ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh |
हाइलाइट न्यूज़
नगर निगम ने की बड़ी कार्यवाही मारपीट मामले में पुलिस ने किया तीन पर मुकदमा दर्ज खंड शिक्षा अधिकारी ने पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों संग की बैठक विवेकानंद केंद्र (कन्याकुमारी)लखनऊ ने फूलों से खेली होली,हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल-होलिकोत्सव मठ-मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं पर नहीं लगेगा 'कमर्शियल टैक्स', यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश समर्थ भारत के माध्यम से कौशल, संस्कार और स्वावलंबन का होगा राष्ट्रीय नवजागरण : मासिक समीक्षा बैठक में बनी व्यापक कार्ययोजना पिता का त्याग ऐसा प्रसंग जो आपको द्रवित कर देगा भंडारे के साथ अखंड कीर्तन का हुआ समापन नगर निगम ने की बड़ी कार्यवाही मारपीट मामले में पुलिस ने किया तीन पर मुकदमा दर्ज खंड शिक्षा अधिकारी ने पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों संग की बैठक विवेकानंद केंद्र (कन्याकुमारी)लखनऊ ने फूलों से खेली होली,हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल-होलिकोत्सव मठ-मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं पर नहीं लगेगा 'कमर्शियल टैक्स', यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश समर्थ भारत के माध्यम से कौशल, संस्कार और स्वावलंबन का होगा राष्ट्रीय नवजागरण : मासिक समीक्षा बैठक में बनी व्यापक कार्ययोजना पिता का त्याग ऐसा प्रसंग जो आपको द्रवित कर देगा भंडारे के साथ अखंड कीर्तन का हुआ समापन
उत्तर प्रदेश English

स्कूल की छुट्टी के बाद निकले छात्र की गला रेतकर हत्या

B

Bhargav Bhargav

6282 views
स्कूल की छुट्टी के बाद निकले छात्र की गला रेतकर हत्या

बहन पर रखता था बुरी नजर इसलिए जिगरी दोस्त की गला रेतकर की हत्या

१० घंटे में ही बिजनौर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफतार

ऐश्वर्य उपाध्याय दैनिक इंडिया न्यूज। बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक "माइनर स्टूडेंट" का शव बीते गुरुवार को बरामद किया था। जहां उसका खून से लथपथ शव धामपुर में नगीना हाईवे के किनारे जैन के बाग में मिला था। किशोर की पहचान ग्राम काजीवाला निवासी रोहित (16) के रूप में की गई थी। वह नौंवी का छात्र था और गुरुवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परेशान घर वालों में मृतक के पिता सुभाष ने एम.एम.इंटर कॉलेज के छात्र मोहल्ला शेख सराय निवासी जुनैद पुत्र गुलजार पर अपने पुत्र की रंजिशन हत्या करने के आरोप में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। छात्र की उसके ही जिगरी दोस्त ने हत्‍या की है। जिसके बाद पुलिस ने १० घंटे में ही हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने मृतक रोहित की हत्या की बात कबूल ली।

आरोपी नाबालिग छात्र ने अपने बयान में पुलिस को यह बताया कि मृतक उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था इसीलिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

S.P. बिजनौर दिनेश सिंह ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया को बताया कि गुरुवार की शाम को पुलिस को नगीना मार्ग पर एक बाग में एक किशोर का शव होने की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक परिचय पत्र बरामद किया जिसके आधार पर किशोर की पहचान ग्राम काजीवाला निवासी रोहित (16) के रूप में की गई है। वह नगीना के एक इंटर कॉलेज का छात्र था।

S.P. दिनेश सिंह ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी नाबालिग छात्र जुनैद ने अपने ही जिगरी दोस्त की हत्‍या बड़ी बेरहमी से गला रेतकर की। बताया की आरोपी ने रोहित के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्‍या की थी। उन्‍होंने बताया कि मौके पर मिले साक्ष्यों और स्कूल के बाहर लगे C.C.T.V. FOOTAGE के आधार पर मृतक रोहित के हमउम्र उसके गहरे दोस्त जुनैद को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गयी तो उसने हत्‍या का अपराध स्‍वीकार करते हुए बताया कि मृतक रोहित उसकी बहन पर गलत नजर रखता था। इसलिए वह उसे बाग में ले गया जहां उसने मृतक रोहित की हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपी छात्र की निशानदेही पर उसके स्‍कूल बैग से घटना में प्रयुक्त चाकू और रोहित का मोबाइल बरामद कर लिया। S.P. ने बताया कि मृतक के गांव और जिले में सांप्रदायिक माहौल न बिगड़े इसलिए पूरा क्षेत्र पलटन छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!