ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में तबादलों पर लगा ब्रेक: 202 तबादले निरस्त, दो बड़े IAS अधिकारी प्रतीक्षारत • मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी आश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी • मुख्यमंत्री ने निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान का किया शुभारम्भ • हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी दोषी सिद्ध, कोर्ट ने सुनाई 2 वर्ष की सजा और 11,000 रुपये का जुर्माना • बुनियादी सुविधाओं से वंचित वार्ड नम्बर दस • बलूचिस्तान की प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को बताया 'दरिंदा देश', सेना को कहा 'कसाई से भी बत्तर' • मधुबन पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार • "त्यागपत्र या दबावपत्र? धनखड़ की विदाई के पीछे की अदृश्य पटकथा" • यूपी में तबादलों पर लगा ब्रेक: 202 तबादले निरस्त, दो बड़े IAS अधिकारी प्रतीक्षारत • मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी आश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी • मुख्यमंत्री ने निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान का किया शुभारम्भ • हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी दोषी सिद्ध, कोर्ट ने सुनाई 2 वर्ष की सजा और 11,000 रुपये का जुर्माना • बुनियादी सुविधाओं से वंचित वार्ड नम्बर दस • बलूचिस्तान की प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को बताया 'दरिंदा देश', सेना को कहा 'कसाई से भी बत्तर' • मधुबन पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार • "त्यागपत्र या दबावपत्र? धनखड़ की विदाई के पीछे की अदृश्य पटकथा" •
Uncategorized English

बोर्ड परीक्षा की तैयारीः केंद्र व्यवस्थापकों को मास्टर्स ट्रेनर दे रहे प्रशिक्षण 

D

Dainik India News

• 15864 views
बोर्ड परीक्षा की तैयारीः केंद्र व्यवस्थापकों को मास्टर्स ट्रेनर दे रहे प्रशिक्षण 

प्रत्येक जिले के लिए तीन मास्टर्स ट्रेनर्स किए गए नियुक्त, ऑडियो-वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से दी जा रही ट्रेनिंग 

उत्तर पुस्तिकाओं में सिक्योरिटी क्यूआर कोड, लोगो के साथ कवर पेज पर की जा रही कोडिंग 

उत्तर पुस्तिकाओं में पेज नंबर के साथ ही पिछले वर्ष से अलग चार कलर्स में कराया जा रहा पब्लिश

कक्ष निरीक्षकों के लिए पहली बार एक सुरक्षित क्यूआर कोड के साथ क्रमांक युक्त कंप्यूटराइज्ड आईडी तैयार

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर योगी सरकार ने कमर कस ली है। पिछली बार की तरह ही इस बार भी लक्ष्य नकलविहीन परीक्षाओं का आयोजन कराना है। इसके लिए पुरानी व्यवस्थाओं के साथ-साथ नवीन पहल भी की जा रही हैं। इसी क्रम में इस बार केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षाओं की समुचित व्यवस्था देखने के लिए मास्टर्स ट्रेनर्स के माध्यम से ट्रेन्ड किया जा रहा है। उन्हें परीक्षाओं से जुड़ी एक से एक बारीक बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि परीक्षा में किसी तरह की त्रुटि न हो। उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं जो 9 मार्च तक चलेंगी। इस बार हाईस्कूल (29,47,325)और इंटरमीडिए (25,77,965) में कुल 55,25,290 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में कुल 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय परीक्षा केंद्रों की संख्या 566 है, सवित्त परीक्षा केंद्र 3479 और वित्तविहीन 4220 परीक्षा केंद्र हैं। 

प्रत्येक जनपद में 3 मास्टर ट्रेनर्स दे रहे ट्रेनिंग 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी बोर्ड परीक्षा में कुछ नए इनीशिएटिव्स लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने और बिना किसी त्रुटि के संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षाओं की व्यवस्था से संबंधित प्रशिक्षण देने का निर्णय किया गया है। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में यह प्रशिक्षण चल रहा है। प्रत्येक जिले के लिए तीन मास्टर्स ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई है, जो ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षाओं से संबंधित हर बारीक जानकारी मुहैया करा रहे हैं। इसमें उन्हें नकल रोकने, व्यवस्था बनाए रखने, प्रश्नपत्रों की सिक्योरिटी, उत्तर पुस्तिकाओं की देखरेख समेत अन्य सभी महत्वपूर्ण विषयों के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

कक्ष निरीक्षकों को मिलेगा कंप्यूटराइज्ड आईडी 

सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि इसके अतिरिक्त इस बार कुछ और नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। इनमें पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं में सुरक्षात्मक क्यूआर कोड, लोगो, कवर पेज पर उनकी कोडिंग की गई है, जबकि पेज नंबर के साथ-साथ इस बार पिछले वर्ष में उपयोग किए गए कलर्स से अलग चार कलर्स में इन्हें पब्लिश कराया गया है। इसके अलावा पहली बार कक्ष निरीक्षकों के लिए एक सुरक्षित क्यूआर कोड भी जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही इस बार उन्हें क्रमांक युक्त कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे कक्ष निरीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करने में आसानी होगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!