ब्रेकिंग न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह | भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
HPV Immunization in Adolescents: Emerging Ethical, Clinical and Public Health Questions सेवा ही मानवता का परम धर्म: स्वान्त रंजन Lok Sabha Speaker Om Birla Performs Shramdaan in Aizawl, Promotes Digital Payments and Local Artisans गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष का राष्ट्र को संदेश: संविधान, संस्कृति और कर्तव्यबोध से ही सशक्त होगा भारत बेसिक शिक्षा का "हमारे आंगन हमारे बच्चे"बीकेटी में बाल विकास पुष्टाहार का सामूहिक कार्यक्रम सम्पन्न महाशिवरात्रि पर संस्कृतभारती पूर्वी उत्तरप्रदेश क्षेत्र द्वारा दिव्य शिवार्चन लखनऊ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बाजार में तनाव कम, 112 सेवा की सराहना हरदोई आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत आयोजित HPV Immunization in Adolescents: Emerging Ethical, Clinical and Public Health Questions सेवा ही मानवता का परम धर्म: स्वान्त रंजन Lok Sabha Speaker Om Birla Performs Shramdaan in Aizawl, Promotes Digital Payments and Local Artisans गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष का राष्ट्र को संदेश: संविधान, संस्कृति और कर्तव्यबोध से ही सशक्त होगा भारत बेसिक शिक्षा का "हमारे आंगन हमारे बच्चे"बीकेटी में बाल विकास पुष्टाहार का सामूहिक कार्यक्रम सम्पन्न महाशिवरात्रि पर संस्कृतभारती पूर्वी उत्तरप्रदेश क्षेत्र द्वारा दिव्य शिवार्चन लखनऊ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बाजार में तनाव कम, 112 सेवा की सराहना हरदोई आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत आयोजित
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान का किया शुभारम्भ

B

Bhargav Bhargav

36 views
मुख्यमंत्री ने निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान का किया शुभारम्भ

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

75 दिनों का यह विशेष अभियान 30 सितम्बर, 2022 तक संचालित किया जायेगा, इस
दौरान प्रदेश में 12 करोड़ 08 लाख 21 हजार 597 लोग प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे

बिस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर प्रिकॉशन डोज का विशेष अभियान भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ किया गया है। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों को जिन्होंने कम से कम 06 माह या 26 सप्ताह पूर्व वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है, उन्हें अब प्रिकॉशन डोज अमृत डोज के रूप में निःशुल्क उपलब्ध करानेे का निर्णय भारत सरकार ने लिया है। 75 दिनों का यह विशेष अभियान 30 सितम्बर, 2022 तक संचालित किया जायेगा। इस दौरान प्रदेश में 12 करोड़ 08 लाख 21 हजार 597 लोग प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे।
मुख्यमंत्री जी आज यहां डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान के शुभारम्भ अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश जिस लड़ाई को लड़ रहा है, वह सफलता की नई ऊंचाई को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। दुनिया में भारत के कोविड प्रबन्धन को सर्वत्र सराहा गया है। सर्वाधिक कोविड वैक्सीनेशन की डोज देने वाला भारत दुनिया का एक प्रमुख देश है। भारत ने जिस प्रभावी ढंग से देश के 135 करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करायी है वह दुनिया के लिए बहुत कौतूहल व आश्चर्य का विषय है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि फ्री में वैक्सीन, सबको वैक्सीन देश में मिल रही है। उत्तर प्रदेश आबादी की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। भारत सरकार ने चरणबद्ध ढंग से कोविड वैक्सीनेशन का जो कार्यक्रम घोषित किया, उसे उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। यही कारण है कि अब तक प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 104 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 98.11 प्रतिशत लोगों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। 15 से 17 आयु वर्ग के शतप्रतिशत किशोर बच्चों ने वैक्सीन की प्रथम डोज ले ली हैं तथा 90 प्रतिशत किशोर वैक्सीन की द्वितीय डोज प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 आयु वर्ग के 98.3 प्रतिशत बच्चों ने प्रथम डोज तथा 78.3 प्रतिशत बच्चों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रिकॉशन डोज का यह विशेष अभियान निःशुल्क है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 दिनों के प्रिकॉशन डोज के इस कार्यक्रम में, पात्रता की श्रेणी में आने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग, कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कोरोना वैक्सीनेशन के प्रिकॉशन डोज अभियान की शुरूआत करते हुए सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आये लोगों एवं वहां उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोरोना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन वायरस कुछ कमजोर हुआ है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, लखनऊ के जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!