपतियों ने कहा- यूपी में कारोबार के अनुकूल मिल रहा माहौल

देश और विदेश के उद्योगपतियों ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज नई दिल्ली, 13 जनवरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर उद्योग जगत को यूपी में निवेश का न्योता देने का टीम यूपी का दिल्ली दौरा सुपरहिट रहा। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत शुक्रवार को आयोजित दिल्ली रोड शो में उत्तर प्रदेश को करीब ₹2.75 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। सबसे बड़ा निवेश इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में आया है, जहां यूके की कॉसिस ग्रुप ने ₹1.25 लाख करोड़ का निवेश करने के लिए एमओयू किया। ब्रिटेन की यह कंपनी उत्तर प्रदेश में ईवी टेक पार्क और ईवी का निर्माण करेगी। इस अकेले एक प्रोजेक्ट से करीब 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है। इसी तरह, नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में इकाई लगाने के लिए आरईसी लिमिटेड ने ₹65,350 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के लिए प्रस्ताव दिए हैं। वहीं, यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा में बायोटेक पार्क और 300 बेड के हॉस्पिटल निर्माण में करीब ₹500 करोड़ का निवेश करेगा, जबकि यशोदा मेडिसिटी द्वारा गाजियाबाद में ₹800 करोड़ के निवेश से 1200 बेड की क्षमता वाला नया हाईटेक अस्पताल के स्थापना पर भी औपचारिक सहमति बनी है। इसके अलावा, एनटीपीसी लिमिटेड, आनंदा डेयरी, जेबीएम ग्रुप आदि के साथ भी बड़े निवेश समझौतों की राह साफ हुई।दिल्ली में हुए इन निवेश समझौतों से प्रत्यक्ष रोजगार के करीब एक लाख नए मौके सृजित होंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आर्थिक विकास की नई गाथा लिख रहा है। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए योगी सरकार विस्तृत कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रही है। इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली में रोड शो कर निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्योता दिया। दिल्ली के 'द ओबराय' होटल में आयोजित कार्यक्रम में देश और विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उद्योगपतियों ने करीब सवा लाख करोड़ रुपए के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो संदेश उद्योगपतियों को दिखाया गया। रोड शो को भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत, यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, औद्योगिक विकास विभाग मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, भारतीय उद्योग परिसंघ के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। 

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 6 वर्षों में यूपी की तस्वीर बदल दी है। यूपी में चौतरफा विकास हो रहा है। औद्योगिक विकास विभाग मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने योगी सरकार की निवेश फ्रेंडली नीतियों के बारे में बताते हुए उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। 

प्रदेश में आए बदलाव को जी-20 शेरपा ने सराहा

रोड शो को संबोधित करते हुए भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि पिछले आठ सालों में विभिन्न क्षेत्रों में सबसे अधिक सुधार यूपी में हुए हैं। भारत दुनिया की सर्वाधिक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और यूपी इसमें हर कदम पर साथ चल रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि यूपी भारत के विकास का वाहक बनेगा। जी-20 सरीखे महत्वपूर्ण आयोजन के जरिए पूरी दुनिया नए यूपी से परिचित होगी।

उद्योगपतियों ने कहा भारत के विकास का इंजन बन रहा यूपी

रोड शो में शामिल हुए निवेशकों ने नए उत्तर प्रदेश की सराहना की। एबी मौरी ग्रुप के निदेशक सतीश कुमार ने कहा कि यूपी में हमने 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। पीलीभीत में एक प्लांट लगाया गया है। दो साल पहले कंपनी निवेश के सिलसिले में कई शहरों में गई, लेकिन यूपी सरकार की सहूलियतों ने यहां निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। 

मापेई के सीईओ संजय भल्ला ने कहा कि यूपी सरकार के साथ काम करने का अनुभव शानदार है। उद्योग से संबंधित किसी भी तरह की समस्या का समाधान मिनटों में किया जाता है। सरकार उद्योगपतियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर दिखती है। यहां समस्या का समाधान वाट्सएप पर ही हो जाता है। वाट्सएप पर अधिकारियों को समस्या बताओ और चंद मिनटों में समस्या हल हो जाती है। भल्ला ने कहा कि उनकी कंपनी भविष्य में यूपी में और अधिक निवेश करने की तैयारी कर रही है। 

एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह की जगह रोड शो में शिरकत करने पहुंचीं महिला अधिकारी ने कहा कि हमारी कंपनी और हमारे अध्यक्ष का मानना है कि यूपी के साथ रिश्ता काफी पुराना है। एनटीपीसी भविष्य में भी यूपी में निवेश करती रहेगी। अब तक यूपी में हम 5200 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं। आज इस रोड शो के दौरान 42 हजार करोड़ रुपये के चार एमओयू साइन हुए हैं, इसके अलावा यूपी में 10 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट अभी चल रहे हैं। जैक्सन ग्रुप के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा कि यूपी निवेश के लिए हर लिहाज से मुफीद है। सरकार पूरा सहयोग कर रही है। यूपी खुद बहुत बड़ा मार्केट है। जो यहां निवेश करेगा वह भारत के विकास के पहिए को तेज घुमाने में अपना योगदान देगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि यूपी में निवेश करने वाले उद्योगपति ही विदेश में यूपी के ब्रांड एम्बेसडर बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को दिया न्योता

रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। योगी आदित्यनाथ ने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत निवेशकों का पसंदीदा जगह बनकर उभरा है। पीएम के नेतृत्व में राजनैतिक स्थायित्व और गुड गवर्नेंस के नए दौर का सृजन हुआ है। प्रचूर प्राकृतिक संसाधनों वाला यूपी गुड गवर्नेंस, अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस, सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार, सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र, निवेश फ्रेंडली नीतियों के साथ ईज आफ डूइंग में अग्रणी राज्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी हर लिहाज से निवेश के लिए सर्वोत्तम जगह है। यूपी भारत की जीडीपी में 8 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था 11 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर है। वैश्विक कोरोना महामारी के बावजूद यूपी में रिकार्ड 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजनाएं आरंभ हुई हैं। यह यूपी के प्रति निवेशकों का विश्वास दर्शाता है। पीएम के संकल्प के अनुरूप यूपी भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को गति देने के लिए तैयार है। 

---------------

◆ कॉसिस ग्रुप (ईवी टेक पार्क एवं ईवी निर्माण)-  ₹1.25 लाख करोड़

◆ आरईसी लिमिटेड (नवीकरणीय ऊर्जा) - ₹65,350 करोड़

◆ एनटीपीसी लिमिटेड (विविध प्रोजेक्ट) ₹42,280 करोड़ 

"◆ यशोदा मेडिसिटी (  बायोटेक पार्क एवं हॉस्पिटल)- ₹1300 करोड़

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!